Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 3 दादी माँ का परिवार Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार Textbook Questions and Answers

जरा सोचो ………. बताओ

यदि प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो जाएँ तो… जैसे-जल, बन आदि। इस पर आधारित अपने विचार लिखिए। (कल्पनात्मक-लेखन)
Answer:
प्रकृति हमारी माता है, वह हमारी जीवनदायिनी है। प्रकृति से हमें कई प्राकृतिक संसाधन प्राप्त होते हैं। जल, वन, खनिज तेल, धातुएँ, कोयला, समुद्र से प्राप्त होनेवाले कई पदार्थ ये सब प्राकृतिक संसाधन हैं। मनुष्य ने अपने स्वार्थ हेतु इन वस्तुओं को अधिक से अधिक मात्रा में उपयोग किया है। अब इनकी संख्या में दिन-प्रतिदिन कमी आती जा रही है। ये सारे प्राकृतिक संसाधन अगर मनुष्य की ऐसी बेपरवाह एवं स्वार्थपरायण वृत्ति से समाप्त हो जाए, तो मनुष्य की आनेवाली पीढ़ियाँ इसका उपभोग न कर पाएंगी और इसका सारा दोष वर्तमान मनुष्य पर डालेंगी।

इसका विचार करते हुए वर्तमान समय में हमें इन सभी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग सोच-समझकर एवं योग्य मात्रा में करना चाहिए। जिस प्रकार पानी के बिना मछली जीवित नहीं रह सकती, उसी प्रकार मनुष्य का संपूर्ण जीवन प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है। इनकी समाप्ति मानव जीवन की सबसे बड़ी हानि होगी। प्रकृति का साथ लेकर ही मनुष्य अपना जीवन अधिक सुंदर व सफल बना सकता है। इसलिए प्रकृति प्रदत्त इस संपदा का प्रयोग हमें भविष्य की सोच एवं संचयन नीति के आधार पर करना चाहिए।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

मेरी कलम से

निम्नलिखित शब्दों के आधार पर एक कहानी लिखिए। (पानी, पुस्तक, बिल्ली, राखी।) (कहानी-लेखन)
Answer:
रामपुर नाम का एक गाँव था। वहाँ मोहन नाम का एक लड़का अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसकी बहन मीना उनसे दूर रघुपूर नामक गाँव में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए गई थी। मोहन अपनी बहन से बहुत प्रेम करता था। अपनी प्यारी बहन से दूर रहना उसे बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। कुछ दिनों बाद राखी का त्योहार आया। मोहन अपनी बहन से मिलने जाना चाहता था किंतु आकाश में छाए बादलों व भारी वर्षा के कारण सब जगह पानी जमा हो गया।

अब मोहन को मीना से मिलने की इच्छा डूबती हुई नज़र आने लगी। उसने अपनी बहन को उपहार देने के लिए कहानियों की एक पुस्तक खरीदी थी। उसे बहुत बुरा लग रहा था। उसने निश्चय किया कि कुछ भी हो वह अपनी बहन से मिलने अवश्य जाएगा। वह बहन को मिलने जाने के लिए जब घर से निकला तब काली बिल्ली रास्ता काटती चली गई। वह बहुत डर गया और सोचने लगा कि अगर रघुपूर जानेवाली बस उसे नहीं मिली, तो वह अपनी बहन से नहीं मिल पाएगा।

वह निराश होकर नीचे बैठ गया और सिसक-सिसककर रोने लगा। तभी उसके सिर को किसी ने प्यार से सहलाया। मोहन ने ऊपर देखा तो उसके सामने उसकी बहन मीना खड़ी थी। मोहन खुशी से फूला न समाया और अपनी बहन से लिपट गया। स्वयं मीना उससे मिलने आई थी। घर के सभी लोग खुश थे। इस प्रकार मोहन-मीना के साथ समस्त परिवार ने खुशीखुशी त्योहार मनाया।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

विचार मंथन:

“वृक्षवल्ली आम्हां सोयरे वनचरे” इन पंक्तियों का अर्थ स्पष्ट कीजिए। (अर्थ-स्पष्टीकरण)
Answer:
“वृक्षवल्ली आम्हां सोयरे वनचरे”
वृक्ष अर्थात पेड़-पौधे। वृक्ष महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं। इनसे मिलनेवाले सारे सुख-साधन हमारे लिए प्रकृति की देन हैं। वन में रहनेवाले सभी पशु-पक्षी, जीव-जंतु, पेड़-पौधे और अपनी मधुर आवाज से अपने भगवान को पुकारने वाले ये रंग-बिरंगे पक्षी प्राकृतिक संबंधों में हमारे परिवार के सदस्य हैं।

इस कारण हमारे परिवार के सभी सदस्यों की देखभाल करना उनके भविष्य के बारे में सोचना उनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। प्रकृति में स्थित पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, नदी-नाले इन सभी प्राकृतिक चीजों पर संपूर्ण मानव जाति का जीवन आधारित है। इनकी रक्षा करना संपूर्ण मानव जाति की रक्षा करना है।

सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंगों को पुन: स्मरण करके सुनाइए।
Answer:
विदयार्थी स्वयं सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंग सुनाकर अपेक्षित कृति करेंगे।

आकारिक मूल्यमापन

१. सुनो तो जरा: सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंगों को पुन: स्मरण करके सुनाओ।
२. वाचन जगत से: स्वामी विवेकानंद का कोई भाषण पढ़ो और प्रमुख वाक्य बताओ।
३. अध्ययन कौशल: अपने और किसी पड़ोसी राज्य के राष्ट्रीय अभ्यारण्यों की शासकीय वीडियो क्लिप्स फिल्म्स आदि देखकर वर्गीकरण करों एवं टिपण्णी बनाओ।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

अध्ययन कौशल

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार 1
Answer:
१. राज्य का नाम: महाराष्ट्र
अभयारण्य का नाम: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
विशेषताएं: यह उद्यान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उत्तरी भाग में स्थित है। उद्यान लगभग १०४ वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस उद्यान में दो मुख्य जलाशय हैं, जिनके आस-पास घिड़याल और पाइथन साँपों का निवास है। इस पार्क के । जंगलों में शेर, बाघ, चमगादड़, माउस डीयर, बोनेट मेकाक, रिसस मेकाक व हनुमान लंगूर आदि भी देखने को मिलते है।

२. राज्य का नाम: केरल
अभयारण्य का नाम: पेरिया वन्य जीव अभयारण्य
विशेषताएं: यह राष्ट्रीय उद्यान एक बाघ संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ नदी के गहरे जल में हाथी तैरने का अभ्यास करते हैं। नीलगाय, सांभार, भालू, चीता तथा तेंदुआ आदि जंगली जानवर भी यहाँ पाए जाते हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

वाचन जगत से:

स्वामी विवेकानंद का कोई भाषण – पढ़ो और प्रमुख वाक्य बताओ।
Answer:
स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में ११ सितंबर, १८९३ को आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में जो भाषण दिया था, उसमें उन्होंने कहा था, ‘मैं एक ऐसे धर्म का अनुयायी होने में गर्व का अनुभव करता हूँ, जिसने संसार को सहिष्णुता तथा सार्वभौम स्वीकृत दोनों की ही शिक्षा दी है। हम लोग सब धर्मों के प्रति केवल सहिष्णुता में ही विश्वास नहीं करते वरन समस्त धर्मों को सच्चा मानकर स्वीकार करते हैं। मुझे ऐसे देश का व्यक्ति होने का अभिमान है जिसने इस पृथ्वी के समस्त धर्मों और देशों के उत्पिीड़तों और शरणार्थियों को आश्रय दिया है।”

सदैव ध्यान में रखो:

संगठन में ही शक्ति है, इसे जीवन में उतारो ।

भाषा की ओर:

निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य में प्रयोग करके लिखो।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार 2
Answer:
१. थैली – पॉलीथिन की थैली का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
२. पंखे – आवश्यकता न होने पर पंखे बंद रखकर हमें बिजली की बचत करनी चाहिए।
३. दीवारें – सोना के घर की दीवारें बहुत ही ऊँची हैं।
४. राजा – अपनी प्रजा की रक्षा करना प्रत्येक राजा का कर्तव्य होता है।
५. वस्तु – विजय ने अपनी कीमती वस्तु सँभालकर रखी।
६. भिड़ए – जंगल में भिड़ए दल बनाकर शिकार करते हैं।
७. बहुएँ – मीरा चाची की बहुएँ बहुत ही स्वादिष्ट खाना बनाती हैं।
८. रोटियाँ – समिधा ने अपनी माँ से गोल-गोल रोटियाँ बनाना सीख लिया है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित वाक्यों को कहानी के घटना क्रम के अनुसार लिखिए।

Question 1.
चिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया।
Answer:
घर के आंगन में बरगद का पेड़ था।

Question 2.
एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार।
Answer:
चिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया

Question 3.
टीनू-मीनू, चुसकू-मुसकू खेलने लगे।
Answer:
एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार।

Question 4.
घर के आँगन में बरगद का पेड़ था।
Answer:
घर के आँगन में बरगद का पेड़ था।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

Question 1.
चिड़िया कहाँ रहती थी?
Answer:
चिड़िया दादी माँ के घर के आँगन के पेड़ पर बने घोंसले में रहती थी।

Question 2.
बहेलिया कब ठगा-सा रह गया?
Answer:
सभी पंछियों को जाल सहित उड़ते देखकर बहेलिया ठगा-सा रह गया।

Question 3.
दादी माँ सुबह उठकर क्या करतीं?
Answer:
दादी माँ सुबह उठकर अपने घर और आँगन की साफ़-सफाई करती। आँगन में अपना आसन लगाकर खाना बनाती व खाती थीं।

Question 4.
चुसकू-मूसकू ने किससे जाल काटा?
Answer:
चुसकू-मुसकू ने अपने पैने दाँतों से जाल काटा।

Question 5.
दादी माँ की दीन-दुनिया में कौन-कौन थे?
Answer:
दादी माँ की दीन-दुनिया में बरगद के पेड़ पर घोंसले में रहने वाली नीलू चिड़िया तथा पेड़ के नीचे बिल बनाकर रहने वाली चिंकी चुहिया थी।

Question 6.
दादी माँ नीलू चिड़िया व चिंकी चुहिया के बच्चों को हमेशा क्या समझाती थीं?
Answer:
दादी माँ नीलू चिड़िया व चिंकी चुहिया के बच्चों को हमेशा यह समझाती थीं कि आपस में लडाई-झगडा मत करो। सभी मिलकर एकता से रहो। एकता में ही खुशहाली है। आपस में किसी प्रकार का मतभेद न रखते हुए खुशहाली से रहो।

Question 7.
चिड़े-चिड़ियों की घर जाने की आस क्यों खत्म हुई?
Answer:
चिड़े-चिड़ियों की घर जाने की आस इसलिए खत्म हो गई क्योंकि सभी पंछी बहेलिए के जाल में फंस गए थे। कई बार निकलने का प्रयास करने के बावजूद भी वे उसमें से नहीं निकल पा रहे थे।

Question 8.
टीनू ने बहेलिए के चंगुल से बच निकलने के लिए कौन-सी योजना बनाई?
Answer:
टीनू ने बहेलिए के चंगुल से बच निकलने के लिए मीनू के एक, दो, तीन, चार कहने पर एक ही दिशा में एक साथ उड़ चलने की योजना बनाई।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
थैलियाँ – थैली
Answer:
पॉलीथिन की थैली का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Question 2.
पंखा – पंखे
Answer:
गरमी के दिनों में सभी घरों में पंखे चलाए जाते हैं।

Question 3.
दीवार – दीवारें
Answer:
राजमहल में कई दीवारें होती हैं।

Question 4.
राजा – राजा
Answer:
हमारे भारत में कई वीर राजा हुए हैं।

Question 5.
वस्तुएँ – वस्तू
Answer:
मैने मोहन के हाथ में किमती वस्तू देखी।

Question 6.
भेड़िया – भेड़िए
Answer:
जंगल में कई भेड़िए देखने को मिलते हैं।

Question 7. बहू – बहुएँ
Answer:
मीना की सारी बहुएँ बहुत सुंदर हैं।

Question 8.
रोटी – रोटियाँ
Answer:
मैने भूखे कुत्ते को रोटियाँ खिलाई।

Question 9.
चिड़िया – चिड़ियाँ
Answer:
पेड़ पर चिड़ियाँ चहचहा रही थीं।

Question 10.
लता – लताएँ
Answer:
अंगूर की लताएँ बिखरने लगी हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए।

  1. एक
  2. ठंडा
  3. रोना
  4. अच्छा
  5. मुक्त
  6. हार
  7. पास
  8. आरंभ

Answer:

  1. अनेक
  2. गरम
  3. हँसना
  4. बुरा
  5. कैद
  6. जीत
  7. दूर
  8. अंत

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार Additional Important Questions and Answers

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(छोटे-से, आँगन, दाना, एकता, कलरव, ग्यारह, सीख, ताकत)

Question 1.
नीलू …………. चुगने चली गई।
Answer:
दाना

Question 2.
दादी माँ एक ………….. घर में रहती थीं।
Answer:
छोटे-से

Question 3.
उन सब में गजब की ………. थी।
Answer:
एकता

Question 4.
एक और एक .होते हैं।
Answer:
ग्यारह

Question 5.
दादी माँ की ……….. रंग लाई।
Answer:
सीख

Question 6.
आँगन में अचानक …………. हुआ।
Answer:
कलरव

Question 7.
सुबह उठकर दादी ………..” बुहारती थीं।
Answer:
आँगन

Question 8.
हम सब एकता की ………” दिखाएँगे।
Answer:
ताकत

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए।

Question 1.
दादी माँ कैसी थीं?
Answer:
दादी माँ समझदार व सयानी थीं।

Question 2.
घर के आँगन में कौन-सा पेड़ था?
Answer:
घर के आंगन में बरगद का पेड़ था।

Question 3.
नीलू चिड़िया के बच्चों के नाम क्या थे?
Answer:
नीलू चिड़िया के बच्चों के नाम टीनू और मीनू थे।

Question 4.
चिंकी चुहिया के बच्चों के नाम क्या थे?
Answer:
चिंकी चुहिया के बच्चों के नाम चुसकू-मुसकू थे।

Question 5.
नीलू बच्चों को अपने साथ कहाँ ले गई?
Answer:
नीलू बच्चों को अपने साथ दाना चुगने के लिए ले गई।

Question 6.
चिड़ियाँ कहाँ फँस गई?
Answer:
चिड़ियाँ बहेलिए के जाल में फंस गईं।

Question 7.
चिड़ियों ने अपने भीतर कौन-सी शक्ति भरी?
Answer:
चिड़ियों ने अपने भीतर एकता की शक्ति भरी।

Question 8.
दादी माँ ने किस गोली की बात बताई?
Answer:
दादी माँ ने एकता की गोली की बात बताई।

Question 9.
दादी माँ ने चिड़ियों को किससे याचना करने के लिए कहा?
Answer:
दादी माँ ने चिड़ियों को चिंकी से याचना करने के लिए कहा।

Question 10.
सभी ने एकसाथ मिलकर क्या कहा?
Answer:
सभी ने एकसाथ मिलकर यह कहा कि “अंत भला तो सब भला।”

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

किसने, किससे कहा?

Question 1.
“एकता पंछियों की ही नहीं, औरों में भी होनी चाहिए वही।”
Answer:
दादी माँ ने पंछियों से कहा।

Question 2.
“हम आजाद हो रहे हैं, अहा!”
Answer:
टीनू-मीनू ने मौसी से कहा।

Question 3.
“मेरे बच्चों, मत लड़ो। झगड़े-टंटों में मत पड़ो।”
Answer:
दादी माँ ने टीनू-मोनू और चुसकू-मुसकू से कहा।

Question 4.
“अरे! हम सब उलझ गए हैं।”
Answer:
मुनमुन ने सभी चिड़ियों से कहा।

Question 5.
“बहेलिए के जाल में फंस गए हैं।”
Answer:
नीलू ने सभी चिड़ियों से कहा।

Question 6.
“बस, इतने में ही डर गई?”
Answer:
टीनू ने सभी चिड़ियों से कहा।

Question 7.
“खैरियत तो है, क्या हुआ था काज?”
Answer:
दादी माँ ने नीलू से कहा।

Question 8.
“टीनू-मीनू हैं समझदार। तभी तो किया खबरदार।”
Answer:
दादी माँ ने पंछियों से कहा।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निमलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

  1. सुबह
  2. दुनिया
  3. स्नेह
  4. होशियार
  5. चाह
  6. आँख

Answer:

  1. भोर, प्रात:
  2. संसार, जगत, विश्व
  3. प्रेम, प्यार
  4. चालाक, चतुर
  5. इच्छा, कामना, आकांक्षा
  6. नयन, नेत्र, चक्षु

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित शब्दों को सही स्थान पर रखकर अर्थपूर्ण शब्द बनाइए।

  1. चानका
  2. गऑन
  3. याटिख
  4. रककससि
  5. ईहादु
  6. ताकए

Answer:

  1. अचानक
  2. आँगन
  3. खटिया
  4. सिसककर
  5. दुहाई
  6. एकता

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्द चुनकर लिखिए।

संज्ञा शब्द के बदले प्रयोग किए जानेवाले शब्दों को ‘सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम के मुख्य रूप से छ: भेद होते हैं।

पुरूषवाचक सर्वनाम: जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग व्यक्ति, वक्ता, श्रोता या किसी अन्य के लिए करता है, उसे ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – मैं, तुम, आप, वे इत्यादी।

निश्चयवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता हो, उसे ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – यह, वह, ये, वे आदि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम: जिस सर्वनाम शब्द से किसी अनिश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता हो, उसे ‘अनिश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – कोई, कुछ, किसी आदि।

संबंधवाचक सर्वनाम : जो सर्वनाम शब्द वाक्य में आए दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्द से संबंध बताए, उसे ‘संबंधवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – जो-वह, जैसा-वैसा आदि। प्रश्नवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उसे ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ कहते –
जैसे – कौन, क्या, कहाँ आदि।

निजवाचक सर्वनाम: ऐसे सर्वनाम शब्द जो स्वयं के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।
जैसे – स्वयं, खुद, अपने, आप आदि।

  1. वह दादी माँ की संगिया थी।
  2. वे सब खुश थे।
  3. उसने सबको बतलाया।
  4. हमें एकता से लड़ना चाहिए।
  5. उन्होंने मिलकर संकट का सामना किया।

Answer:

  1. वह
  2. वे
  3. उसने
  4. हमें
  5. उन्होंने

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

प्रस्तुत पाठ में आए लयात्मक शब्दों को ढूँढ़कर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
बुहारती – सँवारती
Answer:
मेरी माँ प्रतिदिन घर को बुारती-संवारती रहती है।

Question 2.
फुदकती – चिंचियाती
Answer:
मेरे घर के आँगन में हर दिन चिड़ियाँ फुदकती-चिंचियाती रहती है।

Question 3.
हँसते – खेलते
Answer:
छोटे बच्चे हमेशा हँसते-खेलते रहते हैं।

Question 4.
खाते – गाते
Answer:
मोहन हर पल खाते-गाते रहता है।

Question 5.
आनन- फानन
Answer:
त्योहारों की धूम में कुछ लोग आनन-फानन में नाचते हैं।

Question 6.
टीनू – मीनू
Answer:
टीनू-मीनू दोनों भी चालाक थे।

Question 7.
चुसकू – मुसकू
Answer:
चुसकू-मुसकू के दाँत बड़े तेज थे।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित मुहावरों एवं कहावतों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
तुनककर बोलना – चिढ़कर बोलना।
Answer:
झगड़े में राजीव का नाम आते ही वह तुनककर बोलने लगा।

Question 2.
अक्ल का पत्ता खोलना – तरकीब बताना।
Answer:
बाढ़ के समय सुनिल ने अपनी अक्ल का पत्ता खोलकर सबकी जान बचाई।

Question 3.
ठगा-सा रहना – चकित होना, सुध-बुध खोकर देखना।
Answer:
उस छोटे बच्चे का करतब देखकर मैं ठगा-सा रह गया।

Question 4.
रंग लाना – मेहनत का फल मिलना।
Answer:
कक्षा में राम का प्रथम क्रमांक आया, आखिर उसकी मेहनत रंग लाई

Question 5.
मन को बहलाना – प्रेमपूर्वक बातें करना।
Answer:
मेरी दादी माँ हर दिन हम बच्चों के मन को बहलाती हैं।

Question 6.
यत्न करना – बहुत प्रयास करना।
Answer:
कौरवों ने कई प्रकार का यत्न किया किंतु वे पांडवों के साथ युद्ध न जीत सकें।

Question 7.
एक और एक ग्यारह – एकता में बल।
Answer:
कंपनी के मालिक ने मजदूरों को एक-दूसरे से तोड़ने की बहुत कोशिश की किंतु वे बिलकुल डटे रहें, कहते हैं न एक और एक ग्यारह होते हैं

Question 8.
अंत भला तो सब भला – परिणाम अच्छा तो सब अच्छा।
Answer:
महात्मा गांधी हमेशा सच्चाई की राह पर चलने की सीख देते थे क्योंकि उनका मानना था कि अंत भला तो सब भला

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Textbook Questions and Answers

बताओ तो सही:

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 8
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 3

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

विचार मंथन:

“श्रद्धा और विज्ञान, जीवन के दो पक्ष महान” विषय पर अपने विचार लिखिए। (अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
‘श्रद्धा’ शब्द का अर्थ है विश्वास और ‘विज्ञान’ शब्द का अर्थ है संशोधन के माध्यम से सिद्ध की हुई बात। श्रद्धा अधिक होने से अंधश्रद्धा निर्माण होती है। किसी कार्य के प्रति श्रद्धा (विश्वास) ही मनुष्य को लक्ष्य की ओर ले जाती है। इसलिए मनुष्य को अपने कार्य में गहन विश्वास होना चाहिए। विज्ञान वहीं विश्वास हमें दिलाता है। विज्ञान कई अंधश्रद्धा को अपनी विज्ञान की कसौटी पर कसकर उन्हें झूठ साबित करता है। विज्ञान ही है, जिसने मनुष्य को अंधविश्वास से दूर करके उसमें आत्मविश्वास पैदा किया है। श्रद्धा विज्ञान की कसौटी पर कसकर ही और अधिक पक्की व दृढ़ बन जाती है। श्रद्धा मनुष्य में विश्वास उत्पन्न करती है, तथा विज्ञान उसे जीवन की आधुनिक राह दिखाता है। श्रद्धा और विज्ञान ही मानव को जीवन की सही राह दिखाते हैं, वे जीवन के दो महान पक्ष हैं। इन दो पक्षों के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को सुंदर, समर्थ व सशक्त बना सकता है।

अध्ययन कौशल:

संदर्भ स्रोतों द्वारा निम्न रोगों से बचने के लिए दिए जाने वाले टीकों की जानकारी लिखिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 2
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 5

खोजबीन:

भारतीय सेना संबंधी जानकारी ढूँढो और लिखो।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 1
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 4

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

वाचन जगत से:

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंग पढ़ो और पसंदीदा किसी एक का वर्णन करो।
Answer:
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंगों में से मेरे पसंदीदा प्रसंग का वर्णन निम्नलिखित है:
५ मई, २०१६ को विशाल ठाकुर घर पर अपनी माँ विमला और छोटे भाई के साथ था। उसके पिता काम से बाहर गए थे। तभी एक अनजान व्यक्ति उनके घर आया और अपने आप को उसके पिता जी का दोस्त बताया। विशाल की माँ ने जब उसके पिता को फोन करके बताया तो उन्होंने उस अनजान व्यक्ति को नहीं पहचाना। फिर वह व्यक्ति शौचालय जाने के बहाने घर के अंदर आया और अपनी जेब से छुरा निकालकर विशाल की माँ के गले पर रखा। उसने विशाल से घर की सारी कीमती चीजें और पैसे लाने के लिए कहा।

विशाल उस चोर के पैर पकड़कर अपनी माँ को छोड़ने की गुहार करने लगा और फिर उसने चोर के पैर पकड़कर उसे गिरा दिया। चोर के नीचे गिरते ही सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। विशाल की इस बहादुरी के लिए उसे गणतंत्र दिवस पर जनरल राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सदैव ध्यान में रखो:

दृढ़ संकल्पों से ही सपने साकार होते हैं।

किसने किससे कहा है ?

Question 1.
“आज इतने विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने का कारण क्या है?”
Answer:
गुरुजी ने विद्यार्थियों से कहा।

Question 2.
“जब कभी शहर गए हैं, बड़े-बड़े पुल देखे भी हैं।”
Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

किसने किससे कहा है ?

Question 1.
कहानी के शीर्षक की सार्थकता लिखिए।
Answer:
प्रस्तुत कहानी का शीर्षक ‘जहाँ चाह, वहाँ राह’ अत्यंत सटिक एवं योग्य है। गाँव में बरसात के मौसम में आने वाली उस नाले रूपी मुसीबत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया था। किंतु शिक्षा की आस से अभिभूत होकर उन बच्चों ने नाले पर पुल बनाने का निश्चय किया। उन सभी बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और लगन थी इसी रुचि ने उनके हौसले को बढ़ाया। ज्ञान की चाह ने उन्हें नाले पर पुल बनाने की प्रेरणा दी और उनकी पाठशाला की राह उन्हें मिल गई। अगर मनुष्य में हौसला हो, तो वह किसी भी वस्तु की चाहत में अपनी राह ढूँढ़ ही निकालता है।

Question 2.
अपनी आँखों देखी किसी घटना का वर्णन कीजिए।
Answer:
कई साल पहले मैं अपने परिवार के साथ मुंबई दर्शन करने गया था। हम विरार से चर्चगेट का सफर लोकल ट्रेन से तय करने वाले था। सफर के दौरान ट्रेन में बड़ी भीड़ थी हम जैसे-तैसे ट्रेन में चढ़े। अगले दो स्टेशन के बाद ही भीड़ और अधिक बढ़ गई। ट्रेन में खड़े होने की भी जगह न थी। कई लोग दरवाजे पर भी लटक रहे थे। उसमें से एक आदमी खिड़की के पास लटका हुआ बाहर की ओर झूल रहा था। लोकल ट्रेन सामने की ओर से जा रही थी। ट्रेन में शोर और कोलाहल था।

कई लोग उस आदमी को ऊपर की और खिंचना चाहते थे कि एकाएक सभी लोग शांत हुए और एक जोर की आवाज हुई। खिड़की से लटके हुए आदमी के हाथ की पकड़ ढीली पड़ने से वह नीचे गिर गया। उसकी मृत्यु हो गई। तुरंत ही ट्रेन की चैन खिंची गई। ट्रेन रुक गई किंतु उस वक्त सब कुछ व्यर्थ था। उस व्यक्ति के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक व शोकभरी घटना है। इस घटना की दुखद छाप आज भी मेरे मानस पटल पर स्थित है।

Question 3.
‘जहाँ चाह, वहाँ राह’ कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
Answer:
मनुष्य अगर मन में ठान ले, तो वह किसी भी हालत में अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकता है। प्रस्तुत पाठ के बच्चों ने मन में ठान लिया था कि उनकी पढ़ाई व भविष्य में बाधा डालने वाले उस नाले पर वे पुल बनाएंगे। जब मनुष्य अपना लक्ष्य निश्चित करता है, तो उसे पाने के लिए वह सारे प्रयास करता है। उसके लिए दिन-रात एक करता है। अपने राह में आनेवाली सारी मुसीबतों का सामना करता है। प्रस्तुत पाठ में बच्चों ने गाँव के बड़े-बूढ़े लोगों में इस कार्य के प्रति प्रेरणा निर्माण की और उनकी मदद से सभी ने मिलकर नाले पर पुल बनाने के कार्य को पूर्ण किया। अतः जहाँ कार्य के प्रति लगन होती है, वहाँ सफलता अवश्य मिलती है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

भाषा की ओर:

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और मोटे अक्षरों में छपे शब्दों पर ध्यान दो, पढ़कर उद्देश्य-विधेय अलग करके लिखो :
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 7
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 6

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(बरसात, नाला, संभव, समस्या, माहौल, बंजर, श्रमदान, हौसले)

Question 1.
सभी ने एकता, संगठन और ……….’ का महत्त्व भी समझा था।
Answer:
श्रमदान

Question 2.
येसंबा गाँव के ठीक बीच से एक ………….” बहता था।
Answer:
नाला

Question 3.
दामिनी की बातों ने बातचीत का ………. बदल दिया।
Answer:
माहौल

Question 4.
पुल भी विद्यार्थियों के ………………. को दाद दे रहा था।
Answer:
हौसले

Question 5.
धुआँधार ………. हो रही थी।
Answer:
बरसात

Question 6.
हर ……………” का निदान संभव है।
Answer:
समस्या

Question 7.
……… जमीन से मिट्टी खोदी गई।
Answer:
बंजर

Question 8.
असंभव में मूल शब्द …….. होता है।
Answer:
संभव

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1.
गाँव का नाम क्या था?
Answer:
येसंबा

Question 2.
नाले में कितने फीट पानी भरता था?
Answer:
चार से पांच फीट

Question 3.
अच्छी श्रेणी लाने वाले विद्यार्थी किस परीक्षा में पीछे रह जाते?
Answer:
वार्षिक

Question 4.
बच्चे किस पेड़ के नीचे बैठे थे?
Answer:
बरगद

Question 5.
शुभम की कुल उपस्थिति कितनी थी?
Answer:
चौदह दिन

Question 6.
प्रकृति ने विचार करने के लिए मनुष्य को क्या दिया है?
Answer:
बुद्धि

Question 7.
बच्चों ने नाले पर क्या बनवाने का निश्चय किया?
Answer:
पुल

Question 8.
छगनबाबा ने पुल बनवाने के लिए क्या दिया?
Answer:
रेत

Question 9.
पुल कितने दिनों में तैयार हुआ?
Answer:
पंद्रह

Question 10.
जुई ने किसकी सहायता से पुल के उद्घाटन का वृत्तांत बनाया?
Answer:
बड़े भाई की

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
प्रार्थना कक्षा में क्यों संपन्न हुई?
Answer:
वर्षा के कारण प्रार्थना मैदान पर न होकर कक्षा में संपन्न हुई।

Question 2.
बच्चों ने किस पंक्ति को गीत की तरह गाकर तालियाँ बजाई?
Answer:
‘हम बच्चे कर भी क्या सकते हैं। इस पंक्ति को गीत की तरह गाकर बच्चों ने तालियाँ बजाई।

Question 3.
बच्चों में किसके स्वर ने आत्मविश्वास भर दिया?
Answer:
बच्चों में दामिनी के स्वर ने आत्मविश्वास भर दिया।

Question 4.
विद्यार्थियों ने किस पुस्तक में पुल बनाने की जानकारी पढ़ी थी?
Answer:
विद्यार्थियों ने विज्ञान की पुस्तक में पुल बनाने की जानकारी पढ़ी थी।

Question 5.
पुल बनाने की सामग्री खरीदने के लिए आरंभ में हर एक से कितने रुपये लिए गए?
Answer:
पुल बनाने की सामग्री खरीदने के लिए आरंभ में हर एक से बीस-बीस रुपये लिए गए।

Question 6.
गाँव वालों के लिए अद्भुत उपलब्धि कौन-सी थी?
Answer:
पुल का बनना गाँव वालों के लिए अद्भुत उपलब्धि थी।

Question 7.
जूही ने कौन-सा वृत्तांत बनाया?
Answer:
जूही ने ‘पुल के उद्घाटन’ का वृतांत बनाया।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा?

Question 1.
“आज इतने विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने का
कारण क्या है?”
Answer:
गुरुजी ने विद्यार्थियों से कहा।

Question 2.
“अरे! इस बरगद के पेड़ में भूत है। वहाँ क्यों बैठे हो?”
Answer:
तुषार ने अपने मित्रों से कहा।

Question 3.
“भूत-बूत सब कोरी कल्पना और बकवास है। क्या हम में से किसी ने भूत देखा है? सब केवल मनगढ़त बातें हैं।”
Answer:
जुई ने अपने मित्रों से कहा।

Question 4.
“मेरी तो कुल उपस्थिति ही शायद चौदह होगी।”
Answer:
शुभम ने मित्रों से कहा।

Question 5.
“हम कर भी क्या सकते हैं। हम तो बच्चे हैं।”
Answer:
तुषार ने मित्रों से कहा।

Question 6.
“हँसो मत! कोई कुछ कर सकता है तो वह हम ही हैं।”
Answer:
दामिनी ने मित्रों से कहा।

Question 7.
“जब कभी शहर गए हैं, बड़े-बड़े पुल देखे भी हैं।”
Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।

Question 8.
“हम नाले पर पुल बनाएँगे।”
Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।

  1. प्रार्थना मैदान पर हुई।
  2. गाँव के बीच से एक झरना बहता था।
  3. ज़ोर की बारिश में विद्यार्थी स्कूल नहीं जाते थे।
  4. बरगद के पेड़ में भूत था।
  5. पुल बनाने के लिए दो महीने लगे।
  6. छगनबाबा ने पुल बनाने के लिए रेत दी।
  7. सभी लोग विद्यार्थियों की प्रशंसा कर रहे थे।
  8. सबके संगठित प्रयासों से पुल तैयार हुआ।

Answer:

  1. गलत
  2. गलत
  3. सही
  4. गलत
  5. गलत
  6. सही
  7. सही
  8. सही

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Question 1.
बरसात के मौसम में येसंबा गाँव के बच्चे पाठशाला में अनुपस्थित क्यों रहते थे?
Answer:
येसंवा गाँव के बीच से एक नाला बहता था। बरसात के मौसम में नाले में कई बार चार से पांच फीट तक पानी भरता था। बच्चों के लिए यह नाला लाँघना असंभव था। इसलिए उन दिनों येसंबा गाँव के बच्चे पाठशाला में अनुपस्थित रहते थे।

Question 2.
गाँव का नाला, बरसात व बच्चों की पाठशाला के चलते गाँव में कौन-सा गाना प्रचलित हो चुका था?
Answer: गाँव का नाला, बरसात व बच्चों की पाठशाला के चलते “गाँव में बरसात, नाले में भरा पानी, पाठशाला से छुट्टी, येसंबा की यही कहानी’ यह गाना प्रचलित हो चुका था।

Question 3.
बच्चों ने क्या निश्चय किया और क्यों?
Answer:
बच्चों ने नाले के ऊपर पुल बनाने का निश्चय किया क्योंकि वह नाला बरसात के मौसम में पानी से भर जाता था। उसके चलते सभी बच्चों को पाठशाला में अनुपस्थित रहना पड़ता था।

Question 4.
किन-किन लोगों के संगठित प्रयासों से पुल का काम आकार लेने लगा?
Answer:
बुजुर्गों के अनुभव, युवाओं की शक्ति और विद्यार्थियों के उत्साह के संगठित प्रयासों से पुल का काम आकार लेने लगा।

पाठ में आए हिंदी-मराठी समोच्चारित शब्दों की सूची बनाइए।
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 9

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

  1. पाठशाला
  2. बरसात
  3. नुकसान
  4. राशि
  5. हाथ
  6. आनंद

Answer:

  1. विद्यालय, स्कूल
  2. वर्षा, बारिश
  3. हानि, घाटा
  4. धन, पैसा
  5. हस्त, कर
  6. हर्ष, खुशी, उल्लास

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए।

  1. ग्रामीण
  2. आगे
  3. उपस्थित
  4. संभव
  5. फायदा
  6. विश्वास
  7. गाँव
  8. बंजर
  9. हँसना

Answer:

  1. शहरी
  2. पीछे
  3. अनुपस्थित
  4. असंभव
  5. नुकसान
  6. अविश्वास
  7. शहर
  8. उर्वर
  9. रोना

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।

  1. बस्ती
  2. बरसात
  3. नाला
  4. छुट्टी
  5. अनुपस्थिति
  6. बात
  7. ताली
  8. समस्या
  9. पुस्तक
  10. सामग्री
  11. कठिनाई
  12. बच्चा

Answer:

  1. बस्तियों
  2. बरसातें
  3. नाले
  4. छुट्टियाँ
  5. अनुपस्थितियाँ
  6. बातें
  7. तालियाँ
  8. समस्याएँ
  9. पुस्तकें
  10. सामग्रियाँ
  11. कठिनाइयाँ
  12. बच्चे

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित शब्दों में मूलशब्द और प्रत्यय अलग अलग करके लिखिए।

  1. उपस्थिति
  2. विद्यार्थीगण
  3. वार्षिक
  4. कठिनाई
  5. सामूहिक
  6. सज्जनता
  7. जानकारी
  8. मिलकर

Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 10

प्रस्तुत कहानी में आए विरामचिह्नों को चुनकर उनका भेद लिखिए।
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 11

प्रस्तुत पाठ में आए पुनरुक्त शब्दों के जोड़े चुनकर लिखिए।
Answer:

  • जब-जब
  • बड़े-बड़े
  • छोटे-छोटे
  • बीस-बीस
  • देखते-देखते
  • एक-एक
  • ज़ोर-ज़ोर

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित वाक्यों में उद्देश्य और विधेय अलग करके लिखिए।

Question 1.
हिमालय देश का गौरव है।
Answer:
उद्देश्य – हिमालय
विधेय – देश का गौरव है।

Question 2.
महासागर अपने देश के चरण पखारता है।
Answer:
उद्देश्य – महासागर
विधेय – अपने देश के चरण पखारता है।

Question 3.
निखिल कश्मीर घूमने गया था। Answer: उद्देश्य – निखिल
विधेय – कश्मीर घूमने गया था।

Question 4. मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है।
Answer:
उद्देश्य – मुंबई
विधेय – देश की आर्थिक राजधानी है।

Question 5.
परिश्रम सफलता की कुंजी है।
Answer:
उद्देश्य – परिश्रम
विधेय – सफलता की कुंजी है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कारक रेखांकित करके भेद लिखिए।

Question 1.
येसंबा गाँव के ठीक बीच से एक नाला बहता था।
Answer:
के – संबंध कारक, से – करण कारक

Question 2.
जुई ने कहकर बातचीत आगे बढ़ाई।
Answer:
ने – कर्ता कारक

Question 3.
इस बरगद के पेड़ में भूत है।
Answer:
के – संबंध कारक, में – अधिकरण कारक

Question 4.
प्रकृति ने विचार करने के लिए हमें बुद्धि दी है।
Answer:
ने – कर्ता कारक, के लिए – संप्रदान कारक

Question 5.
बंजर जमीन से मिट्टी खोदी गई।
Answer:
से – अपदान कारक

Question 6.
क्या हम में से किसी ने भूत देखा है?
Answer:
में – अधिकरण कारक, से- करण कारक ने- कर्ताकारक

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 1 वाचन मेला Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 1 वाचन मेला Textbook Questions and Answers

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला 1
Answer:
चित्रों का परिचय:

प्रस्तुत चित्र में वाचन मेले का दृश्य है। पुस्तकों के माध्यम से हम संसार का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। “पुस्तकों से क्या नाता है, पुस्तक हमारे भ्राता हैं।” वाचन मेले में कुछ बच्चों ने अपनी ग्रंथदिंडी के माध्यम से ग्रंथों का महत्त्व समझाने का प्रयास किया है। वाचन मेले में कई बच्चे अपने अध्ययन के लिए ‘ई-बुक्स’ और ‘ऑडियो बुक्स’ देख रहे हैं। वाचन मेले में सभी प्रकार के आयु वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। बाल साहित्य, किशोर साहित्य, विज्ञान की कथाएँ आदि कई ज्ञानवर्धक पुस्तकें कई बच्चे पढ़ व देख रहे हैं। “पुस्तकें ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर अग्रसित करती हैं।” इस प्रकार के वाचन मेले में जाकर हमें भी अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 1 वाचन मेला Additional Important Questions and Answers

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(मित्र, ग्रंथदिंडी, माताएँ, गणवेश, विज्ञान)

Question 1.
वाचन मेले में ……….. कथा की पुस्तकें भी हैं।
Answer:
विज्ञान

Question 2.
स्कूल के छात्रों ने …………… निकाली है।
Answer:
ग्रंथदिंडी

Question 3.
कुछ ………….. भी अपने बच्चों के साथ मेला देखने आई हैं।
Answer:
माताएँ

Question 4.
पुस्तकें हमारी ……………….. हैं।
Answer:
मित्र

Question 5.
स्कूल के बच्चे अपने ………………. में हैं।
Answer:
गणवेश

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।

Question 1.
‘आनंद मेला’ लगा है।
Answer:
गलत

Question 2.
स्कूली छात्रों ने ग्रंथदिंडी निकाली हैं।
Answer:
सही

Question 3.
वाचन मेले में बाल साहित्य नहीं है।
Answer:
गलत

Question 4.
किशोर साहित्य के पास कोई भी खड़ा नहीं है।
Answer:
गलत

Question 5.
छात्रों के हाथ में घोष वाक्य हैं।
Answer:
सही

Question 6.
वाचन मेले में ‘ई-बुक्स’ भी हैं।
Answer:
सही

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
वाचन मेले में लोग क्यों जाते हैं?
Answer:
वाचन मेले में लोग विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने जाते हैं।

Question 2.
छात्रों ने घोषणा पृष्ठ पर कौन-सा घोषवाक्य लिखा
Answer:
छात्रों ने घोषणा पृष्ठ पर “पुस्तकों से पाएँ ज्ञान, जानें भाषाएँ, विज्ञान।” यह घोषवाक्य लिखा हैं।

Question 3.
स्कूली छात्रों ने किसकी दिंडी निकाली हैं?
Answer:
स्कूली छात्रों ने ग्रंथों की दिंडी निकाली हैं।

Question 4.
‘वाचन मेले’ में साहित्य के मुख्य कितने विभाग बनाए गए हैं?
Answer:
‘वाचन मेले’ में साहित्य के मुख्य तीन विभाग (बाल साहित्य, विज्ञान कथा, किशोर साहित्य) बनाए गए हैं।

Question 5.
चित्र में दिखाई गई दिंडी में कितने बच्चे शामिल हैं?
Answer:
चित्र में दिखाई गई दिंडी में सात बच्चे शामिल हैं।

Question 6.
पुस्तकें हमारे जीवन में कौन-सी बाती प्रज्वलित करती
Answer:
पुस्तकें हमारे जीवन में ज्ञान की बातौ प्रज्वलित करती हैं।

Question 7.
साहित्य किसे कहते हैं?
Answer:
ज्ञान के संचित कोष को साहित्य कहते हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

Question 8.
निम्नलिखित शब्द समूह में से ‘बाचन मेला’ और ‘गाँव का मेला’ से संबंधित शब्दों को अलग करके दी गई तालिका में लिखिए।

(पुस्तकें, छात्र, खिलौनेवाला, ग्रंथ, रेलगाड़ी, किशोर, साहित्य, शांति, भेल, मिठाइयाँ, ऑडियो बुक्स, शोर, अनुशासन, मौज-मस्ती, कचरा-गंदगी, स्वच्छता)

Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला 3

आकारिक मूल्यमापन:

  • प्रदर्शनी में की जाने वाली उद्घोषणाएँ सुनने के लिए कहें।
  • पुस्तक संबंधी अन्य घोषवाक्य बनवाएँ।
  • इंटरएक्टिव आदि डिजिटल साहित्य की जानकारी देकर प्रयोग करवाएँ।
  • विद्यार्थियों को अन्य पुस्तकों की सुची बनाने के लिए कहे।

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Marathi Solutions Sulabhbharati Chapter 1 प्रार्थना Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Maharashtra State Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

Marathi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 1 प्रार्थना Textbook Questions and Answers

रिकाम्या जागा भरा.

प्रश्न 1.

  1. नमस्कार माझा या ………………. .
  2. शब्दरूप …………… दे …………… भक्ती दे.
  3. …………………. दे अम्हांस एक ………………, एक ध्यास.
  4. होऊ आम्ही …………… कलागुणी
  5. ………………. कळस जाय उंच अंबरा।।

उत्तरः

  1. ज्ञानमंदिरा
  2. शक्ती, भावरूप
  3. विदयाधन, छंद’
  4. नीतिमंत, बुद्धिमंत
  5. कीर्तिचा

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

प्रश्न 2.
जोड्या जुळवा.

‘अ’ गट ‘ब’ गटी
1. शब्दरूप (अ) भक्ती
2. भावरूप (ब) शक्ती
3. प्रगतीचे (क) कळस
4. कीर्तिचा (ड) पंख

उत्तरः

‘अ’ गट ‘ब’ गटी
1. शब्दरूप (ब) शक्ती
2. भावरूप (अ) भक्ती
3. प्रगतीचे (ड) पंख
4. कीर्तिचा (क) कळस

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

खालील प्रश्नांची एका वाक्यात उत्तरे लिहा.

प्रश्न 1.
प्रार्थना या कवितेचे कवी कोण आहेत?
उत्तर:
‘प्रार्थना’ या कवितेचे कवी ‘जगदीश खेबूडकर’ हे आहेत.

प्रश्न 2.
जगदीश खेबूडकर यांनी कशासाठी मोठ्या प्रमाणावर गीतांचे लेखन केले आहे?
उत्तर:
जगदीश खेबूडकर यांनी मराठी चित्रपटसृष्टीसाठी मोठ्या प्रमाणावर गीतांचे लेखन केले आहे.

प्रश्न 3.
मुले कोणाला नमस्कार करीत आहेत?
उत्तरः
मुले ज्ञानमंदिराला (शाळेला) नमस्कार करीत आहेत.

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

प्रश्न 4.
प्रार्थनेतून कोणती शक्ती विद्यार्थी मागत आहेत?
उत्तरः
प्रार्थनतून शब्दरूप शक्ती विदयार्थी मागत आहेत.

प्रश्न 5.
कोणते पंख देण्याची विदयार्थी विनंती करत आहेत?
उत्तर:
प्रगतीचे पंख देण्याची विद्यार्थी विनंती करत आहेत.

प्रश्न 6.
चिमणपाखरे कोणाला म्हटले आहे?
उत्तरः
चिमणपाखरे विदयार्थ्यांना म्हटले आहे.

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

प्रश्न 7.
कोणत्या गोष्टीचा ध्यास व छंद जडावा, अशी प्रार्थना विद्यार्थी करत आहेत?
उत्तर:
विदयाधनाचा ध्यास व छंद जडावा, अशी प्रार्थना विद्यार्थी करत आहेत.

प्रश्न 8.
आम्ही कसे होऊ, अशी विदयार्थी प्रार्थना करत आहेत?
उत्तरः
आम्ही नीतिमंत, कलागुणी, बुद्धिमंत होऊ अशी विदयार्थी प्रार्थना करत आहेत.

प्रश्न 9.
कीर्तिचा कळस कोठे जाणार आहे?
उत्तरः
कीर्तिचा कळस उंच अंबरात जाणार आहे.

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

खालील कवितेच्या ओळींचा अर्थ स्पष्ट करा.

प्रश्न 1.
विदयाधन दे अम्हांस
एक छंद एक ध्यास
नाव नेई पैलतीरी दयासागरा।।
उत्तरः
मुले ईश्वराकडे प्रार्थना करत आहेत की शाळेत आम्हांला विदयाधन मिळू दे हा एकच ध्यास आहे, एकच छंद आहे. हे ईश्वरा, “आम्ही शिकून खूप मोठे होऊ व आमच्या देशाचे नाव जगात सगळीकडे पसरवू.”

व्याकरण व भाषाभ्यास:

प्रश्न 1.
खालील शब्दांचे समानार्थी शब्द लिहा.

  1. नमस्कार
  2. छंद
  3. नाव
  4. अंबर

उत्तर:

  1. वंदन
  2. नाद
  3. होडी
  4. आकाश

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

प्रश्न 2.
खालील विरुद्ध अर्थाचे शब्द लिहा,

  1. प्रगती
  2. कीर्ति
  3. कळस
  4. माझा

उत्तरः

  1. अधोगती
  2. अपकीर्ति
  3. पायथा
  4. तुझा

प्रश्न 3.
कवितेत आलेले यमक जुळणारे शब्द लिहा,

  1. शक्ती
  2. नीतिमंत
  3. सुंदरा
  4. भावरूप

उत्तर:

  1. भक्ती
  2. बुद्धिमंत
  3. अंबरा
  4. शब्दरूप

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

प्रश्न 4.
खालील शब्दातील अक्षरांपासून अर्थपूर्ण शब्द तयार करा.
‘चिमणपाखरा’
उत्तरः

  1. चिमण
  2. पाखरा
  3. खण
  4. पारा
  5. चिरा

प्रश्न 5.
‘नमस्कार’ शब्द वापरून दोन वाक्ये लिहा.
उत्तरः

  1. मी सकाळी उठल्यावर देवाला नमस्कार करतो.
  2. गुरुजींना नमस्कार करून मी कबड्डीच्या स्पर्धेत उतरलो.

प्रार्थना Summary in Marathi

काव्य परिचयः

प्रस्तुत प्रार्थनेतून शाळेविषयी प्रेम, जिव्हाळा, कृतज्ञतेची भावना व्यक्त केली आहे. प्रार्थना म्हणजे ईश्वराच्या जवळ जाण्याची शक्ती. प्रार्थना केवळ मुखाने नव्हे, तर अंत:करणापासून केली पाहिजे.

The poet has expressed love, affection and gratitude towards the school, through this poem. Prayer is the strength to get closer to the God. Prayer should be recited not only by mouth but also from the bottom of the heart.

Maharashtra Board Class 7 Marathi Solutions Chapter 1 प्रार्थना

कवितेचा भावार्थः

ज्ञानरूपी मंदिर असलेल्या आमच्या या शाळेला आमचा नमस्कार आहे. सत्य, शिव व सुंदर अशी मूल्ये जपणारी आमची शाळा आहे. ।। तू आम्हांला शब्दरूपी शक्ती दे. भावपूर्ण भक्ती दे. आम्हां मुलांना, चिमण्यापाखरांना ध्येय गाठण्यासाठी प्रगतीचे पंख दे. ।।1।। तू आम्हांला विदयेचे, ज्ञानाचे धन दे. अभ्यासाचा छंद लागू दे, ओढ लागू दे. ज्ञानाचा ध्यास असू दे. आमची जीवनाची नाव (होडी) यशाच्या पैलतीराला लागू दे. ।।2।। तुझ्या आशिर्वादाने आम्ही सद्वर्तनी होऊ, कलागुण संपन्न होऊ. हुशार, बुद्धिमंत होऊ. आमच्या कीर्तीचा कळस उंच आकाशात जाऊ दे. यश मिळू दे. ।।3।।

शब्दार्थ:

  1. प्रार्थना – आराधना, नमन – prayer
  2. नमस्कार – वंदन, नमन, – a reverential आदरपूर्वक केलेले bow, an अभिवादन obeisance
  3. ज्ञानमंदिर – ज्ञानाचे घर – school
  4. शक्ती – ताकद, सामर्थ्य – strength
  5. भक्ती – श्रद्धा, निष्ठा – deep devotion
  6. प्रगती – विकास – progress
  7. पंख – पर – a wing
  8. चिमणपाखरा – लहान मुले – small children
  9. चिमण – लहान – small
  10. पाखरू – पक्षी – bird
  11. धन पैसा, संपत्ती, – money, wealth ऐश्वर्य
  12. छंद – आवड – hobby, liking
  13. ध्यास – विशिष्ट गोष्टीचे – constant सतत केलेले चिंतन thinking
  14. नीतिमंत – सदाचरणी, मूल्य – good conduct, जपणारी virtuous
  15. नीती – शिष्टाचार, – etiquette सदाचाराचे नियम
  16. बुद्धिमंत – बुद्धिमान – intelligent
  17. कीर्ति – नावलौकिक, – fame ख्याती
  18. कळस – शिखर – the spire
  19. उंच – उत्तुंग – high
  20. अंबर – आकाश – the sky
  21. जाय – जाणे – to go
  22. नाव – होडी – boat, craft
  23. पैलतीर – पलीकडचा किनारा – opposite side of the bank of river