Bachav Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 16 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 16 बचाव Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 16 बचाव Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Bachav Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 16 बचाव Textbook Questions and Answers

1. प्राकृतिक विपदाएँ कौन-कौन -सी हैं, लिखो

प्रश्न 1.
प्राकृतिक विपदाएँ कौन-कौन -सी हैं, लिखो

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 16 बचाव

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 16 बचाव Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
क्या आप जानते हैं 26 जुलाई, 2005 को मुंबई में कौन सी आफत आई थी?
उत्तर:
26 जुलाई, 2005 को मुंबई में बाढ़ आई थी।

प्रश्न 2.
भूकंप कैसे आता है?
उत्तर:
पृथ्वी के भीतर चट्टानों की परतों के आगे – पीछे खिसकने से भूकंप आता है।

प्रश्न 3.
बाढ़ आने पर क्या होता है?
उत्तर:
बाढ़ आने पर फसलें नष्ट हो जाती हैं। नदी के आस-पास के गाँवों, बस्तियों, इमारतों में पानी भरने लगता है।

प्रश्न 4.
सुनामी किसे कहते हैं?
उत्तर:
समुद्र के तल में भूकंप आने पर ऊँची-ऊँची लहरें उत्पन्न होती हैं। यही सुनामी है।

प्रश्न 5.
बाढ़ आने का कारण क्या है?
उत्तर:
लगातार अधिक बारिश बाढ़ का कारण है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 16 बचाव

प्रश्न 6.
ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के भीतर से गर्मी के कारण लावा फूटकर बाहर निकलता है, इसे ज्वालामुखी कहते हैं।

प्रश्न 7.
लावे में किसका समावेश होता है?
उत्तर:
लावे में गर्म पत्थरों का समावेश होता है। लावा रास्ते में आनेवाले घरों और पेड़-पौधों को नष्ट कर देता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
प्राकृतिक विपदाएँ कौन-कौन सी हैं? लिखो।
उत्तर:
प्राकृतिक विपदाएँ – भूकंप, बाढ़, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट, सूखा (अकाल) आदि हैं।

प्रश्न 2.
छत और दीवारें कब गिरने लगती हैं?
उत्तर:
धरती के हिलने से छत और दीवारें गिरने लगती हैं।

प्रश्न 3.
भूकंप के समय अपने बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
भूकंप के समय अपने बचाव के लिए हमें तुरंत घर के बाहर खुली जगह में आ जाना चाहिए या मकान के कोनों, मेज़, लकड़ी के तख्त के नीचे, दरवाज़े के पीछे छिप जाना चाहिए।

प्रश्न 4.
अधिक बारिश होने पर क्या होता है?
उत्तर:
अधिक बारिश होने पर नदी-नाले पानी से भरकर बहने लगते हैं।

प्रश्न 5.
पानी बढ़ने की सूचना प्राप्त होते ही क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पानी बढ़ने की सूचना प्राप्त होते ही सुरक्षित स्थान पर पहुँच जाना चाहिए।

प्रश्न 6.
सुनामी की सूचना मिलने पर तटवर्ती प्रदेश में रहने वाले लोगों को तुरंत क्या करना चाहिए?
उत्तर:
सुनामी की सूचना मिलने पर तटवर्ती प्रदेश में रहनेवाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 16 बचाव

प्रश्न 7.
हमें पाटकर बस्तियाँ कहाँ नहीं बनानी चाहिए?
उत्तर:
हमें समुद्र तट को पाटकर बस्तियाँ नहीं बनानी चाहिए।

प्रश्न 8.
आजकल कौन से यंत्र विकसित हो रहे हैं?
उत्तर:
आजकल त्सुनामी की पूर्व सूचना देने वाले यंत्र विकसित हो रहे हैं।

4. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 4.
कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (फसलें, छिपना, सुरक्षित, समुद्र, सुनामी, चट्टानों, बारिश, लहरें)

  1. दरवाज़े के पीछे …………. चाहिए।
  2. बाढ़ से ………….. नष्ट हो जाती हैं।
  3. हमें ………….. स्थान पर पहुँच जाना चाहिए।
  4.  ………….. के तल में भूकंप आने पर ऊँची-ऊँची लहरें उत्पन्न होती हैं।
  5. ……………. की पूर्व सूचना देनेवाले यंत्र आजकल विकसित हो रहे हैं।
  6. पृथ्वी के भीतर ………… की परतों के खिसकने पर धरती हिलने लगती है।
  7. लगातार अधिक ………… होने पर नदी-नाले पानी से भरकर बहने लगते हैं।
  8. समुद्र के तल में भूकंप आने पर ऊँची-ऊँची …………….. उत्पन्न होती हैं।

उत्तर:

  1. छिपना
  2. फसलें
  3. सुरक्षित
  4. समुद्र
  5. सुनामी
  6. चट्टानों
  7. बारिश
  8. लहरें

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्य सही ✓ हैं या गलत × निशान लगाइए:
उत्तर:

  1. भूकंप आने पर छत, दीवारें आदि गिरने लगती हैं। (✓)
  2. भूकंप आने पर दरवाज़े के पीछे छिप जाना चाहिए। (✓)
  3. भूकंप एक प्राकृतिक विपदा है। (✓)
  4. पृथ्वी के नीचे चट्टानों के खिसकने से भूकंप आता है। (✓)
  5. समुद्र के तल में होने वाले भूकंप को सुनामी कहते हैं। (✓)
  6. हमें समुद्र को पाटकर बस्तियाँ बनानी चाहिए। (×)
  7. पानी बढ़ने की सूचना नहीं दी जाती। (×)
  8. सुनामी की पूर्व सूचना यंत्रों द्वारा प्राप्त हो जाती है। (✓)
  9. बाढ़ आने पर फसलें नष्ट हो जाती हैं। (✓)

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 16 बचाव

प्रश्न 6.
निम्नलिखित स्थितियों में से सही स्थिति को चुनिए:
1. आपका घर नदी के किनारे है। अधिक वर्षा के कारण बाढ़ आने की संभावना बढ़ गयी है।
(अ) आप सामान की चिंता में घर में बैठे रहेंगे।
(ब) पैसे व कीमती चीजें लेकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएंगे।
2. आप का घर हिल रहा है। बाहर से चिल्लाने की आवाज़े आ रही हैं।
(अ) भागकर बाथरूम में छिप जाएँगे।
(ब) तुरंत घर के बाहर खुली जगह में चले जाएँगे।
उत्तर:
1. पैसे व कीमती चीजें लेकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएँगे।
2. तुरंत घर के बाहर खुली जगह में चले जाएंगे।

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समान अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. भीतर
  2. पृथ्वी
  3. घर
  4. बारिश
  5. जल
  6. नदी
  7. फसल
  8. सूचना
  9. पूर्व

उत्तर:

  1. अंदर
  2. धरती
  3. गृह
  4. बरसात
  5. पानी
  6. सरिता
  7. उपज
  8. जानकारी
  9. पहले

प्रश्न 2.
विपरीत अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. ऊँची
  2. खुला
  3. नीचे
  4. पीछे
  5. छिपना
  6. सुरक्षित
  7. विकसित

उत्तर:

  1. नीची
  2. बंद
  3. ऊपर
  4. आगे
  5. निकलना
  6. असुरक्षित
  7. अविकसित

ज्ञानी Summary in Hindi

पाठ का सारांशः

प्रस्तुत पाठ में प्राकृतिक बाढ़, भूकंप, सुनामी जैसी अनेक विपदाओं के बारे में जानकारी दी गई है तथा उनसे बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया गया है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 16 बचाव

शब्दार्थ:

  1. बचाव-दल – सलामती दस्ता (rescue team)
  2. भूकंप – भूचाल (earthquake)
  3. परत – तह (layer)
  4. बाढ़ – सैलाब (flood)
  5. सूचना – जानकारी (information)
  6. सुरक्षित – महफूज (protected)
  7. सुनामी – समुद्र में भूकंप (tsunami)
  8. तटवर्ती – तटीय (coastal)
  9. पाटना – भराव करना (act of filling)
  10. चट्टान – (rock)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Rashtriya Tyohar Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 13 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 13 राष्ट्रीय त्योहार Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Rashtriya Tyohar Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
उचित जोड़ियाँ मिलाओ:

(अ) (ब)
1. स्वतंत्रता दिवस (अ) सदैव सावधान की मुद्रा में खड़े रहें।
2. 26 जनवरी (आ) समय पर उपस्थित होना आवश्यक है।
3. राष्ट्रगीत के समय (इ) गणतंत्र दिवस।
4. झंडा वंदन के लिए (ई) 15 अगस्त।

उत्तर:

(अ) (ब)
1. स्वतंत्रता दिवस (ई) 15 अगस्त।
2. 26 जनवरी (इ) गणतंत्र दिवस।
3. राष्ट्रगीत के समय (अ) सदैव सावधान की मुद्रा में खड़े रहें।
4. झंडा वंदन के लिए (आ) समय पर उपस्थित होना आवश्यक है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
हमारे राष्ट्रीय त्योहार कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं।

प्रश्न 2.
गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।

प्रश्न 3.
राष्ट्रध्वज में कितने रंग होते हैं ? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
राष्ट्रध्वज में तीन रंग होते हैं, केसरी, सफेद और हरा।

प्रश्न 4.
जब कहीं भी राष्ट्रगीत गाया या बजाया जाता हो, तो हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
राष्ट्रगीत के समय सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए।

प्रश्न 5.
राष्ट्रध्वज के बीच में लगने वाले चक्र का नाम बताइए?
उत्तरः
राष्ट्रध्वज के बीच में लगनेवाले चक्र का नाम अशोक चक्र है।

प्रश्न 6.
‘जन गण मन’ गीत सबसे पहले किस भाषा में लिखा गया था?
उत्तरः
‘जन गण मन’ गीत सबसे पहले बंगाली भाषा में लिखा गया था।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार

प्रश्न 7.
राष्ट्रध्वज में केसरी रंग किस बात का प्रतीक है?
उत्तर:
राष्ट्रध्वज में केसरी रंग साहस एवं बलिदान का प्रतीक है।

प्रश्न 8.
राष्ट्रध्वज में सफेद रंग किस बात को दर्शाता है?
उत्तर:
राष्ट्रध्वज में सफेद रंग शांति एवं सत्य को दर्शाता है।

प्रश्न 9.
राष्ट्रध्वज में हरा रंग किस बात को दर्शाता है?
उत्तर:
राष्ट्रध्वज में हरा रंग समृद्धि एवं हरियाली का प्रतीक है।

प्रश्न 10.
स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है?
उत्तरः
स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत देश आज़ाद हुआ था।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो शब्दों में लिखिए:

प्रश्न 1.
15 अगस्त, 1947 को किस दिन के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर:
स्वतंत्रता दिवस।

प्रश्न 2.
आज़ाद भारत में संविधान किस दिन लागू किया गया?
उत्तर:
26 जनवरी, 1950

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय त्योहार वाले दिन हम क्या लहराते हैं?
उत्तर:
राष्ट्रध्वज।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार

प्रश्न 4.
ध्वजारोहण करते समय हम कौन-सा गीत गाते हैं?
उत्तर:
‘जन गण मन’।

प्रश्न 5.
राष्ट्रगान के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर:
रवीन्द्रनाथ टैगोर।

प्रश्न 6.
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस किस प्रकार के त्योहार हैं?
उत्तर:
राष्ट्रीय।

प्रश्न 7.
किनके प्रयासों से देश स्वतंत्र हुआ?
उत्तर:
अमर सपूतों।

प्रश्न 8.
राष्ट्रीय त्योहारों के दिन हम क्या निकालते हैं?
उत्तर:
प्रभात फेरियाँ।

प्रश्न 9.
भारत देश को आज़ादी कैसे मिली है?
उत्तर:
कड़े संघर्षों से।

प्रश्न 10.
हमें किनके बलिदानों को याद रखना चाहिए?
उत्तर:
स्वतंत्रता सेनानियों।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार

निम्नलिखित वाक्य सही ✓ हैं या गलत × निशान लगाइए।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्य सही ✓ हैं या गलत × निशान लगाइए।
उत्तर:

  1. विद्यालय देर से जाना चाहिए। (×)
  2. हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए। (✓)
  3. हमें अपने सारे काम खुद नहीं करने चाहिए। (×)
  4. अपने तिरंगे का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। (✓)
  5. हमें अपने शिक्षक और माता-पिता की बातें माननी चाहिए। (✓)
  6. राष्ट्रीय त्योहार हमें निष्ठा के साथ मनाने चाहिए। (✓)
  7. राष्ट्रीय त्योहार राज्य, ज़िला, गाँव, शहर में धूमधाम से मनाए जाते हैं। (✓)
  8. राष्ट्रीय त्योहारों के दिन जगह-जगह सजावट और रोशनी की जाती है। (✓)
  9. 26 जनवरी, 1950 के दिन हमारा संविधान बना था। (✓)

प्रश्न 4.
उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. ……………….फेरियाँ निकालते हैं।
  2. जगह-जगह ……….. और ……….. की जाती है।
  3. झंडावंदन के लिए सभी का ………….. पर उपस्थित होना आवश्यक है।
  4. राष्ट्रगीत के समय सदैव ………….. की मुद्रा में खड़े रहें।
  5. राष्ट्रीय त्योहार पूरी ………. के साथ आनंदपूर्वक मनाने चाहिए।
  6. …………. को हमारा देश स्वतंत्र हुआ।
  7. ……….. और ……….. हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं।
  8. हमें अपने तिरंगे का ………… करना चाहिए।

उत्तर:

  1. प्रभात
  2. सजावट, रोशनी
  3. समय
  4. सावधान
  5. निष्ठा
  6. 15 अगस्त, 1947
  7. स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस
  8. सम्मान

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समानार्थी शब्द लिखिए:

  1. दिवस
  2. त्योहार
  3. स्वतंत्रता
  4. प्रयास
  5. देश
  6. सदैव
  7. आनंद

उत्तर:

  1. दिन
  2. उत्सव
  3. आज़ादी
  4. प्रयत्न
  5. राष्ट्र
  6. हमेशा
  7. खुशी

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार

प्रश्न 2.
विपरीत अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. आज़ाद
  2. दिन
  3. सपूत
  4. देश
  5. शहर
  6. रोशनी
  7. सम्मान
  8. उपस्थित
  9. आवश्यक
  10. आनंद

उत्तर:

  1. गुलामी
  2. रात
  3. कपूत
  4. विदेश
  5. गाँव
  6. अँधेरा
  7. अपमान
  8. अनुपस्थित
  9. अनावश्यक
  10. दुख

राष्ट्रीय त्योहार Summary in Hindi

पाठ का सारांशः

हमारे देश को आज़ादी अनेक वीरों के बड़े संघर्ष और बलिदान से मिली है। हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। आज़ादी के उपलक्ष्य में मनाए जानेवाले राष्ट्रीय त्योहार हमारी शान हैं। हमें इन त्योहारों को आदर के साथ मनाना चाहिए।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 राष्ट्रीय त्योहार

शब्दार्थ:

  1. स्वतंत्रता – आज़ादी (freedom)
  2. गणतंत्र – प्रजातंत्र (Republic)
  3. अमर – अमिट, अविनाशी (immortal)
  4. अथक – बिना थके (tireless)
  5. प्रयास – प्रयत्न (try)
  6. संविधान – शासन -व्यवस्था (constitution)
  7. कर्तव्य – कर्म, दायित्व (duty)
  8. मुद्रा – अवस्था (position)
  9. बलिदान – त्याग (sacrifice)
  10. सम्मान – आदर (respect)
  11. राष्ट्रीय – राष्ट्र का (national)
  12. चर्चा – बातचीत करना (discussion)
  13. जिला – (district)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Mujhe Jano Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 10 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 10 मुझे जानो Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 10 मुझे जानो Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Mujhe Jano Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 10 मुझे जानो Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नांकित चित्रों और उनके नामों की उचित जोड़ियाँ मिलाओ:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 मुझे जानो 1
उत्तर:

  1. बस
  2. डायरी
  3. शर्ट
  4. रेडिओ
  5. ट्रक
  6. ऑटो
  7. शिप
  8. कप

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 मुझे जानो

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 10 मुझे जानो Additional Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
स्वर विज्ञान के द्वारा अंग्रेजी एवं हिन्दी के वर्ण दिए गए हैं, जिन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए:
उत्तर:
A B C D E F G H I J K L M N O T U V W X Y Z
अ ब क ड इ फ ग ह इ ज क ल म न ओ ट उ व व क्ष य झ /ज़
उदाहरणः
राम – Ram कमल – Kamal घर – Ghar

प्रश्न 2.
उदाहरण के अनुसार शब्दों के नाम रोमन लिपी (अंग्रेजी) में लिखिए:
उत्तर:
उदाहरण – जहाज़ – Jahaz

  1. शर्ट – shirt
  2. प्लेट – plate
  3. कृष्णा – Lord krishna
  4. पैसा – paisa
  5. कॉफी- coffee
  6. डॉक्टर – doctor
  7. हिन्दी – Hindi
  8. ब्रश – Brush
  9. सी.डी. – C.D.
  10. मोबाइल – mobile
  11. सूटकेस – suitcase
  12. किताब – kitab
  13. बैग – bag
  14. रुपया – Rupya
  15. चाय- chai
  16. गाना – gana
  17. घड़ी – Ghadi
  18. मेला – Mela
  19. लड़का – Ladka
  20. पाउडर – Powder

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों को देवनागरी लिपि (हिन्दी) में लिखिए:
उत्तर:

  1. Komal – कोमल
  2. carpet – कारपेट
  3. engine – इंजिन
  4. Ishaan – ईशान
  5. train – ट्रेन
  6. phone – फोन
  7. chawal- चावल
  8. Dal – दाल
  9. chowk – चौक
  10. plastic – प्लास्टिक
  11. kalam – कलम
  12. Simran – सिमरन

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 मुझे जानो

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वर्गों की बाराखड़ी को पढ़िए एवं लिखिए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 मुझे जानो 2
उत्तर:

शब्द लिप्यंतरण अनुवाद
पैसा Paisa Rupee (अंग्रेजी)
बैल Bail Bull (अंग्रेजी)
बोट Boat नाव (हिन्दी)
कलर Colour रंग (हिन्दी)
कम्प्यूटर Computer संगणक (हिन्दी)
सिजर scissor कैंची (हिन्दी)

प्रश्न 5.
देवनागरी लिपि (हिन्दी) एवं रोमन लिपि (अंग्रेजी) की उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. उँगली (अ) house (Ghar)
2. अंगूठी (आ) khakee
3. हाथ (इ) hair (Bal)
4. बाल (ई) hand (Hath)
5. घर (उ) game(Khel)
6. खाकी (ऊ) shoe(Jute)
7. जूता (ए) ring (Anguthi)
8. खेल (ऐ) finger (Ungali)

उत्तरः

(अ) (ब)
1. उँगली (ऐ) finger (Ungali)
2. अंगूठी (ए) ring (Anguthi)
3. हाथ (ई) hand (Hath)
4. बाल (इ) hair (Bal)
5. घर (अ) house (Ghar)
6. खाकी (आ) khakee
7. जूता (ऊ) shoe(Jute)
8. खेल (उ) game(Khel)

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 मुझे जानो

प्रश्न 6.
अपने मित्रों का नाम देवनागरी तथा रोमन लिपि में लिखिए:

  1. मोहन – ……………………….
  2. रमन – ……………………….
  3. हरी – ……………………….
  4. सीमा – ……………………….
  5. रहीम – ……………………….
  6. सीता – ……………………….

उत्तर:

  1. Mohan
  2. Raman
  3. Hari
  4. Seema
  5. Rahim
  6. Sita

प्रश्न 7.
पढ़ो और समझोः
उत्तर:

  1. क् + ष = क्ष – क्षमा, कक्षा
  2. त् + र = त्र – पत्र, चित्र
  3. ग् + य = ज्ञ – यज्ञ, ज्ञान
  4. श् + र = श्र – श्रम, श्रेय
  5. क् + त = क्त – भक्त, रक्त
  6. क् + क = क्क – पक्का, चक्का
  7. क् + ख = क्ख – मक्खी, चक्खा
  8. च् + छ = च्छ – अच्छा, गुच्छा
  9. ट् + ठ = ट्ठ – गट्ठा, कवट्ठी
  10. त् + त = त्त – पत्ता , गत्ता
  11. त् + य = त्य – सत्य, हत्या
  12. द् + द = द्द – गद्दी, भद्दा
  13. द् + ध = द्ध – श्रद्धा, युद्ध
  14. प् + य = प्य – प्यास, प्यारा
  15. ल् + ल्ल = ल्ल – पिल्ला, दिल्ली
  16. स् + य = स्य – स्यार, स्याही
  17. श् + य = श्य – श्याम, श्यामा
  18. ब् + ब = ब्ब – अब्बा, डिब्बा
  19. ष् + ट = ष्ट – कष्ट, रुष्ट

प्रश्न 8.
नीचे दिए गए वाक्य फिर से लिखिए:
उत्तर:

  1. शर्म कर।
  2. गर्म खा ।
  3. पर्व मना।
  4. ट्रक चला।
  5. धर्म पर चल ।
  6. ट्रॉफी जीत ।
  7. प्रेम कर।
  8. वज्र उठा।
  9. प्रश्न कर।
  10. कर्म कर ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 मुझे जानो

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Balika Diwas Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 4 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 4 बालिका दिवस Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 4 बालिका दिवस Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Balika Diwas Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 4 बालिका दिवस Textbook Questions and Answers

1. पढो, समझो और लिखो:

प्रश्न 1.
पढो, समझो और लिखो:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 बालिका दिवस

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 4 बालिका दिवस Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
14 नवम्बर को किस नेता का जन्मदिन मनाया जाता है?
उत्तर:
14 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरूजी का जन्मदिन मनाया जाता है।

प्रश्न 2.
जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम किस रूप में मनाते हैं?
उत्तर:
जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम बालदिवस के रूप में मनाते हैं।

प्रश्न 3.
शिक्षक दिवस कब आता है?
उत्तर:
शिक्षक दिवस पाँच सितम्बर के दिन आता है।

प्रश्न 4.
‘शिक्षक दिवस’ किसके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर:
शिक्षक दिवस’ भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 5.
आपके आस-पड़ोस में कितने परिवार रहते हैं?
उत्तर:
हमारे आस-पड़ोस में कुल दस परिवार रहते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 बालिका दिवस

प्रश्न 6.
आपकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं? उनमें से कितने लड़के और कितनी लड़कियाँ हैं?
उत्तर:
हमारी कक्षा में कुल 30 विद्यार्थी हैं। उनमें से 15 लड़के और 15 लड़कियाँ हैं।

प्रश्न 7.
किसके शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है?
उत्तर:
एक लड़की के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। (छात्रों के अनुसार प्र. 5 और प्र. 6 के उत्तर अलग – अलग हो सकते हैं।)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
कक्षा में कौन बहुत तैयार होकर आया है?
उत्तर:
कक्षा में सृष्टि बहुत तैयार होकर आई है।

प्रश्न 2.
‘बालिका दिवस’ किसके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर:
‘बालिका दिवस’ सावित्री बाई फुले के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 बालिका दिवस

प्रश्न 3.
महाराष्ट्र की प्रथम शिक्षिका कौन मानी जाती हैं?
उत्तर:
‘सावित्रीबाई फुले’ महाराष्ट्र की प्रथम शिक्षिका मानी जाती हैं।

प्रश्न 4.
लड़कियों के लिए पहली पाठशाला कहाँ खोली गई?
उत्तर:
लड़कियों के लिए पहली पाठशाला पुणे में खोली गई।

प्रश्न 5.
इस पाठ में किस दिवस की जानकारी है?
उत्तर:
इस पाठ में ‘बालिका दिवस’ की जानकारी है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 बालिका दिवस

प्रश्न 6.
दूर्वा के घर और कौन-कौन है?
उत्तर:
दूर्वा के घर चाचाजी और बड़े भैया भी हैं।

प्रश्न 7.
सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बालिका दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है?
उत्तर:
क्योंकि उन्होंने लड़कियों के लिए पहली पाठशाला शुरू की थी।

प्रश्न 8.
किन क्षेत्रों में लड़कियों का योगदान है?
उत्तर:
समाजसेवा, शिक्षा, विज्ञान, संगीत, प्रशासन, शोधकार्य और खेलकूद आदि क्षेत्रों में लड़कियों का योगदान है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 बालिका दिवस

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:

प्रश्न 1.
तीन जनवरी को कौन – सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर:
बालिका दिवस।

प्रश्न 2.
सावित्रीबाई फुले के पति का नाम बताइए?
उत्तर:
महात्मा ज्योतिबा फुले।

प्रश्न 3.
सभी लड़कियाँ कहाँ जाती हैं?
उत्तर:
पाठशाला।

प्रश्न 4.
हमें स्वावलंबी और सजग कौन बनाती है?
उत्तर:
शिक्षा।

प्रश्न 5.
किसके शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है?
उत्तर:
लड़की।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 बालिका दिवस

प्रश्न 6.
निम्नलिखित दिवस कब मनाए जाते हैं ? लिखिए:

  1. स्वतंत्रता दिवस
  2. गणतंत्र दिवस
  3. बाल दिवस
  4. शिक्षक दिवस
  5. गाँधी जयंती
  6. महिला दिवस
  7. बालिका दिवस
  8. महाराष्ट्र दिवस

उत्तर:

  1. 15 अगस्त
  2. 26 जनवरी
  3. 14 नवम्बर
  4. 5 सितंबर
  5. 2 अक्टूबर
  6. 8 मार्च
  7. 3 जनवरी
  8. 1 मई

किसने किससे कहाः

प्रश्न 1.
आज तो तुम तैयार होकर आई हो।
उत्तर:
दूर्वा ने सृष्टि से कहा।

प्रश्न 2.
“आज तीन जनवरी बालिका दिवस है ना!”
उत्तर:
सृष्टि ने दूर्वा से कहा।

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समान अर्थवाले शब्द लिखिए:

  1. दिवस
  2. प्रथम
  3. पाठशाला

उत्तर:

  1. दिन
  2. पहला
  3. विद्यालय

प्रश्न 2.
लिंग बदलिए:

  1. बालक
  2. बहन
  3. पति
  4. शिक्षक
  5. लड़का
  6. माता

उत्तर:

  1. बालिका
  2. भाई
  3. पत्नी
  4. शिक्षिका
  5. लड़की
  6. पिता

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 बालिका दिवस

प्रश्न 3.
वचन बदलिए:
1. लड़की
2. बहन
उत्तरः
1. लड़कियाँ
2. बहनें

प्रश्न 4.
विरुद्धार्थी शब्दों की जोड़ियाँ मिलाइए।

(अ) (ब)
1. आज अंत
2. प्रथम दूसरी
3. आगे रात्रि
4. स्वावलंबी कम
5. सजग अशिक्षित
6. शिक्षित निष्क्रिय
7. बहुत परावलंबी
8. दिवस पीछे
9. पहली अंतिम
10. शुरू कल

उत्तरः

(अ) (ब)
1. आज कल
2. प्रथम अंतिम
3. आगे पीछे
4. स्वावलंबी परावलंबी
5. सजग निष्क्रिय
6. शिक्षित अशिक्षित
7. बहुत कम
8. दिवस रात्रि
9. पहली दूसरी
10. शुरू अंत

प्रश्न 10.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. साइना नहवाल (अ) राजनीति
2. इंदिरा गाँधी (आ) नासा वैज्ञानिक
3. कल्पना चावला (इ) महिला राष्ट्रपति
4. प्रतिभा पाटील (उ) राजनीति
5. सोनिया गाँधी (ऊ) बैडमिन्टन खिलाड़ी

उत्तरः

(अ) (ब)
1. साइना नहवाल (ऊ) बैडमिन्टन खिलाड़ी
2. इंदिरा गाँधी (उ) राजनीति
3. कल्पना चावला (आ) नासा वैज्ञानिक
4. प्रतिभा पाटील (इ) महिला राष्ट्रपति
5. सोनिया गाँधी (उ) राजनीति

बालिका दिवस Summary in Hindi

पाठ का सारांशः

प्रस्तुत पाठ में लड़कियों की पढ़ाई – लिखाई का महत्त्व बताया गया है। सावित्रीबाई फुले ने अपने पति के साथ मिलकर लड़कियों की पहली पाठशाला पुणे में शुरू की थी। सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन ‘बालिका दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आजकल लड़कियाँ भी पढ़-लिखकर हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। इसलिए लड़कियों को पढ़ाना चाहिए। लड़का-लड़की दोनों को समान अधिकार मिलने चाहिए। एक लड़की के शिक्षित होने पर पूरा परिवार शिक्षित होता है। इस प्रकार पाठ में शिक्षा का महत्त्व बताया गया है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 बालिका दिवस

शब्दार्थ:

  1. समाजसेवा – लोगों की सेवा (social work)
  2. शिक्षा – पढ़ाई (education)
  3. प्रशासन – हुकूमत (administration)
  4. शोधकार्य – खोजकार्य (research)
  5. स्वावलंबी – स्वतंत्र (self dependent)
  6. सजग – जागृत, सावधान (alert)
  7. क्षेत्र – विभाग (field)
  8. विज्ञान – (science)

Hindi Sulabhbharati 5th Standard Pdf दूसरी इकाई

Bunde Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 2 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 2 Bunde Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 2 बूँदें Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Bunde Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 2 बूँदें Textbook Questions and Answers

1. कविता में आए हुए लयात्मक शब्दों को ढूँढ़कर सुनाओ।

प्रश्न 1.
कविता में आए हुए लयात्मक शब्दों को ढूँढ़कर सुनाओ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 बूँदें

2. बूंदें क्या-क्या करती हैं, बताओ ।

प्रश्न 1.
बूंदें क्या-क्या करती हैं, बताओ ।

पूरी कविता उचित हाव-भाव, लय, गति, अभिनय के साथ बार-बार सुनाएँ । दो-दो पंक्तियाँ सुनाकर विद्यार्थियों से दोहरवाएँ । कविता का सामूहिक, गुट, एकल रूप में पाठ करवाएँ । कविता प्रश्नोत्तर वारा समझाएँ । परिचित कविता उनसे कहलवाएँ ।

प्रश्न 1.
सुनो और दोहराओ:

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 2 बूँदें Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
आपका पसंदीदा मौसम कौन-सा है?
उत्तर:
मेरा पसंदीदा मौसम बारिश है।

प्रश्न 2.
बारिश की आवाज़ कैसी होती है?
उत्तर:
बारिश की आवाज़ रिमझिम – रिमझिम होती है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 बूँदें

प्रश्न 3.
बूंदें किसमें मिल जाती हैं?
उत्तर:
बूंदें नालों, नदियों, सागर में मिल जाती हैं।

प्रश्न 4.
वर्षा में भीगने से बचने के लिए हम किन चीज़ों का प्रयोग करते हैं?
उत्तर:
वर्षा में भीगने से बचने के लिए हम छाता या रेनकोट का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 5.
बादल कब गरजते हैं?
उत्तर:
वर्षा के समय बादल गरजते हैं।

प्रश्न 6.
वर्षा कौन-से महीने में आती है?
उत्तर:
वर्षा जून के महीने में आती है।

निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द में उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
बूंदें कैसे गाती हैं?
उत्तर:
रिमझिम।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 बूँदें

प्रश्न 2.
खेतों, बागों और मैदानों में हरियाली कौन फैलाता है?
उत्तर:
बूंदें।

प्रश्न 3.
गरमी से तपते लोगों को बूंदें क्या पहुँचाती हैं?
उत्तर:
शीतलता।

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में पूर्ण लिखिए:

प्रश्न 1.
बूंदें धरती पर कैसे आती हैं ?
उत्तर:
बूंदें धरती पर रिमझिम-रिमझिम गाती हुई आती हैं।

प्रश्न 2.
बूंदें कहाँ से आकर सागर में मिल जाती हैं?
उत्तर:
बूंदें धरती के नालों, नदियों से होती हुई आकर सागर में मिल जाती हैं।

प्रश्न 3.
बूंदें किनका मन हरषाती हैं?
उत्तर:
बूंदें मेंढक, मोर, पपीहा और कोयल इन सभी के मन को हरषाती हैं।

प्रश्न 4.
पुरवाई के रथ पर चढ़कर बूंदें क्या करती हैं?
उत्तर:
पुरवाई के रथ पर चढ़कर बूंदें इठलाती और मुसकाती हैं।

प्रश्न 5.
‘बूंदें’ कविता में आनेवाले पक्षियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
‘बूंदें’ कविता में आनेवाले पक्षी मोर, पपीहा और कोयल हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 बूँदें

4. कविता में आए हुए लयात्मक शब्दों को ढूँढ़कर लिखिए:
उदा. आती – गाती

प्रश्न 1.
1. इठलाती
2. फैलाती
उत्तर:
1. हरषाती
2. मुसकाती

प्रश्न 5.
बूंदें क्या-क्या करती हैं?
उत्तर:
बूंदें खेतों, बागों, मैदानों में हरियाली फैलाती हैं। गरमी से तपते लोगों को शीतलता पहुँचाती हैं। पशु-पक्षियों के साथ-साथ मनुष्य के मन को भी आनंद से भर देती हैं।

प्रश्न 6.
कोष्टक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(नदियों, सागर, बागों, मैदानों, हरियेली, बूंदे, धरती)

1. रिमझिम – रिमझिम गाती ……………………
…………………………. पर हैं आती बँदें।
2. खेतों. ………………………., ……………………….. में,
……………… फैलाती बूंदें।
3. धरती से नालों, ……………… में,
…………………… से मिल जाती बूंदें।
उत्तर:
1. बूंदें, धरती
2. बागों, मैदानों, हरियाली
3. नदियों, सागर

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्राणियों की बोलियाँ लिखिए:

  1. मेंढक
  2. मोर
  3. कोयल
  4. पपीहा
  5. चिड़िया
  6. कौआ

उत्तर:

  1. टर्र-टर्र
  2. क्वें-क्वें
  3. कुहू-कुहू
  4. पीहू-पीहू
  5. ची-चीं
  6. काँव-काँव

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 बूँदें

प्रश्न 8.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. गरमी से तपते (अ) मुसकाती बूंदें
2. शीतलता पहुँचाती (आ) रथ पर चढ़कर
3. मेंढक, मोर (इ) हरषाती बूंदें
4. सबका मन (ई) पपीहे, कोयल
5. पुरवाई के (उ) बूंदें
6. इठलाती (ऊ) लोगों को

उत्तर:

  1. लोगों को
  2. बूंदें
  3. पपीहे, कोयल
  4. हरषाती बूंदें
  5. रथ पर चढ़कर
  6. मुसकाती बूंदें

व्याकरण:

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन – रूप लिखिए:

  1. बूंद
  2. नाला
  3. पपीहा
  4. कोयल
  5. छाता
  6. बच्चा
  7. नदी
  8. धरती
  9. रथ
  10. चिड़िया
  11. घोड़ा
  12. पत्ता
  13. डाली
  14. लड़की

उत्तर:

  1. बूंदें
  2. नाले
  3. पपीहे
  4. कोयल
  5. छाते
  6. बच्चे
  7. नदियाँ
  8. धरती
  9. रथ
  10. चिड़ियाँ
  11. घोड़े
  12. पत्ते
  13. डालियाँ
  14. लड़कियाँ

प्रश्न 2.
समानार्थी शब्द लिखिए:

  1. धरती
  2. बाग
  3. नदी
  4. सागर
  5. शीतल
  6. पपीहा
  7. तपते
  8. मुसकाना

उत्तर:

  1. जमीन
  2. बगीचा
  3. सरिता
  4. समुद्र
  5. ठंडा
  6. चातक
  7. गरमाते
  8. हँसना

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 बूँदें

प्रश्न 3.
लिंग बदलिए:

  1. मोर
  2. मेंढक
  3. घोड़ा
  4. लड़की

उत्तर:

  1. मोरनी
  2. मेंढकी
  3. घोड़ी
  4. लड़का

प्रश्न 4.
विपरीत अर्थ के शब्द लिखिए:

  1. धरती
  2. आती
  3. गरमी
  4. शीतलता
  5. मिलना
  6. हर्ष
  7. बाढ़

उत्तरः

  1. आकाश
  2. जाती
  3. ठंडी
  4. उष्णता
  5. बिछड़ना
  6. शोक
  7. सूखा

प्रश्न 5.
बिन्दु’या चंद्र बिंदु’लगाकर शब्द लिखिए:

  1. बूद
  2. खेतो
  3. बागो
  4. मैदानो
  5. नालो
  6. मेढक
  7. चाद
  8. पाच
  9. चोच

उत्तर:

  1. बूंद
  2. खेतों
  3. बागों
  4. मैदानों
  5. नालों
  6. मेंढक
  7. चाँद
  8. पाँच
  9. चोंच

बूँदें Summary in Hindi

कविता का सारांशः

बारिश की बूंदों के साथ वातावरण में परिवर्तन होता है। बारिश की बूंदें चारों तरफ हरियाली फैलाती हैं। गरमी से परेशान लोगों को शीतलता देती हैं। पशु-पक्षियों को भी आनंदित करती हैं। पुरवाई के रथ पर चढ़कर ये बूंदें इठलाती और मुसकाती हुई आती हैं। बारिश की ये बूंदें नालों-नदियों से होती हुई सागर में मिलती हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 बूँदें

शब्दार्थ:

  1. बूंदें – वर्षा की बूंदें (raindrops)
  2. धरती – ज़मीन (land)
  3. खेत – कृषि – भूमि (field)
  4. बाग – बगीचा (garden)
  5. शीतल – ठंडा (cool)
  6. पपीहा – एक पक्षी (cuckoo)
  7. हरषाना – खुश करना (to make happy)
  8. पुरवाई – पूरब से आनेवाली हवा (eastern breeze)
  9. इठलाना – इतराना
  10. मुसकाना – हँसना (smile)
  11. रिमझिम – बूंदों की आवाज़
  12. नाला – पानी निकलने का छोटा रास्ता
  13. नदी – सरिता (river)
  14. सागर – समुद्र (sea)
  15. तपना – अधिक गरमी लगना

5th Std Hindi Digest Pdf 

Nandanvan Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 1 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 1 Nandanvan Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 1 नंदनवन Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Nandanvan Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 1 नंदनवन Textbook Questions and Answers

1. देखो, बताओ और कृति करो:

प्रश्न 1.
देखो, बताओ और कृति करो:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 1 नंदनवन Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
अपने आस-पास दिखने वाले प्राणियों के नाम बताइए?
उत्तर:
बिल्ली, कुत्ता, गाय, गधा, भैंस आदि।

प्रश्न 2.
गाय क्या खाती है?
उत्तर:
गाय घास खाती है।

प्रश्न 3.
तितली किस पर मँडराती है?
उत्तर:
तितली फूलों पर मँडराती है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

प्रश्न 4.
भेड़ से हमें क्या मिलता है?
उत्तर:
भेड़ से हमें ऊन मिलता है।

प्रश्न 5.
भेड़िए की तरह दिखनेवाले किसी अन्य प्राणी का नाम बताइए।
उत्तर:
भेड़िए की तरह दिखनेवाला दूसरा प्राणी कुत्ता है।

प्रश्न 6.
चित्र में कौन क्या कह रहा है? जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. तोता (अ) नाचो – गाओ।
2. तितली (आ) नमस्ते!
3. खरगोश (इ) हम सब साथ हैं।
4. भेड़िया (ई) कतार में चलो।
5. हाथी (उ) स्वागत है।

उत्तर:

  1. नमस्ते!
  2. स्वागत है।
  3. नाचो – गाओ।
  4. हम सब साथ हैं।
  5. कतार में चलो।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

पाठ्यपुस्तक पृष्ठ क्र. 2 के चित्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
जंगल में कितने प्राणी दिखाई दे रहे हैं?
उत्तर:
पाँच।

प्रश्न 2.
स्वागत कौन कर रहा है?
उत्तर:
तितली।

प्रश्न 3.
नंदनवन में कितने वृक्ष दिख रहे हैं?
उत्तर:
तीन।

प्रश्न 4.
चित्र में पेड़ के पीछे कौन खड़ा है?
उत्तर:
हाथी।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(खुशहाली, रंग-बिरंगी, हरा-भरा, सफेद, पौधे-पेड़, हरा)

  1. तोते का रंग ……………..’ होता है।
  2. तितली ……………. होती है।
  3. खरगोश ………………… रंग का होता है।
  4. ……………… लगाओ ………………….. बचाओ।
  5. जंगल …………….. होगा, तभी चारों तरफ ………… होगी।

उत्तर:

  1. हरा
  2. रंग-बिरंगी
  3. सफेद
  4. पौधे, पेड़
  5. हरा-भरा, खुशहाली।

प्रश्न 2.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

 (अ) (ब)
1. शेर (अ) टर्र – टर्र
2. बिल्ली (आ) हिनहिनाना
3. बंदर (इ) म्याऊँ – म्याऊँ
4. मेंढक (ई) दहाड़ना
5. घोड़ा (उ) गुटर –  गूँ
6. कबूतर (ऊ) चिल्लाना

उत्तर:

  1. दहाड़ना
  2. म्याऊँ – म्याऊँ
  3. चिल्लाना
  4. टर्र – टर्र
  5. हिनहिनाना
  6. गुटर – गूँ

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

प्रश्न 3.

 (अ) (ब)
1. मोर (अ) कुहू – कुहू
2. कौआ (आ) टर्र – टर्र
3. तोता (इ) ची – चीं
4. चिड़िया (ई) गुटर – यूँ
5. कबूतर (उ) टें – टें
6. मेंढक (ऊ) काँव – काँव
7. कोयल (ए) क्वें – क्वें

उत्तर:

  1. क्वें – क्वें
  2. काँव – काँव
  3. टें -टें
  4. ची – चीं
  5. गुटर – गूँ
  6. टर्र – टर्र
  7. कुहू – कुहू।

5th Std Hindi Digest Pdf 

Vyayam Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 15 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 15 Vyayam Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 15 व्यायाम Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Vyayam Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 15 व्यायाम Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित मुद्राओं से दी गई सूचनाओं के जोड़े मिलाइए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम 1
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम 2
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम 3
उत्तर:

  1. अपने हाथ पीठ के पीछे से पकड़कर आगे झुको।
  2. झुककर दाहिना हाथ बाएँ पैर के अंगूठे पर और बायाँ हाथ ऊपर करो।
  3. बायाँ हाथ सामने रखकर उसे धीरे-धीरे बाईं ओर ले जाते हुए अंगूठे का नाखून देखो।
  4. दोनों हाथ फैलाकर पीछे झुको।
  5. सावधान की मुद्रा में खड़े रहो।
  6. एक पैर पर खड़े हो जाओ।
  7. विश्राम की मुद्रा में खड़े रहो।
  8. दायाँ हाथ दाईं ओर ले जाते हुए अंगूठे का नाखून देखो।
  9. अपने दोनों पैरों के अंगूठे छुओ।
  10. दोनों हाथ ऊपर करके पैर के पंजों पर खड़े हो जाओ।
  11. घुटनों पर बैठकर दोनों हाथों से पैरों की उँगलियाँ पकड़ो।
  12. बैठकर पैर सीधे करो। दोनों हाथों से पैरों की उँगलियों को पकड़ो।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 15 व्यायाम Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
आप सुबह कितने बजे उठते हैं?
उत्तर:
हम सुबह छह बजे उठते हैं।

प्रश्न 2.
लोग सुबह सैर करने क्यों जाते हैं?
उत्तर:
सुबह सैर करने से सेहत अच्छी रहती है।

प्रश्न 3.
आप विद्यालय में शारीरिक शिक्षण की कक्षा में क्या करते हैं?
उत्तर:
हम विद्यालय में शारीरिक शिक्षण की कक्षा में कभी कसरत करते हैं तथा कभी खो-खो, फुटबॉल, कबड्डी इत्यादि खेल खेलते हैं।

प्रश्न 4.
हमें व्यायाम क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
स्वस्थ रहने के लिए हमें व्यायाम करना चाहिए।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम

प्रश्न 5.
क्या व्यायाम केवल लड़कों के लिए ज़रूरी है?
उत्तर:
नहीं, व्यायाम लड़के-लड़की दोनों के लिए ज़रूरी है।

प्रश्न 6.
व्यायाम से शरीर को क्या मिलता है?
उत्तर:
व्यायाम से शरीर को शक्ति मिलती है।

प्रश्न 7.
क्या आप विदयालय में होनेवाले खेलों में भाग लेते हैं? यदि हाँ, तो उनके नाम बताइए।
उत्तर:
हाँ, हम क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी इत्यादि खेलों में भाग लेते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.

  1. सभी ……………. का अपना महत्त्व है।
  2. शरीर का …………….. व्यायाम के समय जागृत रहता है।
  3. सभी चाहते हैं कि हम कभी ……………. न पड़ें?

उत्तर:

  1. व्यायामों
  2. प्रत्येक भाग
  3. बीमार

प्रश्न 2.
योगासनों के कुछ प्रकारों के नाम लिखिए?
उत्तर:
पद्मासन, शवासन, पर्वतासन, भुजंगासन, हलासन।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम

व्यायाम Summary in Hindi

पाठ का सारांशः

व्यायाम का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। व्यायाम से हम स्वस्थ रहते हैं। व्यायाम से शरीर को शक्ति मिलती है। हर एक व्यायाम-मुद्रा का अपना महत्त्व है। व्यायाम के समय शरीर का प्रत्येक भाग जागृत रहता है। व्यायाम की ज़रूरत हर किसी को होती है, क्योंकि जब तन स्वस्थ होगा, तभी मन भी प्रसन्न रहेगा। इससे शरीर में चुस्ती और फुर्ती आती है। शरीर के लिए व्यायाम की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी अन्न, जल और वायु की।

5th Std Hindi Digest Pdf 

Mitrata Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 11 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 11 Mitrata Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 11 मित्रता Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Mitrata Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 11 मित्रता Textbook Questions and Answers

1. संवाद सुनकर उचित जोड़ियाँ मिलाओ:

1. छतरी तालाब के सामने रहता हूँ ।- तबस्सुम
2. रोचक कहानियाँ सुनाती हैं। – अर्नाल्ड
3. मेरे पिता जी वकील हैं। – क्षमा
4. मेरी माता जी सरपंच हैं। – विहंग

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 11 मित्रता Additional Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
आपके परिवार में कौन-कौन है?
उत्तर:
मम्मी, पापा, भाई, बहन, दादा, दादी सभी हैं। (यह उत्तर छात्रों के अनुसार अलग हो सकता है।)

प्रश्न 2.
आप संयुक्त परिवार में रहते हैं या एकल?
उत्तर:
संयुक्त परिवार।

प्रश्न 3.
आपके प्राधानाध्यापक का नाम क्या है?
उत्तर:
छात्र यह उत्तर स्वयं से संबंधित लिखेंगे।

प्रश्न 4.
नर्स का क्या कार्य होता है?
उत्तर:
मरीज़ों की सेवा करना नर्स का काम है।

प्रश्न 5.
सरपंच शहर में होता है या गाँव में?
उत्तर:
सरपंच गाँव में होता है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
अर्नाल्ड कहाँ रहता है?
उत्तर:
अर्नाल्ड छतरी तालाब के सामने रहता है।

प्रश्न 2.
पाठशाला के समीप कौन रहता है?
उत्तर:
पाठशाला के समीप तबस्सुम रहती है।

प्रश्न 3.
अर्नाल्ड के घर में कौन-कौन है?
उत्तर:
अर्नाल्ड के घर में दादाजी, माताजी, पिताजी और छोटी बहन है।

प्रश्न 4.
ज्ञान – विज्ञान की कहानियाँ कौन सुनाता है?
उत्तरः
ज्ञान – विज्ञान की कहानियाँ तबस्सुम की बुआजी सुनाती हैं।

प्रश्न 5.
किसकी माता जी नर्स हैं ?
उत्तर:
अर्नाल्ड की माता जी नर्स हैं।

प्रश्न 6.
तबस्सुम के घर पर कौन-कौन हैं?
उत्तर:
तबस्सुम के घर पर माताजी, पिताजी और बुआजी हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

प्रश्न 7.
विहंग के पिताजी क्या काम करते हैं?
उत्तरः
विहंग के पिताजी वकील हैं।

प्रश्न 8.
क्षमा की माताजी क्या काम करती हैं?
उत्तर:
क्षमा की माताजी सरपंच हैं।

प्रश्न 9.
किसकी बहन का जन्म दिन है?
उत्तर:
क्षमा की बहन का जन्म दिन है।

उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

प्रश्न 1.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. छतरी तालाब के पास (अ) तबस्सुम
2. पाठ शाला के समीप (आ) अर्नाल्ड
3. मेरे पिताजी वकील हैं (इ) क्षमा
4. मेरी माताजी सरपंच हैं (ई) विहंग

उत्तर:

  1. अर्नाल्ड
  2. तबस्सुम
  3. विहंग
  4. क्षमा।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

किसने किससे कहा:

प्रश्न 1.
“मेरे घर में दादाजी, माताजी, पिताजी और छोटी बहन हैं।”
उत्तर:
अर्नाल्ड ने अपने मित्रों से कहा।

प्रश्न 2.
“आज से हम सब अच्छे मित्र हैं।”
उत्तरः
विहंग ने अपने मित्रों से कहा।

प्रश्न 3.
“तुम सब ज़रूर आना।”
उत्तरः
क्षमा ने अपने मित्रों से कहा।

प्रश्न 4.
“मैं तुम्हारी मदद के लिए ज़रूर आऊँगी।”
उत्तर:
तबस्सुम ने क्षमा से कहा।

प्रश्न 5.
“कल मेरी बहन का जन्मदिन है।”
उत्तरः
क्षमा ने अपने मित्रों से कहा।

प्रश्न 6.
विलोम शब्द लिखिए:

  1. पास
  2. पीछे
  3. अच्छा
  4. मित्र
  5. आना
  6. आज
  7. छोटी
  8. आदर

उत्तरः

  1. दूर
  2. आगे
  3. बुरा
  4. शत्रु
  5. जाना
  6. कल
  7. बड़ी
  8. अनादर

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलिए:

  1. दादा
  2. माता
  3. भाई
  4. बुआ
  5. चाचा

उत्तर:

  1. दादी
  2. पिता
  3. बहन
  4. फूफा
  5. चाची

प्रश्न 8.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. पिताजी के भाई (क) दादाजी
2. पिताजी की बहन (ख) दादीजी
3. मम्मी की मम्मी (ग) नानाजी
4. माँ के पिताजी (घ) नानीजी
5. पिताजी की माताजी (ङ) बुआजी
6. पिताजी के पिताजी (च) चाचाजी

उत्तर:

  1. चाचाजी
  2. बुआजी
  3. नानीजी
  4. नानाजी
  5. दादीजी
  6. दादाजी

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समानार्थी शब्द लिखिए:

  1. नमस्ते
  2. तालाब
  3. समीप
  4. रोचक
  5. मित्र

उत्तर:

  1. प्रणाम
  2. सरोवर
  3. करीब
  4. मनोरंजक
  5. दोस्त

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

प्रश्न 2.
एक शब्द में लिखिए:

  1. जो अदालत में केस लड़ता है।
  2. मरीज़ों का इलाज करती है।
  3. गाँव में मुखिया का काम करते हैं।

उत्तर:

  1. वकील
  2. नर्स (परिचारिका)
  3. सरपंच

प्रश्न 3.
बड़ों के लिए आदर सूचक शब्दों का प्रयोग – जैसे कि बड़ों को ‘आप’ या उनके नाम के आगे ‘जी’ का उपयोग करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. पिताजी ……………… चश्मा कहाँ है?
  2. मम्मी ………………. दोस्त आई है।
  3. दीदी आज ………………. कहाँ जा रही हो?
  4. चाचाजी ………………. पार्सल आया है।
  5. दादाजी ………………. मेरे साथ सैर पर चलिए।
  6. बुआजी ……………. खाना टेबल पर रखा है।
  7. पिता …………………. यहाँ आइए।
  8. मेरी माता …………. बीमार हैं।
  9. दादा ………………. बाहर आइए।
  10. चाचा …….. कल आएँगे।

उत्तर:

  1. आपका
  2. आपकी
  3. आप
  4. आपका
  5. आप
  6. आपका
  7. जी
  8. जी
  9. जी
  10. जी

मित्रता Summary in Hindi

पाठ का परिचयः

प्रस्तुत पाठ में संवाद के द्वारा बातचीत करने का तरीका बताया गया है। एक – दूसरे से बातचीत करके हम जानकारी प्राप्त करते हैं। इस पाठ के पात्रों की यही बातचीत उन्हें एक-दूसरे के करीब लाती है। यहाँ से ही उनकी मित्रता शुरू होती है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

शब्दार्थ:

  1. तालाब – पोखर, ताल (pond)
  2. रोचक – रसप्रद (interesting)
  3. समीप – नजदीक (near)
  4. ज्ञान – जानकारी (knowledge) विज्ञान – (science)
  5. वकील – कानून जाननेवाला (lawyer)
  6. न्यायालय – अदालत (court)
  7. सरकार – (government)
  8. सरपंच – गाँव की पंचायत का मुखिया
  9. संवाद – बातचीत (dialogue)

5th Std Hindi Digest Pdf 

Mai Sadak Hu Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 14 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 14 Mai Sadak Hu Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 14 मैं सड़क हूँ Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Mai Sadak Hu Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 14 मैं सड़क हूँ Textbook Questions and Answers

1. अंत्याक्षरी खेलो:
सड़क….किनारे….रास्ता….तकनीक….काम….मकान….निकिता…. ताँगा….गाजर…..रश्मि।

2. सड़क कैसे साफ-सुथरी रख सकते हैं, बताओ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए:

प्रश्न 1.
जिस सड़क पर चलते हुए पैर मिट्टी से सन जाएँ, वह सड़क कैसी होती है?
उत्तर:
कच्ची सड़क।

प्रश्न 2.
पगडंडी किसे कहते हैं?
उत्तर:
असमान, संकरी और कच्ची डगर को पगडंडी कहते हैं।

प्रश्न 3.
सड़क किन चीजों से बनती है?
उत्तर:
सड़क सीमेंट, रेत, गिट्टी, सलिया एवं कोलतार से बनती है।

प्रश्न 4.
कच्ची सड़क कहाँ पाई जाती है?
उत्तर:
गाँवों में।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 5.
हम सड़क को साफ-सुथरा कैसे रख सकते हैं? बताओ।
उत्तर:
सड़क पर कचरा ना फेंकें। यहाँ-वहाँ ना थूकें। जगह जगह गड्ढे न खोदें।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
सड़क पर क्या-क्या चलता है?
उत्तर:
सड़क पर मानव, ताँगे, मोटर, बस, साइकिल इत्यादि चलते हैं।

प्रश्न 2.
लोग सड़क के किनारे क्या बनवा लेते हैं?
उत्तर:
लोग सड़क के किनारे मकान-दुकान बनवा लेते हैं।

प्रश्न 3.
चौराहे पर वर्दी पहनकर कौन खड़ा रहता है?
उत्तर:
चौराहे पर वर्दी पहनकर पुलिस का सिपाही खड़ा रहता है।

प्रश्न 4.
लोग अपनी ज़रूरत से सड़क को कैसा बना देते हैं?
उत्तर:
लोग अपनी ज़रूरत से सड़क को टेढ़ी, कभी नीची, कभी ऊँची बना देते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 5.
ज्यादातर सड़क किस चीज़ से बनाई जाती है?
उत्तर:
ज्यादातर सड़क कोलतार डालकर बनाई जाती है।

प्रश्न 6.
यह आत्मकथा किसकी है?
उत्तर:
यह आत्मकथा सड़क की है।

प्रश्न 7.
सामान बेचनेवाले अपनी दुकान कहाँ लगाते हैं?
उत्तर:
सामान बेचनेवाले सड़क के दोनों तरफ अपनी दुकान लगाते हैं।

प्रश्न 8.
चौराहे पर पुलिस का सिपाही क्या काम करता है?
उत्तर:
चौराहे पर पुलिस का सिपाही यातायात को अनुशासित रखने का काम करता है।

प्रश्न 9.
सड़क को दुख कब होता है?
उत्तर:
जब लोग उसे गंदा कर देते हैं, तब सड़क को दुख होता है।

प्रश्न 10.
सड़क का क्या फायदा है?
उत्तर:
सड़क के कारण देश में दूर-दूर रहने वाले लोग एक दूसरे से आसानी से मिल पाते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 11.
सड़क सदा कैसी रहना चाहती है?
उत्तर:
सड़क सदा साफ-सुथरी रहना चाहती है।

प्रश्न 12.
सड़क क्या चाहती है?
उत्तर:
सड़क हर गाँव को एक-दूसरे से जोड़ना और लोगों में मेल-जोल बढ़ाना चाहती है।

प्रश्न 13.
सड़क कहाँ खुशहाली लाना चाहती है?
उत्तर:
सड़क पूरे देश में खुशहाली लाना चाहती है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:

प्रश्न 1.
सड़क, घर और विद्यालय के बीच क्या है?
उत्तर:
सेतु।

प्रश्न 2.
अब कैसी तकनीक आ गई है?
उत्तर:
नई तकनीक।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 3.
नई तकनीक से सड़क किससे बनाई जाती है?
उत्तर:
सीमेंट।

प्रश्न 4.
गड्ढों के कारण क्या होता है?
उत्तर:
दुर्घटनाएँ।

प्रश्न 5.
सड़क कैसी रहना चाहती है?
उत्तर:
साफ-सुथरी।

प्रश्न 6.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(वर्दी, सड़क, गड्ढे, गंदा, निश्चित)

  1. मैं ………………. हूँ।
  2. सिपाही ………………. पहने खड़ा होता है।
  3. जब लोग मुझे …………….. कर देते हैं।
  4. मेरे शरीर पर बहुत से ……………. हो जाते हैं।
  5. एक दिन मेरी इच्छा ……………… ही पूरी होगी।

उत्तर:

  1. सड़क
  2. वर्दी
  3. गंदा
  4. गड्ढे
  5. निश्चित

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. …………………… , …………………….., …………………….. सभी के काम आती हूँ।
  2. लोग मेरे किनारे ………………. बना लेते हैं।
  3. लोग अपनी ज़रूरत के अनुसार कभी मुझे ……………… , कभी ………………. और कभी ……………… बना देते हैं।
  4. मेरे शरीर पर बहुत ………………. हो जाते हैं।
  5. इन ………………………. के कारण अनेक ……………………… होती हैं।
  6. मैं सदा …………………… …………………… चाहती हूँ।
  7. मैं जहाँ जाती हूँ, वह ………………. विकसित हो जाता है।
  8. पूरे देश में ……………… लाऊँ।

उत्तर:

  1. बालक, जवान, बूढ़े
  2. मकान-दुकान
  3. टेढ़ी, नीची, ऊँची
  4. घाव
  5. गड्ढ़ों, दुर्घटनाएँ
  6. साफ -सुथरी
  7. परिसर
  8. खुशहाली

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समान अर्थ वाले शब्द लिखिए:

  1. जवान
  2. घर
  3. विद्यालय
  4. सेतु
  5. दोष

उत्तर:

  1. युवक
  2. गृह
  3. स्कूल
  4. पुल
  5. गलती

प्रश्न 2.
विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए:

  1. इधर
  2. आना
  3. जवान
  4. ऊँची
  5. अच्छा
  6. सुख
  7. देश
  8. विकसित
  9. इच्छा
  10. निश्चित

उत्तर:

  1. उधर
  2. जाना
  3. बूढ़ा
  4. नीची
  5. बुरा
  6. दुख
  7. विदेश
  8. अविकसित
  9. अनिच्छा
  10. अनिश्चित

प्रश्न 3.
लिंग बदलिए:

  1. आदमी
  2. बालक
  3. बूढ़ा

उत्तर:

  1. औरत
  2. बालिका
  3. बूढ़ी

प्रश्न 4.
वचन बदलिए:

  1. बूढ़ा
  2. बैलगाड़ी
  3. साइकिल
  4. ताँगा
  5. गड्ढा

उत्तर:

  1. बूढ़े
  2. बैलगाड़ियाँ
  3. साइकिलें
  4. ताँगे
  5. गड्ढे

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 5.
नदी की आत्मकथा लिखिए:
उत्तर:
मैं नदी हूँ। पहाड़ों से उतर कर नीचे ज़मीन पर बहती हूँ। गाँवों, खेतों के पास से होकर जाती हूँ। बच्चे मेरे पानी में डुबकी लगाते हैं। मैं सभी के काम आती हूँ। कुछ लोग मुझे गंदा भी करते हैं। इससे मैं दुखी हो जाती हूँ। फिर भी सब कुछ सहती हुई आगे बढ़ती – रहती हूँ। मैंने रुकना नहीं सीखा। मेरा काम है हमेशा बहते रहना। आज के युग में यदि मेरा ध्यान न रखा गया तो मैं एक दिन समाप्त हो जाऊँगी। मुझे हमेशा बहते देखना चाहते हो तो मेरा सही उपयोग करो, क्योंकि मैं हमेशा सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हूँ।

प्रश्न 6.
उद्यान की आत्मकथा लिखिए:
उत्तर:
मैं उद्यान हूँ। जब मुझे नया-नया बनाया गया था, तब बहुत-से पेड़ लगाए गए थे। बैठने के लिए बेंचें थीं। बच्चों के लिए झूले थे। लोगों का आना – जाना लगा रहता था। बच्चों की आवाजें आती थीं। परंतु आज कल अधिकतर कोई नहीं आता, क्योंकि मेरा सही तरीके से ध्यान नहीं रखा गया। बेंचें टूट गईं, झूले टूट गए, पेडों के सभी पत्ते झड़ गए; इसलिए मैं उदास हूँ। कोई मेरी तरफ ध्यान देगा तो मैं फिर से पहले की तरह बन जाऊँगा। मैं सभी को खुशी देना चाहता हूँ। सबके साथ मिल-जुलकर रहना चाहता हूँ।

मैं सड़क हूँ Summary in Hindi

पाठ का सारांश:

प्रस्तुत पाठ एक सड़क की आत्मकथा है। सड़क खुद अपने बारे में बता रही है कि किस तरह लोग उसका उपयोग करते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

शब्दार्थ:

  1. महामार्ग – हाइवे (highway)
  2. सेतु – पुल (bridge)
  3. द्रुतगति मार्ग – चौड़ा रास्ता (express way)
  4. किनारे – आसपास (surround)
  5. चौराहा – चार रास्ता (crossroads)
  6. वर्दी – गणवेश (uniform)
  7. यातायात – परिवहन (transportation)
  8. अनुशासन – शिष्टता (discipline)
  9. कोलतार – डामर (tar)
  10. ताँगा – घोड़ा गाड़ी (tonga)
  11. पगडंडी – चलने के लिए बना कच्चा रास्ता (crooked)

5th Std Hindi Digest Pdf 

Karo aur Jano Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 8 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 8 Karo aur Jano Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 8 करो और जानो Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Karo aur Jano Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 8 करो और जानो Textbook Questions and Answers

1. सुनो और अभिनय करते हुए गाओ:

प्रश्न 1.
सुनो और अभिनय करते हुए गाओ:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए वर्णों से रिक्त स्थान भरो : (डे, णों, की, ना, मैं, थ, सू, हा, कि )
– ने, कप -, ह – म, अ – ज, – कान, रज, क – नी, – र – ।

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 8 करो और जानो Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
कपड़े कौन सिलता है?
उत्तर:
कपड़े दर्जी सिलता है।

प्रश्न 2.
बाग-बगीचों की देखभाल कौन करता है?
उत्तर:
बाग-बगीचों की देखभाल माली करता है।

प्रश्न 3.
धोबी कौन-सा काम करता है?
उत्तर:
धोबी कपड़े धोने, सुखाने और इस्त्री करने का काम करता है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

प्रश्न 4.
हमारे शहर में सुरक्षा प्रदान करने का काम किसका है?
उत्तर:
हमारे शहर में सुरक्षा प्रदान करने का काम पुलिस का है।

प्रश्न 5.
आग बुझाने का काम कौन-सा विभाग करता है?
उत्तर:
आग बुझाने का काम अग्निशामक (दमकल) विभाग करता है।

पाठ्यपुस्तक पृष्ठ क्र. 12 के चित्र देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
कुम्हार क्या कर रहा है?
उत्तर:
कुम्हार मिट्टी के बरतन बना रहा है।

प्रश्न 2.
फूलवाली ने चित्र में कौन-कौन से फूल रखे हैं?
उत्तर:
फूलवाली ने चित्र में सेवंती, मौलश्री, कमल, चंपा, बेला, कनेर, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि फूल रखे हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

प्रश्न 3.
फलवाले की दुकान में कौन-कौन से फल रखे हैं?
उत्तर:
अंगूर, तरबूज, अनार, सेब, संतरा, खरबूजा, अनन्नास, सीताफल, केला आदि फल रखे हैं।

प्रश्न 4.
पंसारी क्या-क्या बेचता है?
उत्तर:
पंसारी दाल, चावल, गेहूँ, बादाम, काजू, तेल आदि सभी चीजें बेचता है।

प्रश्न 5.
पंसारी चित्र में क्या कर रहा है?
उत्तर:
पंसारी सामान तौल रहा है।

प्रश्न 6.
चित्र में फुगड़ी कौन खेल रहा है?
उत्तर:
चित्र में दो लड़कियाँ फुगड़ी खेल रही हैं।

उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 3.
उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(पगड़ी, बेल, कूदते, झाडू, फुगड़ी)

  1. लड़का ………….. बाँध रहा है।
  2. लड़का रोटी …………. रहा है।
  3. हम रस्सी …………. हैं।
  4. माँ घर में सुबह-शाम ………… लगाती हैं।
  5. लड़कियाँ ………….. खेल रही हैं।

उत्तर:

  1. पगड़ी
  2. बेल
  3. कूदते
  4. झाडू
  5. फुगड़ी

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:

  1. खेतों में काम कौन करता है?
  2. देश की रक्षा करनेवाले क्या कहलाते हैं?
  3. कोर्ट – कचहरी में कौन हमें न्याय पाने के लिए मदद करते हैं?
  4. अस्पताल में मरीजों की देखभाल कौन करता है?
  5. हमारे घर चिट्ठी कौन ले आता है ?

उत्तर:

  1. किसान
  2. सैनिक
  3. वकील
  4. नर्स
  5. डाकिया

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए कोष्ठक में से चुनकर अनाजों, फूलों और फलों के नाम लिखिए: (चावल, गुलाब, आम, कमल, गेहूँ, अमरूद, केला, चना, गेंदा, मटर, सेब, राजमा, चंपा, संतरा, चमेली)
उत्तर:

अनाज फूल फल
1. चावल कमल आम
2. गेहूँ गुलाब अमरूद
3. चना गेंदा केला
4. मटर चंपा सेब
5. राजमा चमेली संतरा

प्रश्न 6.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. मछुआरा (अ) बगीचे की देखभाल करता है।
2. कवि (आ) लकड़ी का सामान बनाता है।
3. मूर्तिकार (इ) जूते सिलता है।
4. चालक (ई) मरीजों का इलाज करता है।
5. गायक (उ) साथ में पढ़ता है।
6. सहपाठी (ऊ) गीत गाता है।
7. डॉक्टर (ए) गाड़ी चलाता है।
8. मोची (ऐ) मूर्तियाँ बनाता है।
9. बढ़ई (ओ) कविता लिखता है।
10. माली (औ) मछलियाँ पकड़ता है।

उत्तर:

(अ) (ब)
1. मछुआरा (औ) मछलियाँ पकड़ता है।
2. कवि (ओ) कविता लिखता है।
3. मूर्तिकार (ऐ) मूर्तियाँ बनाता है।
4. चालक (ए) गाड़ी चलाता है।
5. गायक (ऊ) गीत गाता है।
6. सहपाठी (उ) साथ में पढ़ता है।
7. डॉक्टर (ई) मरीजों का इलाज करता है।
8. मोची (इ) जूते सिलता है।
9. बढ़ई (आ) लकड़ी का सामान बनाता है।
10. माली (अ) बगीचे की देखभाल करता है।

करो और जानो Summary in Hindi

पाठ का परिचय:

इस पाठ के द्वारा हमें विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी गई है। क्रिया का अर्थ है कार्य करना (Action/Verb) – जैसे हँसना, खेलना, गाना, सोना, पढ़ना, आना, जाना, उठना, बैठना, धोना, बेलना, कूदना, नाचना, दौड़ना, खिलाना, झूलना आदि। चित्रों में सभी कुछ ना कुछ कार्य कर रहे हैं।
1. कुम्हार – मिट्टी के बरतन बनाने वाले को कुम्हार कहा जाता है। (potter)

2. पंसारी – पंसारी के यहाँ हर प्रकार की खाने वाली चीजें दाल, चावल, गेहूँ, बादाम, काजू, तेल आदि मिलती हैं। (grocer)

3. फूलवाली – फूलवाली (florist) के पास अलग-अलग प्रकार के फूल एवं फूलों की मालाएँ होती हैं। इनमें सेवंती white rose, मोलश्री, बेला (सफेद फूल), कनेर – सफेद, लाल या पीले फूल oleander, गेंदा marigold, गुलाब rose, गुड़हल hibiscus, कमल lotus, चंपा – एक सुगंधित पीला फूल magnolia इत्यादि होते हैं।

4. फलवाला – फलवाला (fruitseller) अलग-अलग प्रकार के फलों को बेचता है। अंगूर grapes, केला banana, अनार pomegranate, खरबूजा muskmelon, सीताफल custard apple, तरबूज watermelon, सेब apple, संतरा orange, अनन्नास pineapple इत्यादि होते हैं।

5. किसान – किसान खेती का काम करते हैं। (farmer)
6. डाकिया – हर एक के घर में चिट्ठी देने का काम करता है। (postman)
7. सैनिक – हमारे देश की रक्षा करता है। (soldier)
8. नर्स – मरीज़ों की सेवा करती है। (nurse)
9. वकील – वकील कोर्ट में केस लड़ता है। (lawyer)
10. मछुआरा – मछलियाँ पकड़ने तथा बेचने का काम करता है। (fisherman)
11. मूर्तिकार – मूर्तियाँ बनाने का काम करता है। (sculptor)
12. कवि – कविताएँ लिखता है। (poet)
13. चालक -गाड़ी चलाने का काम करता है। (driver)
14. गायक – गाना गाता है। (singer)

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

शब्दार्थ:

  1. धोना – साफ करना (to clean)
  2. कुम्हार – मिट्टी के बरतन बनानेवाला (potter)
  3. फूलवाली – फूल बेचनेवाली (florist)
  4. फलवाला – फल विक्रेता (fruit seller)
  5. विभिन्न – अलग-अलग (different)
  6. बोध – जानकारी (information)
  7. मुवक्किल – (client)
  8. पक्ष – साथ देना (favour)
  9. गवाह – साक्षी (witness)

5th Std Hindi Digest Pdf