Mujhe Pehchano Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 9 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 9 मुझे पहचानो Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 9 मुझे पहचानो Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Mujhe Pehchano Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 9 मुझे पहचानो Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नांकित आकारों को उनसे मिलते – जुलते आकारों के साथ (जोडे) मिलादाः
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 मुझे पहचानो 1
उत्तर:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 मुझे पहचानो

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 9 मुझे पहचानो Additional Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्रों के आकारों को पहचानिए और नाम लिखिए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 मुझे पहचानो 2
उत्तर:

  1. वर्ग
  2. वृत्त
  3. शंकु
  4. आयत
  5. अष्टभुज
  6. बहुभुज
  7. षट्कोण
  8. बेलनाकार
  9. त्रिभुज
  10. त्रिभुज
  11. आयताकार
  12. आयताकार

प्रश्न 2.
निम्नांकित चित्रों को देखकर आकारों के नाम लिखिएः
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 मुझे पहचानो 3
उत्तर:

  1. षट्कोण
  2. वृत्त
  3. वर्ग
  4. आयत
  5. बेलनाकार
  6. आयत
  7. वर्ग
  8. त्रिकोण
  9. आयत
  10. वर्ग
  11. त्रिकोण
  12. बेलनाकार

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 मुझे पहचानो

प्रश्न 3.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. लड्डू (अ) वर्ग
2. जोकर की टोपी (आ) आयत
3. कंदील (इ) बेलनाकार
4. सैंडविच (ई) त्रिकोण
5. पेंसिल (उ) षट्कोण
6. मोबाइल (ऊ) शंकु
7. कॉपी (ए) वृत्त

उत्तर:

(अ) (ब)
1. लड्डू (ए) वृत्त
2. जोकर की टोपी (ऊ) शंकु
3. कंदील (उ) षट्कोण
4. सैंडविच (ई) त्रिकोण
5. पेंसिल (इ) बेलनाकार
6. मोबाइल (आ) आयत
7. कॉपी (अ) वर्ग

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 मुझे पहचानो

मुझे पहचानो Summary in Hindi

शब्दार्थ:

  1. वर्ग – चतुर्भुज (square)
  2. आयत – समकोण चतुर्भुज (rectangle)
  3. त्रिकोण – त्रिभुज (triangle)
  4. षट्कोण – छहभुजा (hexagon)
  5. शंकु – शुण्डाकार वस्तु (cone)
  6. वृत्त – गोलाकार (circle)
  7. बेलनाकार – बेलन के आकार का (cylindrical)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Sapoot Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 12 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 12 सपूत Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 12 सपूत Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Sapoot Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 12 सपूत Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
तीनों स्त्रियों ने अपने-अपने बेटे की कौन-सी विशेषताएं बताईं ?

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 सपूत

प्रश्न 2.
अच्छे लड़के/ अच्छी लड़की में कौन-कौन-से गुण होने चाहिए, आपस में चर्चा करो ।

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 12 सपूत Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
घर के किन कामों में आप अपनी माँ की मदद करते
उत्तर:
घर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने में, बाज़ार से चीजें लाने में हम अपनी माँ की मदद करते हैं।

प्रश्न 2.
‘सपूत’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर:
सपूत का अर्थ है – ऐसा पुत्र, जिसमें सभी अच्छे गुण हों।

प्रश्न 3.
आपकी कक्षा को साफ-सुथरा रखने की ज़िम्मेदारी किसकी है?
उत्तर:
कक्षा को साफ-सुथरा रखने की ज़िम्मेदारी सभी छात्रों की है।

प्रश्न 4.
नियमित रूप से झाडू कहाँ लगायी जाती थी?
उत्तर:
नियमित रूप से झाडू फुलेरा नामक आदर्श गाँव में लगाई जाती थी।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 सपूत

प्रश्न 5.
गाँव में किसलिए आवश्यक सावधानियाँ बरती जाती थीं?
उत्तर:
गाँव में कुएँ का पानी निर्मल रखने के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरती जाती थीं।

प्रश्न 6.
पनघट कैसा था?
उत्तर:
पनघट स्वच्छ और सुसज्जित था।

प्रश्न 7.
किसकी सफाई रोज़ की जाती थी?
उत्तर:
नालियों की सफाई रोज़ की जाती थी।

प्रश्न 8.
परिसर में बड़ी संख्या में क्या थे?
उत्तर:
परिसर में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे थे।

प्रश्न 9.
पनघट पर स्त्रियाँ क्या कर रही थीं?
उत्तर:
पनघट पर स्त्रियाँ पानी भर रही थीं।

प्रश्न 10.
पहली स्त्री ने अपने पुत्र के बारे में क्या कहा?
उत्तर:
पहली स्त्री बोली, “बहन! मेरा सपूत बड़ा विद्वान है!”

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 सपूत

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
पनघट पर स्त्रियाँ किसका बखान कर रही थीं?
उत्तर:
पनघट पर स्त्रियाँ अपने-अपने लाड़ले के गुणों का बखान कर रही थीं।

प्रश्न 2.
पहली स्त्री के पुत्र की धूम क्यों मची थी?
उत्तर:
पहली स्त्री का पुत्र शहर से पढ़कर आया था, इसलिए चारों तरफ उसकी धूम मची थी।

प्रश्न 3.
पहली स्त्री का पुत्र क्या कर लेता था?
उत्तर:
पहली स्त्री का पुत्र बड़े – बड़े ग्रंथ पढ़ लेता था। आकाश के तारों को देखकर उनका नाम बता देता था।

प्रश्न 4.
पहली स्त्री का पुत्र कहाँ जा रहा था?
उत्तरः
पहली स्त्री का पुत्र व्याख्यान देने जा रहा था।

प्रश्न 5.
दूसरी स्त्री का पहलवान पुत्र किस तरह झूम रहा था?
उत्तर:
दूसरी स्त्री का पहलवान पुत्र मतवाले हाथी की तरह झूम रहा था।

प्रश्न 6.
ज्ञान किसके बिना अधूरा है?
उत्तर:
कर्तव्य और सेवा के बिना ज्ञान एवं बल अधूरे हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 सपूत

प्रश्न 7.
कौन-सी स्त्री का बेटा सपूत कहा जा सकता है? क्यों?
उत्तर:
तीसरी स्त्री का बेटा सपूत है, क्योंकि जो माता-पिता की सेवा करे; वही सच्चा सपूत है।

प्रश्न 8.
तीसरी स्त्री का पुत्र कैसा था?
उत्तर:
तीसरी स्त्री का पुत्र सीधे – सादे स्वभाव का साधारण किसान था।

प्रश्न 9.
तीसरी स्त्री का पुत्र शाम को क्या करता था?
उत्तर:
तीसरी स्त्री का पुत्र शाम को घर का काम करता था।

प्रश्न 10.
तीसरी स्त्री का पुत्र कहाँ गया था?
उत्तरः
तीसरी स्त्री का पुत्र मेला देखने गया था।

किसने किससे कहा?

प्रश्न 1.
“व्याख्यान देने जा रहा हूँ। भोजन वहीं करूँगा।”
उत्तर:
पहली स्त्री के पुत्र ने अपनी माँ से कहा।

प्रश्न 2.
“पानी लेकर जल्दी घर पहुँचना, मुझे ज़ोरों की भूख लगी है।”
उत्तर:
दूसरी स्त्री के पुत्र ने अपनी माँ से कहा।

प्रश्न 3.
“तुम क्यों पानी भरने चली आईं? मैं तो आ ही रहा था।”
उत्तरः
तीसरी स्त्री के पुत्र ने अपनी माँ से कहा।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 सपूत

प्रश्न 4.
“मेरा सपूत बड़ा विद्वान है।”
उत्तर:
पहली स्त्री ने बाकी दोनों स्त्रियों से कहा।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:

प्रश्न 1.
आदर्श गाँव का नाम क्या था?
उत्तर:
फुलेरा।

प्रश्न 2.
गाँव में हर तरफ क्या थी?
उत्तर:
स्वच्छता।

प्रश्न 3.
घर-आँगन क्या करके सुंदर रखा जाता था?
उत्तर:
लिपाई – पुताई।

प्रश्न 4.
पहलवान पुत्र रोज़ कितने दंड – बैठक लगाता है?
उत्तर:
पाँच सौ।

प्रश्न 5.
दोनों स्त्रियों ने चुप रहनेवाली स्त्री के पुत्र को क्या कहा?
उत्तर:
कपूत।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 सपूत

प्रश्न 6.
तीसरी स्त्री का पुत्र दिन भर कहाँ जुता रहता था?
उत्तर:
खेत में।

प्रश्न 7.
तीसरी स्त्री का पुत्र शाम को कहाँ का काम करता था?
उत्तर:
घर का।

प्रश्न 8.
तीनों स्त्रियाँ सिर पर क्या रखकर चली गईं?
उत्तर:
घड़ा।

प्रश्न 9.
तीनों स्त्रियाँ कितने कदम चली थीं कि उन्हें पहली स्त्री का पुत्र दिखाई पड़ा?
उत्तर:
दो – चार।

प्रश्न 10.
तीसरी स्त्री का पुत्र कैसा था?
उत्तर:
सीधा – सादा।

प्रश्न 11.
शब्द चुनकर खाली जगह भरिए:

  1. ……………. रोज़ साफ की जाती थीं।
  2. दूसरी ने ……………. में झट से कहा।
  3. वह मेरा ……………. है।
  4. मेरा लाल मेरे लिए बहुत …………… है।
  5. इसलिए मुझे ……………. भरने आना पड़ा।
  6. ……….. वहीं करूंगा।
  7. दूसरी स्त्री का ……………. पुत्र आता हुआ दिखा।
  8. दोनों स्त्रियों का सिर …………… से झुक गया।

उत्तरः

  1. नालियाँ
  2. जोश
  3. सपूत
  4. अच्छा
  5. पानी
  6. भोजन
  7. पहलवान
  8. संकोच

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 सपूत

व्याकरण:

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

  1. पुराना
  2. स्वच्छता
  3. नियमित
  4. सावधानी
  5. सपूत
  6. ज्ञान
  7. निर्मल
  8. गुण
  9. देश
  10. प्रसिद्ध
  11. सुंदर
  12. साधारण
  13. तेज़
  14. सफाई
  15. आवश्यक

उत्तर:

  1. नया
  2. अस्वच्छता
  3. अनियमित
  4. लापरवाही
  5. कपूत
  6. अज्ञान
  7. मलिन
  8. अवगुण
  9. विदेश
  10. अप्रसिद्ध
  11. कुरूप
  12. असाधारण
  13. धीमा
  14. गंदगी
  15. अनावश्यक

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखिए:

  1. बखान
  2. सुबह
  3. पुत्र
  4. निर्मल
  5. उत्साह
  6. अवगुण
  7. घर
  8. दिन
  9. धरती
  10. पानी
  11. प्रेम

उत्तर:

  1. प्रशंसा, तारीफ
  2. प्रातः, सवेरा
  3. बेटा, लाल
  4. साफ, स्वच्छ
  5. जोश, आनंद
  6. दोष, कमी
  7. गृह, निवास
  8. दिवस, वार
  9. धरा, भू
  10. जल, नीर
  11. प्यार, स्नेह

प्रश्न 3.
मुहावरा’ एक ऐसा शब्द समूह है, जो साधारण अर्थ की बजाय विशेष अर्थ देता है। जैसे –
उत्तर:

  1. धूम मचाना अर्थात चारों ओर चर्चा होना।
  2. चारों खाने चित होना अर्थात पूरी तरह हार जाना।
  3. अक्ल पर पत्थर पड़ना अर्थात पूरी तरह बेअक्ली से काम लेना।
  4. उल्लू बनाना अर्थात मूर्ख बनाना।
  5. घोड़े बेचकर सोना अर्थात निश्चिंत होकर सोना।
  6. दुम दबाकर भागना अर्थात डरकर भागना।
  7. दिन – रात एक करना अर्थात कड़ा परिश्रम करना।

सपूत Summary in Hindi

कहानी का सारांश:

प्रस्तुत कहानी द्वारा अच्छे पुत्र के गुणों के बारे में बताया गया है। अच्छा पुत्र माँ-बाप की सेवा करता है। उनका सहारा बनता है। वह सच्चा सपूत कहलाता है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 सपूत

शब्दार्थ:

  1. नियमित – रोज़ (regular)
  2. परिसर – अहाता (compound)
  3. मैदान – (ground)
  4. निर्मल – शुद्ध (pure)
  5. सावधानी – सतर्कता (care)
  6. बखान – वर्णन (characterization)
  7. धूम मचाना- प्रसिद्धि (fame)
  8. बली – बलवान (well built)
  9. मुकाबला – स्पर्धा, प्रतियोगिता (competition)
  10. कपूत – दुर्गुणी पुत्र (unworthy son)
  11. पछाड़ना – हरा देना, पीछे छोड़ना (to defeat)
  12. चारों खाने चित्त होना – पराजित होना (defeat)
  13. आदर्श – अच्छा (ideal)
  14. स्वच्छता – सफाई (cleanliness)
  15. लिपाई – पुताई – घर में रंग लगवाना (paint)
  16. संकोच – शर्म (shyness, hesitation)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Bhai-Bhai ka prem Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 3 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 3 भाई-भाई का प्रेम Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Bhai-Bhai ka prem Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम Textbook Questions and Answers

1. पढ़ो और समझो:

प्रश्न 1.
पढ़ो और समझो:
1. सप्रेम – प्रेम – प्रेमभरा।
2. प्रतिदिन – दिन – दैनिक ।
3. विज्ञान – ज्ञान – ज्ञानी ।
4. अदृश्य – दृश्य – दृश्यमान ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
आप अपने छोटे भाई-बहन की सहायता कैसे करते हैं?
उत्तर:
हम अपने छोटे भाई-बहन के साथ खेलते, खाना खाते एवं – पढ़ाई में उनकी मदद करते हैं।

प्रश्न 2.
क्या आप अपने दोस्तों के साथ नाश्ता बाँट कर खाते हैं?
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 3.
अनाज खेत से काटकर कहाँ रखा जाता है?
उत्तर:
अनाज खेत से काटकर खलिहान में रखा जाता है।

प्रश्न 4.
फसल किसे कहते हैं?
उत्तर:
खेत में लगे अनाज के पौधों को फसल कहा जाता है।

प्रश्न 5.
गाँव के लोगों का व्यवसाय क्या होता है?
उत्तर:
गाँव के लोगों का व्यवसाय खेती होता है।

प्रश्न 6.
क्या दोनों भाई एक साथ रहते थे?
उत्तर:
नहीं, उनके घर अलग-अलग थे।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम

प्रश्न 7.
अलग-अलग रहने के बावजूद दोनों भाइयों का व्यवहार कैसा था?
उत्तर:
अलग-अलग रहने के बावजूद दोनों भाइयों में बड़ा प्रेम था।

प्रश्न 8.
एक – दूसरे की मदद करने से क्या मिलता है?
उत्तर:
एक-दूसरे की मदद करने से बड़ा सुख और आनंद मिलता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
गाँव का नाम क्या था?
उत्तर:
गाँव का नाम मनोहरपुर था।

प्रश्न 2.
मनोहरपुर गाँव कैसा था?
उत्तर:
मनोहरपुर गाँव सुंदर था।

प्रश्न 3.
मनोहरपुर गाँव की मिट्टी कैसी थी?
उत्तर:
मनोहरपुर गाँव की मिट्टी उपजाऊ थी।

प्रश्न 4.
यह कहानी किसकी है?
उत्तर:
यह कहानी दो भाइयों की है।

प्रश्न 5.
किसकी शादी नहीं हुई?
उत्तर:
छोटे भाई की शादी नहीं हुई।

प्रश्न 6.
बड़े भाई के कितने बच्चे थे?
उत्तर:
बड़े भाई के दो बच्चे थे।

प्रश्न 7.
दोनों भाई हमेशा क्या सोचते थे?
उत्तर:
दोनों भाई हमेशा एक-दूसरे की भलाई की बात सोचते थे।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम

प्रश्न 8.
खलिहान में किसके ढेर लगे थे?
उत्तर:
खलिहान में अनाज के ढेर लगे थे।

प्रश्न 9.
बड़े भाई ने छोटे भाई की सहायता करने का निर्णय क्यों लिया?
उत्तर:
बड़े भाई को लगा कि छोटे भाई की अभी शादी नहीं हुई है और उसे सारा काम अकेले सँभालना पड़ता है।

प्रश्न 10.
दोनों भाइयों ने एक-दूसरे की किस प्रकार मदद करने का निश्चय किया?
उत्तर:
दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को दस गठरी अनाज देने का निश्चय किया।

प्रश्न 11.
अनाज के ढेर में से बड़े भाई ने कितना अनाज बाँधा?
उत्तर:
अनाज के ढेर में से बड़े भाई ने दस गठरी अनाज बाँधा।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. गाँव के अधिकांश लोग …………. किया करते थे।
  2. दोनों भाइयों में बड़ा ………….. था।
  3. अंधेरी रात में दोनों भाई एक-दूसरे से ………… गए।
  4. दोनों भाई रोते – रोते हुए एक-दूसरे के लग गए।

उत्तर:

  1. खेती
  2. प्रेम
  3. टकरा
  4. गले

किसने किससे कहा:

प्रश्न 1.
“तुम्हारी मदद करनेवाला कोई नहीं है।”
उत्तर:
बड़े भाई ने छोटे भाई से कहा।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम

प्रश्न 2.
“आप बाल-बच्चे वाले हैं।”
उत्तर:
छोटे भाई ने बड़े भाई से कहा।

प्रश्न 3.
“मेरे दो बच्चे हैं।”
उत्तर:
बड़े भाई ने अपने आप से कहा।

प्रश्न 4.
“मैं तो अकेला हूँ, जितना चाहे उतना काम कर सकता हूँ।”
उत्तर:
छोटे भाई ने अपने आप से कहा।

प्रश्न 5.
“आपको अधिक मात्रा में अनाज की आवश्यकता होती है।”
उत्तर:
छोटे भाई ने बड़े भाई से कहा।

निम्नलिखित वाक्य पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखो:

प्रश्न 1.
गाँव के अधिकांश लोग खेती किया करते थे।
(अ) गाँव के अधिकतर लोग किसान थे।
(ब) गाँव की मिट्टी बहुत उपजाऊ थी।
उत्तर:
गाँव की मिट्टी बहुत उपजाऊ थी।

प्रश्न 2.
खलिहान में सबके अनाज के ढेर लगे थे।
(अ) कटाई हो चुकी थी।
(ब) किसानों के पास अनाज रखने की जगह नहीं थी।
उत्तर:
कटाई हो चुकी थी।

प्रश्न 3.
छोटा भाई बड़े भाई की सहायता करना चाहता था।
(अ) बड़ा भाई बूढ़ा हो गया था।
(ब) बड़े भैया बाल-बच्चेवाले हैं।
उत्तर:
बड़े भैया बाल-बच्चेवाले हैं।

प्रश्न 4.
दोनों भाइयों ने कितने गठरी अनाज बाँधा?
(अ) पाँच गठरी
(ब) दस गठरी
उत्तर:
दस गठरी

प्रश्न 5.
बड़ा भाई छोटे भाई की सहायता करना चाहता था, क्योंकि
(अ) छोटे भाई को सारा काम अकेले सँभालना पड़ता था।
(ब) छोटा भाई कुछ काम नहीं करता था।
उत्तर:
छोटे भाई को सारा काम अकेले सँभालना पड़ता था।

प्रश्न 6.
दोनों भाई किस तरह एक-दूसरे के अनाज के ढेर की ओर बढ़े?
(अ) धीरे-धीरे
(ब) जल्दी-जल्दी
उत्तर:
धीरे-धीरे

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम

प्रश्न 7.
दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को कैसे गले लगाया?
(अ) हँसते हुए
(ब) रोते हुए
उत्तर:
रोते हुए

प्रश्न 8.
दोनों भाइयों की प्रेम कहानी लोग कैसे सुनाते हैं?
(अ) भाव विभोर होकर
(ब) गा – गाकर
उत्तर:
भाव विभोर होकर

व्याकरण:

उपसर्ग: शब्द से पहले जुड़कर उन शब्दों के अर्थ में परिवर्तन लाते हैं।
प्रत्ययः शब्द के अंत में जुड़कर उन शब्दों के अर्थ में परिवर्तन लाते हैं।
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम 1

प्रश्न 1.
समान अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. गाँव
  2. सुंदर
  3. प्रेम
  4. घर
  5. बच्चा
  6. आँख
  7. हमेशा
  8. शादी
  9. फायदा
  10. अचानक
  11. मदद

उत्तरः

  1. ग्राम
  2. खूबसूरत
  3. प्यार
  4. गृह
  5. बालक
  6. नेत्र
  7. हरदम
  8. विवाह
  9. नफा
  10. एकाएक
  11. सहायता

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम

प्रश्न 7.
विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए:

  1. सुंदर
  2. दिन
  3. छोटा
  4. जवान
  5. फायदा
  6. अँधेरा
  7. अधिक
  8. रोना

उत्तर:

  1. कुरूप
  2. रात
  3. बड़ा
  4. बूढ़ा
  5. नुकसान
  6. उजाला
  7. कम
  8. हँसना

प्रश्न 8.
कहानी में आए प्रत्यय लगे शब्द ढूँढकर लिखिए:

  1. खेत
  2. कटना
  3. गृहस्थ
  4. आवश्यक

उत्तर:

  1. खेती
  2. कटाई
  3. गृहस्थी
  4. आवश्यकता

प्रश्न 9.
पाठ में आए योजक चिह्न (Hyphen) वाले शब्द लिखिए:
उत्तर:

  1. अलग – अलग
  2. लेटे – लेटे
  3. कुछ -न -कुछ
  4. बाल – बच्चेवाले
  5. धीरे – धीरे
  6. एक – दूसरे
  7. कहते – सुनते
  8. सुनते – सुनाते

प्रश्न 10.
निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग लगाइए:

  1. प्रेम
  2. दिन
  3. ज्ञान
  4. दृश्य
  5. पढ़
  6. डर
  7. पूर
  8. खबरी
  9. खुश
  10. वारिस

उत्तर:

  1. सप्रेम
  2. प्रतिदिन
  3. विज्ञान
  4. अदृश्य
  5. अनपढ़
  6. निडर
  7. भरपूर
  8. खुशखबरी
  9. नाखुश
  10. लावारिस

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम

प्रश्न 11.
निम्नलिखित शब्दों में प्रत्यय लगाइए:

  1. भला
  2. उपज
  3. मीठा
  4. कटा
  5. बल
  6. मेल
  7. चट
  8. रेत
  9. पाँच
  10. चाँद

उत्तर:

  1. भलाई
  2. उपजाऊ
  3. मिठाई
  4. कटाई
  5. बलवान
  6. मेला
  7. चटनी
  8. रेतीला
  9. पाँचवाँ
  10. चाँदनी

प्रश्न 12.
प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाइए:
शब्द + प्रत्यय

  1. भला + ई = भलाई
  2. सोच + ना = सोचना
  3. गृहस्थ + ई = गृहस्थी
  4. शेर + नी = शेरनी
  5. मोर + नी = मोरनी
  6. टोकरा + ई = टोकरी
  7. बैंगन + ई = बैंगनी

उत्तर:

  1. भलाई
  2. सोचना
  3. गृहस्थी
  4. शेरनी
  5. मोरनी
  6. टोकरी
  7. बैंगनी

भाई-भाई का प्रेम Summary in Hindi

कहानी का सारांश:

प्रस्तुत पाठ दो भाइयों के आपसी प्रेम की कहानी है। इसी प्रेम के कारण वे एक-दूसरे की मदद करना चाहते हैं। उन्हें एक-दूसरे की मदद करने में बड़ा सुख मिलता है। जब हम दूसरे की मदद करते हैं, तब हमें बड़ी खुशी मिलती है। हमें हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए। दूसरों को कुछ देने में जो खुशी मिलती है, उसे बताया नहीं जा सकता है। दोनों भाई एक-दूसरे को बिना जताए, सहायता करना चाहते हैं, लेकिन पकड़े जाते हैं और एक-दूसरे के गले लग जाते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 भाई-भाई का प्रेम

शब्दार्थ:

  1. उपजाऊ – कृषि के लिए उपयुक्त (fertile)
  2. अधिकांश – ज्यादातर (extensively)
  3. भलाई – नेकी, अच्छाई (betterment)
  4. कटाई – फसल को काटना (cutting)
  5. फसल – खेत में लगे अनाज के पौधे (crop)
  6. गृहस्थी – घर-बार (household)
  7. खलिहान – कटी हुई फसल रखने का स्थान (barn)
  8. गठरी – कपड़े में बँधा हुआ सामान (bundle)
  9. ढेर – इकट्ठा किया गया, जमाव (heap)
  10. वातावरण – परिस्थिति (environment)
  11. अचानक – एकाएक (suddenly)
  12. भाव-विभोर – प्रेम से (overwelmed)
  13. किसान – (farmer)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Jude Hum Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 6 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 6 जुड़े हम Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 6 जुड़े हम Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Jude Hum Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 6 जुड़े हम Textbook Questions and Answers

1. पढो:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम 1

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम

2. मुखर वाचन करो और अनुलेखन करो:
सोआ, मेथी, पालक, चौलाई; हरी सब्जियाँ मन को भाएँ ।
बैंगन, कुम्हड़ा, लहसुन, प्याज; गाजर, मूली बहुत लुभाएँ ।
ककड़ी, मटर, आलू लाओ; लाल टमाटर को मित्र बनाओ।
चुकंदर, भुटा, कद्दू खाओ; हर बीमारी को दर भगाओ ।।

3. मौन वाचन करो और आपस में श्रुतलेखन करो:

  1. सेवा डॉक्टर का कर्तव्य है ।
  2. पौधे लगाओ, प्रदूषण हटाओ ।
  3. राष्ट्रीय संपदा, स्वच्छ रखें सर्वदा ।
  4. मक्खी, मच्छर भगाओ, रोग मिटाओ।
  5. रक्तदान-जीवनदान, नेत्रदान-श्रेष्ठ दान ।
  6. विश्वास रखो, अंधविश्वास नहीं ।
  7. बेईमानी ठुकराओ, ईमानदारी अपनाओ ।
  8. इंद्रधनुष के रंगों की तरह मिलकर रहो।

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 6 जुड़े हम Additional Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
शब्द चुनकर खाली जगह भरिए:
(मुक्का, सिद्धू, युद्ध, लड्डू, गुच्छा, धक्का, दिल्ली, प्यास, डिब्बे, पत्ता, बच्चा, पुष्पों)

  1. भगवान पर …………. की माला चढ़ाते हैं।
  2. वहाँ एक ……………. खड़ा है।
  3. पेड़ से …………… गिरा।
  4. …………… में क्या है।
  5. मुझे ……………. लगी है।
  6. मुझे ……………. जाना है।
  7. उसने मुझे ……………. दिया।
  8. वहाँ चाबियों का …………… है।
  9. मुझे …………… पसंद है।
  10. राजा …………… में जीत गया।
  11. …………… बहुत हँसता है।
  12. उसने मुझे ……………. मारा।

उत्तर:

  1. पुष्पों
  2. बच्चा
  3. पत्ता
  4. डिब्बे
  5. प्यास
  6. दिल्ली
  7. धक्का
  8. गुच्छा
  9. लड्डू
  10. युद्ध
  11. सिद्धू
  12. मुक्का

प्रश्न 2.
‘र’ के विभिन्न रूपों से खाली जगह भरिए:

  1. …………. कपड़े सिलता है।
  2. ………….. पूर्व से निकलता है।
  3. तुम …………… हो।
  4. तुम्हें ………….. आनी चाहिए।
  5. …………..में सप्त रंग होते हैं।
  6. ………….. रात में निकलता है।
  7. मेरी ……………. सुंदर है।
  8. मेरा नाम …………….. है।
  9. मैंने …………… में सफर किया है।
  10. उस …………… में कौन था?
  11. उस बस का …………… अच्छा है।
  12. रीमा की ………….. सुंदर है।

उत्तर:

  1. दर्जी
  2. सूर्य
  3. मूर्ख
  4. शर्म
  5. इंद्रधनुष
  6. चंद्रमा
  7. फ्रॉक
  8. प्रकाश
  9. मेट्रो रेल
  10. ट्रक
  11. ड्राइवर
  12. ड्रेस

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों को हलंत लगाकर लिखिए:

  1. गिदध
  2. सिदध
  3. बुदध
  4. बाहय
  5. गददा
  6. खटटा
  7. दवार
  8. गटठर
  9. पटटा
  10. प्रसिद्ध
  11. मिटटी
  12. चिटठी
  13. तिलचटटा
  14. चिहन
  15. बुडढा

उत्तर:

  1. गिद्ध
  2. सिद्ध
  3. बुद्ध
  4. बाह्य
  5. गद्दा
  6. खट्टा
  7. द्वार
  8. गट्ठर
  9. पट्टा
  10. प्रसिद्ध
  11. मिट्टी
  12. चिट्ठी
  13. तिलचट्टा
  14. चिह्न
  15. बुड्ढा

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों को पाई (1) हटाकर लिखिए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम 2
उत्तर:

  1. गुच्छा
  2. चप्पल
  3. पुष्प
  4. डिब्बा
  5. पत्थर
  6. बच्चा
  7. ध्यान
  8. न्यारा
  9. पप्पू
  10. उत्तम

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में से जुड़े शब्दों को छाँटकर लिखिए:
(स्वच्छ, समाज, दिल्ली, डिब्बा, रंग, श्याम, डॉक्टर, रोग, बच्चा)
उत्तर:

  1. स्वच्छ
  2. दिल्ली
  3. डिब्बा
  4. श्याम
  5. डॉक्टर
  6. बच्चा

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम

प्रश्न 6.
(अग्रसर, चंद्रमा, ट्रक, मृग, राष्ट्रगीत, स्वर्ग, कृष्ण, गर्व, इंद्रधनुष, प्रेम, शर्म, कृपा, दृढ़, कर्तव्य, पृष्ठ, राष्ट्रीय, पर्व, मेट्रोरेल, महाराष्ट्र, मुद्रा) कोष्ठक के इन शब्दों को ‘र’ के अलग – अलग रूपों में लिखिए?
उत्तर:

अग्रसर ट्रक स्वर्ग कृष्ण
1. चंद्रमा राष्ट्रगीत गर्व मृग
2. इंद्रधनुष राष्ट्रीय शर्म कृपा
3. प्रेम मेट्रोरेल कर्तव्य पृष्ठ
4. मुद्रा महाराष्ट्र पर्व दृढ़

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों को हलंत चिह्न लगाकर पुन: लिखिए :
उदा. सिदध – सिद्ध
उत्तर:

  1. गडढा – गड्ढा
  2. वृदध – वृद्ध
  3. गिदध – गिद्ध
  4. लटटू – लटू
  5. दवार – द्वार
  6. विदवान – विद्वान
  7. गुडडी – गुड्डी
  8. मिटटी – मिट्टी
  9. खटटा – खट्टा
  10. मिटठू – मिठू
  11. चिटठी – चिट्ठी
  12. छुटटी – छुट्टी

जुड़े हम Summary in Hindi

पाठ का परिचयः

प्रस्तुत पाठ में संयुक्ताक्षर की जानकारी दी गई है। हिन्दी के वर्गों को कभी-कभी उच्चारण की दृष्टि से आधा लिखा जाता है। इसके तीन नियम हैं –
1. जिन व्यंजनों में खड़ी पाई (standing line) होती है, उसे हटा दिया जाता है।
2. जिन व्यंजनों में गोलाकार लाइन होती है, उसे आधा कर दिया जाता है।
3. कुछ व्यंजनों में हलन्त लगाकर उन्हें आधा लिखा जाता है।
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम 3

खड़ी पाई हटाकर बने हम
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम 4

  • हरे पत्तेवाली सब्जियों के नाम: मेथी, पालक, साग, सोया।
  • ज़मीन के नीचे मिलनेवाली सब्ज़ियाँ: आलू, चुकंदर, शलजम, मूली, गाजर, प्याज, शकरकंद।
  • पौधे की डाल पर मिलनेवाली सब्जियाँ: मटर, टमाटर, शिमला मिर्ची, बैंगन, ब्रॉकोली।
  • बेल पर लगनेवाली सब्जियाँ: करेला, मिर्ची, ककड़ी, कद्दू, मटर।
  • दैनिक उपयोग की वस्तुएँ: स्कूल बैग, पेन्सिल, रबर, किताबें, कॉपियाँ, पेस्ट, साबुन, ब्रश, साइकिल, खिलौने, बॉल

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम

‘र’ के तीन विभिन्न रूप

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम 5
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 6 जुड़े हम 6

सुविचार: अर्थात अच्छे विचार । ऐसे विचार, जो हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं, जिनसे हमें सीख मिलती है।

  1. सादा जीवन, उच्च विचार।
  2. ‘सेवा’ डॉक्टर का कर्तव्य है।
  3. मेरा भारत महान।
  4. जैसी करनी, वैसी भरनी।
  5. परोपकार ही जीवन है।
  6. जैसा बोओगे, वैसा काटोगे।

इंद्रधनुष के रंगों के नाम:

लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला, बैंगनी Red, orange, yellow, green, blue, indigo, violet

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Bij Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 8 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 8 बीज Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 8 बीज Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Bij Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 8 बीज Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों को क्रमबद्ध करके पुनः लिखिए:
(क) पानी और धूप पाकर बीज में अंकुर फूटा।
(ख) किसी नदी किनारे एक बीज पड़ा था।
(ग) अब मैं तुम सबके काम आ सकता हूँ।
(घ) उसकी डालें बड़ी-बड़ी हो गईं।
उत्तर:
(क) वहाँ एक चिड़िया आई।
(ख) पानी और धूप पाकर बीज में अंकुर फूटा।
(ग) उसकी डालें बड़ी-बड़ी हो गईं।
(घ) अब मैं तुम सबके काम आ सकता हूँ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 बीज

प्रश्न 2.
चने को गीली मिट्टी में बोओ और अंकुरित होकर पोधा होने तक उसका निरीक्षण करो |

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 8 बीज Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
क्या आपके घर के आस-पास पेड़-पौधे हैं? किन्हीं दो के नाम बताइए।
उत्तर:
हाँ, मेरे घर के आस-पास पेड़-पौधे हैं। वे आम और नीम के हैं।

प्रश्न 2.
क्या आपके विद्यालय परिसर में पेड़-पौधे हैं ? किन्हीं दो के नाम बताइए।
उत्तर:
हाँ, अशोक-वृक्ष एवं नीम के पेड़ हैं।

प्रश्न 3.
पेड़-पौधों से हमें क्या-क्या मिलता है?
उत्तर:
पेड़-पौधों से हमें छाया, फल-फूल इत्यादि मिलते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 बीज

प्रश्न 4.
आप पेड़-पौधों की सुरक्षा किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
पौधों को पानी देकर, समय-समय पर कटाई-छंटाई करके हम पेड़-पौधों की सुरक्षा करेंगे।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
बीज कहाँ पड़ा था?
उत्तर:
बीज नदी के किनारे पड़ा था।

प्रश्न 2.
चोंच मारकर बीज को कौन खाने लगा?
उत्तर:
चोंच मारकर बीज को चिड़िया खाने लगी।

प्रश्न 3.
क्या देखकर बकरी के मुँह में पानी भर आया?
उत्तर:
कोंपलें देखकर बकरी के मुँह में पानी भर आया।

प्रश्न 4.
गाय क्या करते हुए चली गई?
उत्तर:
गाय रँभाती हुई चली गई।

प्रश्न 5.
बीज कैसा था?
उत्तर:
बीज छोटा था।

प्रश्न 6.
नदी के किनारे कौन आई?
उत्तर:
नदी के किनारे चिड़िया आई।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 बीज

प्रश्न 7.
बीज में से अंकुर कैसे फूटा?
उत्तर:
पानी और धूप पाकर बीज में से अंकुर फूटा।

प्रश्न 8.
कुछ दिन बाद कौन आई?
उत्तर:
कुछ दिन बाद बकरी आई।

प्रश्न 9.
बीज क्या बना?
उत्तर:
बीज एक छोटा-सा पौधा बना।

सही शब्द चुनकर लिखिए:

प्रश्न 1.
सही शब्द चुनकर लिखिए:

  1. नदी के …….. एक बीज पड़ा था। (किनारे /पास)
  2. वह …….मारकर बीज को खाने लगी। (पंजा/चोंच)
  3. कोंपलें देखकर उसके ………. में पानी भर आया। (आँख / मुँह)
  4. यह सुनकर गाय ……हुई चली गई। (रंभाती / चिल्लाती)
  5. यह सुनकर सब ………. हो गए। (खुश/अचंभित)
  6. ……… होने दो, तब मुझे खाना। (दाल-भात/ डाल-पात)
  7. कुछ दिन बाद ………. बरसा। (पानी /चाय)
  8. ……… खाने दो, तब मुझे खाना। (खाद – पानी/जड़ – पौधा)
  9. गाय ने ………. को खाने के लिए मुँह खोला। (पेड़ / पौधे)
  10. एक दिन फिर वही …….., …….. और …….. वहाँ आई। (चिड़िया, बकरी, गाय / चिड़िया, बंदरिया, गाय)

उत्तर:

  1. किनारे
  2. चोंच
  3. मुँह
  4. रँभाती
  5. खुश
  6. डाल-पात
  7. पानी
  8. खाद-पानी
  9. पौधे
  10. चिड़िया, बकरी, गाय

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों को क्रमबद्ध करके पुनः लिखिए:
1. वहाँ एक चिड़िया आई।
2. वह चोंच मारकर बीज को खाने लगी।
उत्तर:
1. किसी नदी – किनारे एक बीज पड़ा था।
2. वह चोंच मारकर बीज को खाने लगी।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 बीज

प्रश्न 5.
वर्ण जोड़कर शब्द बनाना:
उदाहरण: मार + कर = मारकर

  1. दबा + कर = ……………….
  2. समझ + कर = ……………..
  3. देख + कर = ………………
  4. सुन + कर = ……………….
  5. रो + कर = ………………
  6. भाग + कर = ………………
  7. खा + कर = ………………
  8. उठ + कर = ………………
  9. बैठ + कर = ………………
  10. धो + कर = ………………
  11. लेट + कर = ………………
  12. जा + कर = ………………
  13. लौट + कर = ………………
  14. पीस + कर = ……………….
  15. छिपा + कर = ……………….

उत्तर:

  1. दबाकर
  2. समझकर
  3. देखकर
  4. सुनकर
  5. रोकर
  6. भागकर
  7. खाकर
  8. उठकर
  9. बैठकर
  10. धोकर
  11. लेटकर
  12. जाकर
  13. लौटकर
  14. पीसकर
  15. छिपाकर

प्रश्न 6.
पाठ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ या गलत × का निशान लगाइए:
उत्तर:

  1. वह चोंच मारकर बीज खा गई।  (×)
  2. एक दिन बकरा आया। (×)
  3. बकरी यह सुनकर में – में करती चली गई। (✓)
  4. उसकी डालें बड़ी-बड़ी हो गईं। (✓)
  5. यह सुनकर सब खुश हो गए। (✓)
  6. बीज तालाब के किनारे पड़ा था। (×)
  7. बीज ने कहा डाल-पात होने के बाद मुझे खाना। (✓)
  8. एक दिन वहाँ भेड़ आई। (×)
  9. बकरी ने कोंपल को खा लिया। (×)
  10. पेड़ ने कहा, “अब मैं सबके काम आ सकता हूँ।” (✓)

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 बीज

प्रश्न 7.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. चिड़िया (अ) में – में
2. गाय (आ) ची – ची
3. बकरी (इ) रँभाना
4. कौआ (ई) कुहू – कुहू
5. कोयल (उ) काँव – काँव
6. पपीहा (ऊ) पीहू – पीहू
7. बंदर (ए) दहाड़ना
8. घोड़ा (ऐ) भौं – भौं
9. कुत्ता (ओ) हिनहिनाना
10. शेर (औ) खीं – खीं

उत्तरः

(अ) (ब)
1. चिड़िया (आ) ची – ची
2. गाय (इ) रँभाना
3. बकरी (अ) में – में
4. कौआ (उ) काँव – काँव
5. कोयल (ई) कुहू – कुहू
6. पपीहा (ऊ) पीहू – पीहू
7. बंदर (औ) खीं – खीं
8. घोड़ा (ओ) हिनहिनाना
9. कुत्ता (ऐ) भौं – भौं
10. शेर (ए) दहाड़ना

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समान अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. ज़मीन
  2. पानी
  3. नदी

उत्तर:

  1. धरती
  2. जल
  3. सरिता

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 बीज

प्रश्न 2.
विपरीत अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. एक
  2. बहुत
  3. छोटा
  4. ज़मीन
  5. खुश

उत्तर:

  1. अनेक
  2. कम
  3. बड़ा
  4. आसमान
  5. उदास

प्रश्न 10.
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन – रूप लिखिए:

  1. नदी
  2. चिड़िया
  3. चोंच
  4. बकरी
  5. कोंपल
  6. जड़
  7. पौधा
  8. गाय
  9. डाल

उत्तर:

  1. नदियाँ
  2. चिड़ियाँ
  3. चोंचें
  4. बकरियाँ
  5. कोंपलें
  6. जड़ें
  7. पौधे
  8. गायें
  9. डालें

प्रश्न 11.
निम्नलिखित विराम – चिहनों के नाम लिखिए:

  1. ,
  2. ?
  3. ” “
  4. ;

उत्तर:

  1. अल्पविराम
  2. पूर्णविराम
  3. प्रश्नवाचक चिह्न
  4. योजक चिह्न
  5. उद्धरण चिह्न
  6. अर्ध विराम

बीज Summary in Hindi

पाठ का सारांश:

प्रस्तुत कहानी के माध्यम से पेड़ के महत्त्व के बारे में बताया गया है। बीज से पौधा, पौधे से पेड़ बनने की प्रक्रिया इस पाठ के द्वारा बताई गई है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 बीज

शब्दार्थ:

  1. प्रगति – तरक्की (progress)
  2. बीज – दाना (seed)
  3. अंकुर – अंकुरित बीज (sprout)
  4. किनारा – तट (bank)
  5. कोंपल – पुष्पपुंज, मंजरी (bloom)
  6. गाड़ना – दबाना (to sow)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Jivan Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 2 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 2 जीवन Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 2 जीवन Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Jivan Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 2 जीवन Textbook Questions and Answers

1. पढ़ो और गाओ

प्रश्न 1.
अपनी दिनचर्या बनाओ और सुनाओ ।

प्रश्न 2.
तुम्हारी माँ तुम्हारे लिए क्या-क्या करती हैं, बताओ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 जीवन

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 2 जीवन Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
आप सुबह कितने बजे उठते हैं?
उत्तर:
हम सुबह छह बजे उठते हैं।

प्रश्न 2.
आपके पिताजी दफ्तर कितने बजे जाते हैं?
उत्तर:
मेरे पिताजी सुबह सात बजे दफ्तर जाते हैं।

प्रश्न 3.
आपकी माँ आपके लिए क्या-क्या करती हैं, बताओ?
उत्तर:
हमारी माँ हमारे लिए खाना बनाती हैं। हमें स्कूल के लिए तैयार करती हैं। जब हम बीमार होते हैं, तब हमारा ध्यान रखती हैं।

प्रश्न 4.
हमें क्या करने से पद और नाम मिलता है?
उत्तर:
हमें मेहनत करने से पद और नाम मिलता है।

प्रश्न 5.
हमें सबको दिल से क्या करना चाहिए?
उत्तर:
हमें सबको दिल से प्रणाम करना चाहिए।

प्रश्न 6.
क्या आपकी माताजी दफ्तर जाती हैं?
उत्तर:
मेरी माताजी दफ्तर नहीं जाती हैं, वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जाती हैं।

प्रश्न 7.
आपका परिवार एकल है या संयुक्त?
उत्तर:
हमारा परिवार संयुक्त परिवार है।

प्रश्न 8.
हमें कैसे काम करना चाहिए?
उत्तर:
हमें मिल-जुलकर काम करना चाहिए।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 जीवन

प्रश्न 9.
हमें सबको कैसा मानना चाहिए?
उत्तर:
हमें सबको अपने जैसा मानना चाहिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
जीवन किसका नाम है?
उत्तर:
जीवन चलने का नाम है।

प्रश्न 2.
हमें क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर:
हमें कभी विश्राम नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 3.
आसमान का हृदय कैसा है?
उत्तर:
आसमान का हृदय विशाल है।

प्रश्न 4.
मीठी बोली किसके जैसी होनी चाहिए?
उत्तर:
मीठी बोली माँ के जैसी होनी चाहिए।

प्रश्न 5.
मन में कैसे विचार होने चाहिए?
उत्तर:
मन में सच्चे, उच्च विचार होने चाहिए।

प्रश्न 6.
जो हमेशा चलता है, उसे क्या मिलता है?
उत्तर:
जो हमेशा चलता है, उसे पद और नाम मिलता है।

प्रश्न 7.
प्रकृति के किन तत्वों से हमें चलने की प्रेरणा मिलती है?
उत्तरः
प्रकृति के सूरज, नदी, धरती, आसमान सभी से हमें चलने की प्रेरणा मिलती है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 जीवन

प्रश्न 8.
हमेशा चलने का अर्थ क्या है?
उत्तर:
हमें हमेशा कुछ ना कुछ कार्य करते रहना चाहिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:

प्रश्न 1.
हमें सागर से क्या सीखना चाहिए?
उत्तर:
लहराना।

प्रश्न 2.
हमें किसके जैसा सहनशील बनना चाहिए?
उत्तर:
धरती।

प्रश्न 3.
कौन रुकने का नाम नहीं लेता?
उत्तर:
घड़ी।

प्रश्न 4.
हमें किसके जैसा ऊपर उठना चाहिए?
उत्तर:
सूरज।

प्रश्न 5.
हमें कण-कण में क्या देखना चाहिए?
उत्तर:
अपनत्व।

प्रश्न 6.
छात्रों को हमेशा किस पर ध्यान देना चाहिए?
उत्तर:
पढ़ाई पर।

प्रश्न 7.
हमेशा कार्य करने से क्या नहीं आएँगी?
उत्तर:
कठिनाइयाँ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 जीवन

4. निम्नलिखित पंक्तियों को पूर्ण कीजिए:

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पंक्तियों को पूर्ण कीजिए:
1. घड़ी सदा ……………..
………….. नहीं लेती नाम,
2. जो चलता …………………
मेहनत कर …………………
3. माँ जैसी …………………..
…………………… उच्च विचार।
4. जीवन है ……….
…………. नहीं विश्राम।।
उत्तर:
1. टिक-टिक करती,
रुकने का
2. वह आगे बढ़ता,
पाता पद नाम
3. हो मीठी बोली,
मन में सच्चे
4. चलने का नाम।
करना कभी

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. जीवन है …………. का नाम।
  2. लहराना ……………. से सीखो।
  3. सहनशील बन …………… जैसे।
  4. माँ जैसी हो ……………. बोली।
  5. करना कभी नहीं …………….

उत्तर:

  1. चलने
  2. सागर
  3. धरती
  4. मीठी
  5. विश्राम

प्रश्न 6.
इस कविता में घड़ी, सूरज, सागर, धरती सबसे हमने कुछ सीखा है। कुछ अन्य चीज़ों या लोगों के बारे में लिखो, जो हमें कुछ ना कुछ सिखाते हैं: (नदी, महान व्यक्ति, पेड़)
उत्तर:
नदी – हमेशा बहती रहती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, इसलिए हमें हमेशा आगे बढ़ते रहना है।
महान व्यक्ति – इनसे हम सीखते हैं , किस प्रकार अच्छे कार्य करके नाम कमाना चाहिए।
पेड़ – पेड़ अपना फल खुद नहीं खाते। अपनी छाया में खुद
नहीं बैठते। इसी तरह हमें भी दूसरों के काम आना चाहिए।

प्रश्न 7.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. मोहनदास करमचंद गाँधी (क) मिसाइल मैन ऑफ इंडिया
2. सरदार वल्लभ भाई पटेल (ख) बर्ड मैन ऑफ इंडिया
3. सालिम अली (ग) लौह पुरुष
4. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (घ) महात्मा, बापूजी

उत्तर:

(अ) (ब)
1. मोहनदास करमचंद गाँधी (घ) महात्मा, बापूजी
2. सरदार वल्लभ भाई पटेल (ग) लौह पुरुष
3. सालिम अली (ख) बर्ड मैन ऑफ इंडिया
4. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (क) मिसाइल मैन ऑफ इंडिया

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 जीवन

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समान अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. जीवन
  2. विश्राम
  3. सदा
  4. अपनत्व
  5. प्रणाम
  6. विशाल
  7. धरती
  8. उच्च

उत्तर:

  1. ज़िंदगी
  2. आराम
  3. हमेशा
  4. अपनापन
  5. नमस्कार
  6. बड़ा
  7. भूमि
  8. ऊँचा

प्रश्न 2.
विपरीत अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. चलना
  2. आगे
  3. ऊपर
  4. मेहनती
  5. मीठा
  6. सच्चा
  7. उच्च
  8. विश्राम
  9. आसमान
  10. जाना

उत्तर:

  1. रुकना
  2. पीछे
  3. नीचे
  4. आलसी
  5. कड़वा
  6. झूठा
  7. निम्न
  8. परिश्रम
  9. ज़मीन
  10. आना

प्रश्न 3.
लयात्मक शब्द लिखिए:

  1. नाम
  2. बढ़ना
  3. प्रणाम
  4. विचार

उत्तर:

  1. काम
  2. पढ़ना
  3. सलाम
  4. प्रचार

प्रश्न 4.
शब्दों से वाक्य बनाइए:

  1. जीवन
  2. विश्राम
  3. घड़ी
  4. सूरज
  5. प्रणाम
  6. मेहनत

उत्तर:

  1. जीवन चलने का नाम है।
  2. हमें कभी भी विश्राम नहीं करना चाहिए।
  3. घड़ी हमें समय बताती है।
  4. सूरज से हमें रोशनी मिलती है।
  5. सभी को प्रणाम करना अच्छी आदत है।
  6. हमेशा मेहनत से हर काम करना चाहिए।

जीवन Summary in Hindi

कविता का भावार्थ:

प्रस्तुत कविता में जीवन जीने की कला के बारे में बताया गया है। जीवन सदा ही चलता रहता है, इसलिए हमें कभी विश्राम नहीं करना चाहिए। जिस प्रकार घड़ी हमेशा टिक-टिक करती रहती है, उसी प्रकार हमें भी आगे बढ़ना है। सूरज के समान हमें ऊपर उठना चाहिए। हमें सागर की तरह लहराना और आसमान के जैसा विशाल हृदय रखना चाहिए। धरती की तरह सहनशील बनकर – मिलजुल कर काम करना चाहिए, क्योंकि जो चलता रहता है, वही आगे बढ़ता है। हमारी बोली माँ के समान मीठी होनी चाहिए। मन में सदैव उच्च विचार रहने चाहिए। हमें अपने समान ही सब को समझना चाहिए। हमारे मन में सदैव सेवा का भाव रहना चाहिए। हमें दूसरों की सहायता के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस परिश्रम से हमें पीछे नहीं हटना चाहिए, तभी हमारा जीवन सार्थक होगा।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 जीवन

शब्दार्थ:

  1. विश्राम – आराम (rest)
  2. अपनत्व – अपनापन (belongingness)
  3. विशाल – बहुत बड़ा (very big)
  4. सहनशील – सहने की शक्ति (tolerant)
  5. पद – पदवी (post)
  6. सदा – हमेशा (always)
  7. सागर – समुद्र (sea)
  8. मेहनत – श्रम (hard work)
  9. सेवा – मदद (help)
  10. हृदय – दिल (heart)
  11. उच्च – ऊँचा (high)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Gyani Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 15 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 15 ज्ञानी Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 15 ज्ञानी Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Gyani Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 15 ज्ञानी Textbook Questions and Answers

1. पढो, समझो ओर लिखो:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 ज्ञानी 1

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 ज्ञानी

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 15 ज्ञानी Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
किस राज्य की प्रादेशिक बोली मराठी है?
उत्तर:
महाराष्ट्र राज्य की प्रादेशिक बोली मराठी है।

प्रश्न 2.
हमारे देश की राष्ट्रभाषा क्या है?
उत्तरः
हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी है।

प्रश्न 3.
आपके परिवार में कुल कितने सदस्य हैं?
उत्तर:
हमारे परिवार में कुल चार सदस्य हैं।

प्रश्न 4.
आपका परिवार छोटा है या बड़ा?
उत्तर:
हमारा परिवार छोटा है।

प्रश्न 5.
आपके परिवार में कौन-कौन है?
उत्तर:
हमारे परिवार में पापा, मम्मी और टोनू हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
किसका परिवार आमने – सामने रहता था?
उत्तर:
बंडूभाऊ और सुदामा का परिवार आमने – सामने रहता था।

प्रश्न 2.
बंडूभाऊ और सुदामा की मातृभाषाएँ कौन-सी थी?
उत्तर:
बंडूभाऊ की मातृभाषा मराठी तथा सुदामा की मातृभाषा हिन्दी थी।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 ज्ञानी

प्रश्न 3.
बंडूभाऊ और सुदामा के परिवार के बीच मनोरंजक स्थिति क्यों बन जाती थी?
उत्तरः
एक ही शब्द के दोनों भाषाओं में अलग-अलग अर्थ होने के कारण उनके बीच मनोरंजक स्थिति बन जाती थी।

प्रश्न 4.
मना करने के बावजूद बच्चे क्या कर रहे थे?
उत्तर:
मना करने के बावजूद बच्चे बरसात में भीग रहे थे।

प्रश्न 5.
बंडूभाऊ ने सुदामा से बच्चों को क्या देने की बात की?
उत्तर:
बंडूभाऊ ने सुदामा से बच्चों को शिक्षा देने की बात की।

प्रश्न 6.
दोनों परिवारों के बच्चे आपस में कैसे रहते थे?
उत्तरः
दोनों परिवारों के बच्चे आपस में हँसते-खेलते रहते थे।

प्रश्न 7.
दोनों परिवार किसमें सहभागी होते थे?
उत्तरः
दोनों परिवार एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते थे।

प्रश्न 8.
हमें शिक्षा कहाँ मिलती है?
उत्तर:
हमें शिक्षा विद्यालय में मिलती है।

प्रश्न 9.
ज्ञान कैसे बढ़ता है?
उत्तर:
अधिक भाषाएँ सीखने से ज्ञान बढ़ता है।

किसने किससे कहा:

प्रश्न 1.
“उन्हें शिक्षा दो।”
उत्तर:
बंडूभाऊ ने सुदामा से कहा।

प्रश्न 2.
“बच्चे तो बंदर होते हैं।”
उत्तर:
सुदामा ने बंडूभाऊ से कहा।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 ज्ञानी

प्रश्न 3.
“बेटी को खत भेजा कि नहीं?”
उत्तर:
सुदामा ने बंडूभाऊ से पूछा।

प्रश्न 4.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. दोनों की ………. भिन्न है। (राष्ट्रभाषा / मातृभाषा)
  2. ऐसी ही ……… आज भी बनी। (स्थिति / वातावरण)
  3. ……….. तो उन्हें विद्यालय में मिल जाती है। (दंड / शिक्षा)
  4. उनके ……….. मनोरंजक स्थिति बन जाती है। (बीच / कारण)
  5. बच्चे तो ………. होते हैं। (बंदर / सच्चे)
  6. ………. तो खेत में डालते हैं। (खत / खाद)
  7. अरे ………. – मैं क्यों शिक्षा दूँ। (सुदामा /बंडूभाऊ)
  8. तो क्या ……..ऐसे ही भीगते रहेंगे। (बच्चे / बूढ़े)

उत्तर:

  1. मातृभाषा
  2. स्थिति
  3. शिक्षा
  4. बीच
  5. बंदर
  6. खत
  7. बंडूभाऊ
  8. बच्चे

प्रश्न 5.
पढ़ो, समझो और दोहराओ:
उत्तर:

हिंदी अर्थ समोच्चरित शब्द मराठी अर्थ
रिक्त खाली नीचे
दूल्हा वर ऊपर
कौशल, विशेषता गुण अंक
गरमी ताप बुखार
धरती धरा पकड़ना

प्रश्न 6.
पाठ में आनेवाले शब्द – युग्म को ढूँढकर लिखिए:
उदा. (आमने-सामने)
उत्तर:

  1. साथ – साथ
  2. हँसते – खेलते
  3. एक – दूसरे
  4. सुख – दुख
  5. अलग – अलग

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समान अर्थ वाले शब्द लिखिए:

  1. बच्चा
  2. भिन्न
  3. अर्थ
  4. बरसात
  5. अंदर
  6. आसपास
  7. समुद्र
  8. अच्छा
  9. भीगा

उत्तर:

  1. बालक
  2. अलग
  3. मतलब
  4. वर्षा, बारिश
  5. भीतर
  6. इर्द-गिर्द
  7. सागर
  8. ठीक, बढ़िया
  9. गीला

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 ज्ञानी

प्रश्न 2.
विपरीत अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. हँसना
  2. सुख
  3. भिन्न
  4. अंदर
  5. सूखा
  6. बेटी
  7. अधिक

उत्तर:

  1. रोना
  2. दुख
  3. समान
  4. बाहर
  5. गीला
  6. बेटा
  7. कम

प्रश्न 3.
पाठ में आए विराम चिह्नों के नाम लिखिए:

  1. ?
  2. !
  3. ,

उत्तर:

  1. योजक चिह्न
  2. पूर्ण विराम
  3. प्रश्नवाचक चिह्न
  4. विस्मयादिबोधक चिह्न
  5. अल्प विराम

प्रश्न 4.
वचन बदलिए:

  1. बच्चा
  2. बेटा
  3. बेटी
  4. भाषा

उत्तरः

  1. बच्चे
  2. बेटे
  3. बेटियाँ
  4. भाषाएँ

प्रश्न 5.
लिंग बदलिए:

  1. बच्चा
  2. बंदर
  3. बेटा
  4. शेर

उत्तर:

  1. बच्ची
  2. बंदरिया
  3. बेटी
  4. शेरनी

ज्ञानी Summary in Hindi

पाठ का सारांशः

इस पाठ में यह बताया गया है कि हमें अधिक भाषाओं का ज्ञान होना ज़रूरी है, क्योंकि एक ही शब्द का अर्थ दो भाषाओं में अलग हो सकता है । किंतु भाषा का अधिक ज्ञान न होने के कारण हम समझ नहीं पाते हैं, इसलिए हम जितनी अधिक भाषाओं का ज्ञान ले सकें, अच्छा है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 ज्ञानी

शब्दार्य:

  1. परिवार – कुटुम्ब (family)
  2. शिक्षा – पढ़ाई (education)
  3. ऊन – जिससे गर्म कपड़े बनाए जाते हैं (yarn)
  4. खत – पत्र (letter)
  5. ज्ञान – (knowledge)
  6. भिन्न – अलग (different)
  7. बरसात – बारिश (rain)
  8. सहभागी – साथ-साथ होना
  9. मातृभाषा – (mother tongue)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Chalo Chale Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 18 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 18 चलों-चलें Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 18 चलों-चलें Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Chalo Chale Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 18 चलों-चलें Textbook Questions and Answers

1. मार्ग बताओ

प्रश्न 1.
मार्ग बताओ

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 18 चलों-चलें

चलों-चलें Summary in Hindi

पाठ का परिचयः

प्रस्तुत पाठ का उददेश्य छात्रों की निरीक्षण – शक्ति को प्रोत्साहित करना है।

शब्दार्थ:

  1. शांतिक्षेत्र – जहाँ आवाज़ न की जा सके ऐसा क्षेत्र (silent zone)
  2. पगडंडी – कच्चा रास्ता, लोगों के चलने से बनी राह
  3. गिरिजा घर – ईसाइयों का पूजा स्थल (church)
  4. मस्जिद – मुस्लिमों का पूजा स्थल (mosque)
  5. कारखाना – मिल (factory)
  6. दलदल – कीचड़ (mud)
  7. किला – दुर्ग, गढ़ (fort)
  8. बुद्ध विहार – बुद्ध धर्म का स्थान (monastery)
  9. पशु अस्पताल- जानवरों का अस्पताल (veterinarian)
  10. इकहरी रेल्वे – (single railway line)
  11. जलाशय – तालाब (pond)
  12. अस्पताल – (hospital)

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 18 चलों-चलें

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Nirikshan Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 17 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 17 निरिक्षण Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 17 निरिक्षण Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Nirikshan Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 17 निरिक्षण Textbook Questions and Answers

1. धूप में रखा पौधा हरा क्यों रहता है?

प्रश्न 1.
धूप में रखा पौधा हरा क्यों रहता है?
उत्तर:
क्योंकि पौधे को सूरज की रोशनी तथा हवा मिलती रहती

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 17 निरिक्षण

2. कमरे में रखा पौधा क्यों मुरझा गया?

प्रश्न 1.
कमरे में रखा पौधा क्यों मुरझा गया?
उत्तर:
कमरे में रखा पौधा मुरझा गया, क्योंकि उसे सूरज की रोशनी तथा हवा नहीं मिली।

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 17 निरिक्षण Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
क्या आपने सूर्य को उगते हुए देखा है? उसका रंग कैसा होता है?
उत्तर:
हाँ, उसका रंग लालिमा लिए हुए होता है।

प्रश्न 2.
सूर्यास्त के समय सूर्य किस दिशा में रहता है?
उत्तर:
सूर्यास्त के समय सूर्य पश्चिम दिशा में रहता है।

प्रश्न 3.
दोपहर के समय हम सूर्य के सामने देख सकते हैं? यदि ना तो कारण बताइए?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि सूर्य की तेज़ रोशनी के कारण हमारी आँखें नहीं खुलती हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 17 निरिक्षण

प्रश्न 4.
आईना लेकर सूरज की ओर दिखाएँगे तो क्या होगा?
उत्तर:
सूरज की तेज़ रोशनी के कारण एक चमकीली रोशनी दिखेगी।

प्रश्न 5.
सूर्य किस दिशा से निकलता है?
उत्तर:
सूर्य पूर्व दिशा से निकलता है।

प्रश्न 6.
सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य का रंग कैसा होता है?
उत्तरः
सूर्य उस समय थोड़ा पीले-लाल रंग में दिखाई देता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
बीज बोने के कितने दिनों बाद अंकुर उग आते हैं?
उत्तर:
बीज बोने के दो-तीन दिन बाद अंकुर उग आते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 17 निरिक्षण

प्रश्न 2.
अंकुरों को बढ़कर पौधा बनने के लिए कितना समय लग जाता है?
उत्तर:
अंकुरों को बढ़कर पौधा बनने के लिए तीन-चार दिन लग जाते हैं।

प्रश्न 3.
आप बीज बोने के कितने दिन बाद पौधे का निरीक्षण करेंगे?
उत्तर:
पाँच दिन बाद पौधे का निरीक्षण करेंगे।

प्रश्न 4.
पौधों को रोज़ क्या देना चाहिए?
उत्तर:
पौधों को रोज़ पानी देना चाहिए।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्य सही ✓ हैं या गलत × निशान लगाइए:
उत्तर:

  1. दूसरे ही दिन बीज पौधों में बदल जाएँगे। (×)
  2. दोनों गमलों में कभी-कभी पानी का छिडकाव करना चाहिए। (×)
  3. पहले गमले को सीधे धूप लगे, ऐसे स्थान पर रखना है। (✓)
  4. धूप में रखा गया पौधा मुरझा गया। (×)
  5. पौधों को खाद, पानी एवं धूप तीनों का मिलना आवश्यक है। (✓)
  6. पौधों को धूप में रखना चाहिए। (✓)
  7. धूप में रखे पौधे के पत्ते हरे थे। (✓)
  8. छाया में रखे पौधे के पत्ते हरे थे। (×)

निरिक्षण Summary in Hindi

पाठ का सारांशः

निरीक्षण का शाब्दिक अर्थ होता है – “ध्यान से देखना”। जब किसी वस्तु को हम ध्यान पूर्वक देखते हैं तो नई-नई बातें मालूम होती हैं। इस पाठ में एक ही प्रकार के दो पौधों को धूप और छाया में अलग – अलग रखकर उनमें होने वाले परिवर्तनों के निरीक्षण की जानकारी दी गयी है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 17 निरिक्षण

शब्दार्थ:

  1. निरीक्षण – देखना (observation)
  2. पौधा – छोटा पेड़ (plant)
  3. हरे पत्ते – (green leaves)
  4. स्वस्थ – निरोग, तन्दुरुस्त (healthy)
  5. छाया – परछाई (shadow)
  6. निष्कर्ष – परिणाम (conclusion)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Robot Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 5 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 5 रोबोट Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 5 रोबोट Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Robot Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 5 रोबोट Textbook Questions and Answers

जुड़ें हम:

अध्यापन संकेत: पृष्ठ 33 और 34 पर दी गई संपूर्ण पाठ्यसामग्री का उद्देश्य संयुक्ताक्षरों की पहचान करवाकर वाचन और लेखन कराना है । वर्णों को संयुक्त बनाने के लिए रूप के आधार पर इन्हें तीन भागों तथा ‘र’ को तीन प्रकारों में बाँटा गया है । इन्हें अलग-अलग दिया गया है । शिरोरेखा के नीचे र पूरा होता है।
1. सर्वप्रथम पाठ में आए चित्र के शब्द सुनाकर दोहरवाएँ । मोटे अक्षर के संयुक्ताक्षर को श्यामपट्ट पर लिखकर समझाएँ । सभी संयुक्ताक्षर की पहचान होने तक अभ्यास करवाएँ ।

2. पाठ्यांश पढ़वाकर संयुक्ताक्षरों को रेखांकित करने के लिए कहें । तत्पश्चात विद्यार्थियों से संपूर्ण पाठ्यांश का अनुलेखन करने के लिए कहें । देखें कि विद्यार्थी विरामचिह्नों सहित शुद्ध लेखन करते हैं । विरामचिह्नों-पूर्णविराम, प्रश्नचिह्न, अल्पविराम, विस्मयादिबोधक और अर्धविराम को समझाकर इनके उचित प्रयोग पर बल दें।

3. चित्र दिखाकर और दिए गए शब्दों का प्रयोग कराके एक-एक वाक्य लिखवाएँ ।

4. संयुक्ताक्षर का अभ्यास होने के पश्चात इन पाठ्यांशों का श्रुतलेखन करवाएँ । विरामचिह्नों सहित शुद्ध लेखन पर

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 रोबोट

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 5 रोबोट Additional Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
पहले और बाद में आनेवाले वर्ण लिखिए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 रोबोट 1
उत्तर:

  1. अ, र
  2. औ, र
  3. र, ना
  4. ड, रू

प्रश्न 2.
वर्ण जोड़कर शब्द बनाना:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 रोबोट 2
उत्तर:

  1. झर
  2. घर
  3. डर
  4. चर
  5. मर
  6. पर
  7. कर
  8. भर

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 रोबोट

प्रश्न 3.
वर्ण जोड़कर शब्द बनाना:

  1. अ + ज + ग + र = ………………………..
  2. आ + म = ………………………….
  3. ई + ख = ………………………
  4. उ + ध + र = ……………………
  5. ऊ + न = ……………………….
  6. ए + क = ……………………….
  7. ऐ + न + क = …………………
  8. ओ + स = ………………………
  9. औ + ष + ध = …………………..
  10. ट + म + ट + म = …………………..
  11. म + ट + र = ………………………..
  12. क + र + व + ट = …………………..
  13. थ + र + म + स = …………………..
  14. फ + ल = ……………………..
  15. क + ल + र + व = …………………..

उत्तर:

  1. अजगर
  2. आम
  3. ईख
  4. उधर
  5. ऊन
  6. एक
  7. ऐनक
  8. ओस
  9. औषध
  10. टमटम
  11. मटर
  12. करवट
  13. थरमस
  14. फल
  15. कलरव

प्रश्न 4.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (गरम, टब, बतख, नल)

  1. रवि …………. बंद कर।
  2. …………. खाना मत खा।
  3. …………….. में पानी भर।
  4. तालाब में ……………. है।

उत्तर:

  1. नल
  2. गरम
  3. टब
  4. बतख

रोबोट Summary in Hindi

पाठ का परिचयः

प्रस्तुत पाठ में रोबोट के चित्र से वर्णमाला की जानकारी दी गई है। साथ ही अनुरेखन द्वारा लेखन का तरीका बताया गया है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 रोबोट

वर्णमाला:

स्वर:

अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अः

व्यंजन:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 रोबोट 3
क ख ग घ ङ च छ ज झ ब ट ठ ड ढ ण ड़ ढ़ त थ द ध न । प फ ब भ म । य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ श्र
(-) – इसे अनुस्वार कहते हैं।
(-) – यह चंद्र बिन्दु है।
(:) – यह विसर्ग है।
क्ष, त्र, ज्ञ, श्र संयुक्त व्यंजन हैं। ये दो व्यंजनों से मिलकर बने हैं।
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 रोबोट 4

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई