Nandanvan Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 1 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 1 Nandanvan Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 1 नंदनवन Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Nandanvan Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 1 नंदनवन Textbook Questions and Answers

1. देखो, बताओ और कृति करो:

प्रश्न 1.
देखो, बताओ और कृति करो:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 1 नंदनवन Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
अपने आस-पास दिखने वाले प्राणियों के नाम बताइए?
उत्तर:
बिल्ली, कुत्ता, गाय, गधा, भैंस आदि।

प्रश्न 2.
गाय क्या खाती है?
उत्तर:
गाय घास खाती है।

प्रश्न 3.
तितली किस पर मँडराती है?
उत्तर:
तितली फूलों पर मँडराती है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

प्रश्न 4.
भेड़ से हमें क्या मिलता है?
उत्तर:
भेड़ से हमें ऊन मिलता है।

प्रश्न 5.
भेड़िए की तरह दिखनेवाले किसी अन्य प्राणी का नाम बताइए।
उत्तर:
भेड़िए की तरह दिखनेवाला दूसरा प्राणी कुत्ता है।

प्रश्न 6.
चित्र में कौन क्या कह रहा है? जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. तोता (अ) नाचो – गाओ।
2. तितली (आ) नमस्ते!
3. खरगोश (इ) हम सब साथ हैं।
4. भेड़िया (ई) कतार में चलो।
5. हाथी (उ) स्वागत है।

उत्तर:

  1. नमस्ते!
  2. स्वागत है।
  3. नाचो – गाओ।
  4. हम सब साथ हैं।
  5. कतार में चलो।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

पाठ्यपुस्तक पृष्ठ क्र. 2 के चित्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
जंगल में कितने प्राणी दिखाई दे रहे हैं?
उत्तर:
पाँच।

प्रश्न 2.
स्वागत कौन कर रहा है?
उत्तर:
तितली।

प्रश्न 3.
नंदनवन में कितने वृक्ष दिख रहे हैं?
उत्तर:
तीन।

प्रश्न 4.
चित्र में पेड़ के पीछे कौन खड़ा है?
उत्तर:
हाथी।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(खुशहाली, रंग-बिरंगी, हरा-भरा, सफेद, पौधे-पेड़, हरा)

  1. तोते का रंग ……………..’ होता है।
  2. तितली ……………. होती है।
  3. खरगोश ………………… रंग का होता है।
  4. ……………… लगाओ ………………….. बचाओ।
  5. जंगल …………….. होगा, तभी चारों तरफ ………… होगी।

उत्तर:

  1. हरा
  2. रंग-बिरंगी
  3. सफेद
  4. पौधे, पेड़
  5. हरा-भरा, खुशहाली।

प्रश्न 2.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

 (अ) (ब)
1. शेर (अ) टर्र – टर्र
2. बिल्ली (आ) हिनहिनाना
3. बंदर (इ) म्याऊँ – म्याऊँ
4. मेंढक (ई) दहाड़ना
5. घोड़ा (उ) गुटर –  गूँ
6. कबूतर (ऊ) चिल्लाना

उत्तर:

  1. दहाड़ना
  2. म्याऊँ – म्याऊँ
  3. चिल्लाना
  4. टर्र – टर्र
  5. हिनहिनाना
  6. गुटर – गूँ

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 नंदनवन

प्रश्न 3.

 (अ) (ब)
1. मोर (अ) कुहू – कुहू
2. कौआ (आ) टर्र – टर्र
3. तोता (इ) ची – चीं
4. चिड़िया (ई) गुटर – यूँ
5. कबूतर (उ) टें – टें
6. मेंढक (ऊ) काँव – काँव
7. कोयल (ए) क्वें – क्वें

उत्तर:

  1. क्वें – क्वें
  2. काँव – काँव
  3. टें -टें
  4. ची – चीं
  5. गुटर – गूँ
  6. टर्र – टर्र
  7. कुहू – कुहू।

5th Std Hindi Digest Pdf 

Vyayam Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 15 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 15 Vyayam Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 15 व्यायाम Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Vyayam Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 15 व्यायाम Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित मुद्राओं से दी गई सूचनाओं के जोड़े मिलाइए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम 1
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम 2
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम 3
उत्तर:

  1. अपने हाथ पीठ के पीछे से पकड़कर आगे झुको।
  2. झुककर दाहिना हाथ बाएँ पैर के अंगूठे पर और बायाँ हाथ ऊपर करो।
  3. बायाँ हाथ सामने रखकर उसे धीरे-धीरे बाईं ओर ले जाते हुए अंगूठे का नाखून देखो।
  4. दोनों हाथ फैलाकर पीछे झुको।
  5. सावधान की मुद्रा में खड़े रहो।
  6. एक पैर पर खड़े हो जाओ।
  7. विश्राम की मुद्रा में खड़े रहो।
  8. दायाँ हाथ दाईं ओर ले जाते हुए अंगूठे का नाखून देखो।
  9. अपने दोनों पैरों के अंगूठे छुओ।
  10. दोनों हाथ ऊपर करके पैर के पंजों पर खड़े हो जाओ।
  11. घुटनों पर बैठकर दोनों हाथों से पैरों की उँगलियाँ पकड़ो।
  12. बैठकर पैर सीधे करो। दोनों हाथों से पैरों की उँगलियों को पकड़ो।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 15 व्यायाम Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
आप सुबह कितने बजे उठते हैं?
उत्तर:
हम सुबह छह बजे उठते हैं।

प्रश्न 2.
लोग सुबह सैर करने क्यों जाते हैं?
उत्तर:
सुबह सैर करने से सेहत अच्छी रहती है।

प्रश्न 3.
आप विद्यालय में शारीरिक शिक्षण की कक्षा में क्या करते हैं?
उत्तर:
हम विद्यालय में शारीरिक शिक्षण की कक्षा में कभी कसरत करते हैं तथा कभी खो-खो, फुटबॉल, कबड्डी इत्यादि खेल खेलते हैं।

प्रश्न 4.
हमें व्यायाम क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
स्वस्थ रहने के लिए हमें व्यायाम करना चाहिए।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम

प्रश्न 5.
क्या व्यायाम केवल लड़कों के लिए ज़रूरी है?
उत्तर:
नहीं, व्यायाम लड़के-लड़की दोनों के लिए ज़रूरी है।

प्रश्न 6.
व्यायाम से शरीर को क्या मिलता है?
उत्तर:
व्यायाम से शरीर को शक्ति मिलती है।

प्रश्न 7.
क्या आप विदयालय में होनेवाले खेलों में भाग लेते हैं? यदि हाँ, तो उनके नाम बताइए।
उत्तर:
हाँ, हम क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी इत्यादि खेलों में भाग लेते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.

  1. सभी ……………. का अपना महत्त्व है।
  2. शरीर का …………….. व्यायाम के समय जागृत रहता है।
  3. सभी चाहते हैं कि हम कभी ……………. न पड़ें?

उत्तर:

  1. व्यायामों
  2. प्रत्येक भाग
  3. बीमार

प्रश्न 2.
योगासनों के कुछ प्रकारों के नाम लिखिए?
उत्तर:
पद्मासन, शवासन, पर्वतासन, भुजंगासन, हलासन।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 15 व्यायाम

व्यायाम Summary in Hindi

पाठ का सारांशः

व्यायाम का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। व्यायाम से हम स्वस्थ रहते हैं। व्यायाम से शरीर को शक्ति मिलती है। हर एक व्यायाम-मुद्रा का अपना महत्त्व है। व्यायाम के समय शरीर का प्रत्येक भाग जागृत रहता है। व्यायाम की ज़रूरत हर किसी को होती है, क्योंकि जब तन स्वस्थ होगा, तभी मन भी प्रसन्न रहेगा। इससे शरीर में चुस्ती और फुर्ती आती है। शरीर के लिए व्यायाम की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी अन्न, जल और वायु की।

5th Std Hindi Digest Pdf 

Mitrata Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 11 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 11 Mitrata Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 11 मित्रता Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Mitrata Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 11 मित्रता Textbook Questions and Answers

1. संवाद सुनकर उचित जोड़ियाँ मिलाओ:

1. छतरी तालाब के सामने रहता हूँ ।- तबस्सुम
2. रोचक कहानियाँ सुनाती हैं। – अर्नाल्ड
3. मेरे पिता जी वकील हैं। – क्षमा
4. मेरी माता जी सरपंच हैं। – विहंग

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 11 मित्रता Additional Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
आपके परिवार में कौन-कौन है?
उत्तर:
मम्मी, पापा, भाई, बहन, दादा, दादी सभी हैं। (यह उत्तर छात्रों के अनुसार अलग हो सकता है।)

प्रश्न 2.
आप संयुक्त परिवार में रहते हैं या एकल?
उत्तर:
संयुक्त परिवार।

प्रश्न 3.
आपके प्राधानाध्यापक का नाम क्या है?
उत्तर:
छात्र यह उत्तर स्वयं से संबंधित लिखेंगे।

प्रश्न 4.
नर्स का क्या कार्य होता है?
उत्तर:
मरीज़ों की सेवा करना नर्स का काम है।

प्रश्न 5.
सरपंच शहर में होता है या गाँव में?
उत्तर:
सरपंच गाँव में होता है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
अर्नाल्ड कहाँ रहता है?
उत्तर:
अर्नाल्ड छतरी तालाब के सामने रहता है।

प्रश्न 2.
पाठशाला के समीप कौन रहता है?
उत्तर:
पाठशाला के समीप तबस्सुम रहती है।

प्रश्न 3.
अर्नाल्ड के घर में कौन-कौन है?
उत्तर:
अर्नाल्ड के घर में दादाजी, माताजी, पिताजी और छोटी बहन है।

प्रश्न 4.
ज्ञान – विज्ञान की कहानियाँ कौन सुनाता है?
उत्तरः
ज्ञान – विज्ञान की कहानियाँ तबस्सुम की बुआजी सुनाती हैं।

प्रश्न 5.
किसकी माता जी नर्स हैं ?
उत्तर:
अर्नाल्ड की माता जी नर्स हैं।

प्रश्न 6.
तबस्सुम के घर पर कौन-कौन हैं?
उत्तर:
तबस्सुम के घर पर माताजी, पिताजी और बुआजी हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

प्रश्न 7.
विहंग के पिताजी क्या काम करते हैं?
उत्तरः
विहंग के पिताजी वकील हैं।

प्रश्न 8.
क्षमा की माताजी क्या काम करती हैं?
उत्तर:
क्षमा की माताजी सरपंच हैं।

प्रश्न 9.
किसकी बहन का जन्म दिन है?
उत्तर:
क्षमा की बहन का जन्म दिन है।

उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

प्रश्न 1.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. छतरी तालाब के पास (अ) तबस्सुम
2. पाठ शाला के समीप (आ) अर्नाल्ड
3. मेरे पिताजी वकील हैं (इ) क्षमा
4. मेरी माताजी सरपंच हैं (ई) विहंग

उत्तर:

  1. अर्नाल्ड
  2. तबस्सुम
  3. विहंग
  4. क्षमा।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

किसने किससे कहा:

प्रश्न 1.
“मेरे घर में दादाजी, माताजी, पिताजी और छोटी बहन हैं।”
उत्तर:
अर्नाल्ड ने अपने मित्रों से कहा।

प्रश्न 2.
“आज से हम सब अच्छे मित्र हैं।”
उत्तरः
विहंग ने अपने मित्रों से कहा।

प्रश्न 3.
“तुम सब ज़रूर आना।”
उत्तरः
क्षमा ने अपने मित्रों से कहा।

प्रश्न 4.
“मैं तुम्हारी मदद के लिए ज़रूर आऊँगी।”
उत्तर:
तबस्सुम ने क्षमा से कहा।

प्रश्न 5.
“कल मेरी बहन का जन्मदिन है।”
उत्तरः
क्षमा ने अपने मित्रों से कहा।

प्रश्न 6.
विलोम शब्द लिखिए:

  1. पास
  2. पीछे
  3. अच्छा
  4. मित्र
  5. आना
  6. आज
  7. छोटी
  8. आदर

उत्तरः

  1. दूर
  2. आगे
  3. बुरा
  4. शत्रु
  5. जाना
  6. कल
  7. बड़ी
  8. अनादर

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलिए:

  1. दादा
  2. माता
  3. भाई
  4. बुआ
  5. चाचा

उत्तर:

  1. दादी
  2. पिता
  3. बहन
  4. फूफा
  5. चाची

प्रश्न 8.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. पिताजी के भाई (क) दादाजी
2. पिताजी की बहन (ख) दादीजी
3. मम्मी की मम्मी (ग) नानाजी
4. माँ के पिताजी (घ) नानीजी
5. पिताजी की माताजी (ङ) बुआजी
6. पिताजी के पिताजी (च) चाचाजी

उत्तर:

  1. चाचाजी
  2. बुआजी
  3. नानीजी
  4. नानाजी
  5. दादीजी
  6. दादाजी

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समानार्थी शब्द लिखिए:

  1. नमस्ते
  2. तालाब
  3. समीप
  4. रोचक
  5. मित्र

उत्तर:

  1. प्रणाम
  2. सरोवर
  3. करीब
  4. मनोरंजक
  5. दोस्त

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

प्रश्न 2.
एक शब्द में लिखिए:

  1. जो अदालत में केस लड़ता है।
  2. मरीज़ों का इलाज करती है।
  3. गाँव में मुखिया का काम करते हैं।

उत्तर:

  1. वकील
  2. नर्स (परिचारिका)
  3. सरपंच

प्रश्न 3.
बड़ों के लिए आदर सूचक शब्दों का प्रयोग – जैसे कि बड़ों को ‘आप’ या उनके नाम के आगे ‘जी’ का उपयोग करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. पिताजी ……………… चश्मा कहाँ है?
  2. मम्मी ………………. दोस्त आई है।
  3. दीदी आज ………………. कहाँ जा रही हो?
  4. चाचाजी ………………. पार्सल आया है।
  5. दादाजी ………………. मेरे साथ सैर पर चलिए।
  6. बुआजी ……………. खाना टेबल पर रखा है।
  7. पिता …………………. यहाँ आइए।
  8. मेरी माता …………. बीमार हैं।
  9. दादा ………………. बाहर आइए।
  10. चाचा …….. कल आएँगे।

उत्तर:

  1. आपका
  2. आपकी
  3. आप
  4. आपका
  5. आप
  6. आपका
  7. जी
  8. जी
  9. जी
  10. जी

मित्रता Summary in Hindi

पाठ का परिचयः

प्रस्तुत पाठ में संवाद के द्वारा बातचीत करने का तरीका बताया गया है। एक – दूसरे से बातचीत करके हम जानकारी प्राप्त करते हैं। इस पाठ के पात्रों की यही बातचीत उन्हें एक-दूसरे के करीब लाती है। यहाँ से ही उनकी मित्रता शुरू होती है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 11 मित्रता

शब्दार्थ:

  1. तालाब – पोखर, ताल (pond)
  2. रोचक – रसप्रद (interesting)
  3. समीप – नजदीक (near)
  4. ज्ञान – जानकारी (knowledge) विज्ञान – (science)
  5. वकील – कानून जाननेवाला (lawyer)
  6. न्यायालय – अदालत (court)
  7. सरकार – (government)
  8. सरपंच – गाँव की पंचायत का मुखिया
  9. संवाद – बातचीत (dialogue)

5th Std Hindi Digest Pdf 

Mai Sadak Hu Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 14 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 14 Mai Sadak Hu Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 14 मैं सड़क हूँ Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Mai Sadak Hu Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 14 मैं सड़क हूँ Textbook Questions and Answers

1. अंत्याक्षरी खेलो:
सड़क….किनारे….रास्ता….तकनीक….काम….मकान….निकिता…. ताँगा….गाजर…..रश्मि।

2. सड़क कैसे साफ-सुथरी रख सकते हैं, बताओ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए:

प्रश्न 1.
जिस सड़क पर चलते हुए पैर मिट्टी से सन जाएँ, वह सड़क कैसी होती है?
उत्तर:
कच्ची सड़क।

प्रश्न 2.
पगडंडी किसे कहते हैं?
उत्तर:
असमान, संकरी और कच्ची डगर को पगडंडी कहते हैं।

प्रश्न 3.
सड़क किन चीजों से बनती है?
उत्तर:
सड़क सीमेंट, रेत, गिट्टी, सलिया एवं कोलतार से बनती है।

प्रश्न 4.
कच्ची सड़क कहाँ पाई जाती है?
उत्तर:
गाँवों में।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 5.
हम सड़क को साफ-सुथरा कैसे रख सकते हैं? बताओ।
उत्तर:
सड़क पर कचरा ना फेंकें। यहाँ-वहाँ ना थूकें। जगह जगह गड्ढे न खोदें।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
सड़क पर क्या-क्या चलता है?
उत्तर:
सड़क पर मानव, ताँगे, मोटर, बस, साइकिल इत्यादि चलते हैं।

प्रश्न 2.
लोग सड़क के किनारे क्या बनवा लेते हैं?
उत्तर:
लोग सड़क के किनारे मकान-दुकान बनवा लेते हैं।

प्रश्न 3.
चौराहे पर वर्दी पहनकर कौन खड़ा रहता है?
उत्तर:
चौराहे पर वर्दी पहनकर पुलिस का सिपाही खड़ा रहता है।

प्रश्न 4.
लोग अपनी ज़रूरत से सड़क को कैसा बना देते हैं?
उत्तर:
लोग अपनी ज़रूरत से सड़क को टेढ़ी, कभी नीची, कभी ऊँची बना देते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 5.
ज्यादातर सड़क किस चीज़ से बनाई जाती है?
उत्तर:
ज्यादातर सड़क कोलतार डालकर बनाई जाती है।

प्रश्न 6.
यह आत्मकथा किसकी है?
उत्तर:
यह आत्मकथा सड़क की है।

प्रश्न 7.
सामान बेचनेवाले अपनी दुकान कहाँ लगाते हैं?
उत्तर:
सामान बेचनेवाले सड़क के दोनों तरफ अपनी दुकान लगाते हैं।

प्रश्न 8.
चौराहे पर पुलिस का सिपाही क्या काम करता है?
उत्तर:
चौराहे पर पुलिस का सिपाही यातायात को अनुशासित रखने का काम करता है।

प्रश्न 9.
सड़क को दुख कब होता है?
उत्तर:
जब लोग उसे गंदा कर देते हैं, तब सड़क को दुख होता है।

प्रश्न 10.
सड़क का क्या फायदा है?
उत्तर:
सड़क के कारण देश में दूर-दूर रहने वाले लोग एक दूसरे से आसानी से मिल पाते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 11.
सड़क सदा कैसी रहना चाहती है?
उत्तर:
सड़क सदा साफ-सुथरी रहना चाहती है।

प्रश्न 12.
सड़क क्या चाहती है?
उत्तर:
सड़क हर गाँव को एक-दूसरे से जोड़ना और लोगों में मेल-जोल बढ़ाना चाहती है।

प्रश्न 13.
सड़क कहाँ खुशहाली लाना चाहती है?
उत्तर:
सड़क पूरे देश में खुशहाली लाना चाहती है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:

प्रश्न 1.
सड़क, घर और विद्यालय के बीच क्या है?
उत्तर:
सेतु।

प्रश्न 2.
अब कैसी तकनीक आ गई है?
उत्तर:
नई तकनीक।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 3.
नई तकनीक से सड़क किससे बनाई जाती है?
उत्तर:
सीमेंट।

प्रश्न 4.
गड्ढों के कारण क्या होता है?
उत्तर:
दुर्घटनाएँ।

प्रश्न 5.
सड़क कैसी रहना चाहती है?
उत्तर:
साफ-सुथरी।

प्रश्न 6.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(वर्दी, सड़क, गड्ढे, गंदा, निश्चित)

  1. मैं ………………. हूँ।
  2. सिपाही ………………. पहने खड़ा होता है।
  3. जब लोग मुझे …………….. कर देते हैं।
  4. मेरे शरीर पर बहुत से ……………. हो जाते हैं।
  5. एक दिन मेरी इच्छा ……………… ही पूरी होगी।

उत्तर:

  1. सड़क
  2. वर्दी
  3. गंदा
  4. गड्ढे
  5. निश्चित

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. …………………… , …………………….., …………………….. सभी के काम आती हूँ।
  2. लोग मेरे किनारे ………………. बना लेते हैं।
  3. लोग अपनी ज़रूरत के अनुसार कभी मुझे ……………… , कभी ………………. और कभी ……………… बना देते हैं।
  4. मेरे शरीर पर बहुत ………………. हो जाते हैं।
  5. इन ………………………. के कारण अनेक ……………………… होती हैं।
  6. मैं सदा …………………… …………………… चाहती हूँ।
  7. मैं जहाँ जाती हूँ, वह ………………. विकसित हो जाता है।
  8. पूरे देश में ……………… लाऊँ।

उत्तर:

  1. बालक, जवान, बूढ़े
  2. मकान-दुकान
  3. टेढ़ी, नीची, ऊँची
  4. घाव
  5. गड्ढ़ों, दुर्घटनाएँ
  6. साफ -सुथरी
  7. परिसर
  8. खुशहाली

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

व्याकरण:

प्रश्न 1.
समान अर्थ वाले शब्द लिखिए:

  1. जवान
  2. घर
  3. विद्यालय
  4. सेतु
  5. दोष

उत्तर:

  1. युवक
  2. गृह
  3. स्कूल
  4. पुल
  5. गलती

प्रश्न 2.
विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए:

  1. इधर
  2. आना
  3. जवान
  4. ऊँची
  5. अच्छा
  6. सुख
  7. देश
  8. विकसित
  9. इच्छा
  10. निश्चित

उत्तर:

  1. उधर
  2. जाना
  3. बूढ़ा
  4. नीची
  5. बुरा
  6. दुख
  7. विदेश
  8. अविकसित
  9. अनिच्छा
  10. अनिश्चित

प्रश्न 3.
लिंग बदलिए:

  1. आदमी
  2. बालक
  3. बूढ़ा

उत्तर:

  1. औरत
  2. बालिका
  3. बूढ़ी

प्रश्न 4.
वचन बदलिए:

  1. बूढ़ा
  2. बैलगाड़ी
  3. साइकिल
  4. ताँगा
  5. गड्ढा

उत्तर:

  1. बूढ़े
  2. बैलगाड़ियाँ
  3. साइकिलें
  4. ताँगे
  5. गड्ढे

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 5.
नदी की आत्मकथा लिखिए:
उत्तर:
मैं नदी हूँ। पहाड़ों से उतर कर नीचे ज़मीन पर बहती हूँ। गाँवों, खेतों के पास से होकर जाती हूँ। बच्चे मेरे पानी में डुबकी लगाते हैं। मैं सभी के काम आती हूँ। कुछ लोग मुझे गंदा भी करते हैं। इससे मैं दुखी हो जाती हूँ। फिर भी सब कुछ सहती हुई आगे बढ़ती – रहती हूँ। मैंने रुकना नहीं सीखा। मेरा काम है हमेशा बहते रहना। आज के युग में यदि मेरा ध्यान न रखा गया तो मैं एक दिन समाप्त हो जाऊँगी। मुझे हमेशा बहते देखना चाहते हो तो मेरा सही उपयोग करो, क्योंकि मैं हमेशा सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हूँ।

प्रश्न 6.
उद्यान की आत्मकथा लिखिए:
उत्तर:
मैं उद्यान हूँ। जब मुझे नया-नया बनाया गया था, तब बहुत-से पेड़ लगाए गए थे। बैठने के लिए बेंचें थीं। बच्चों के लिए झूले थे। लोगों का आना – जाना लगा रहता था। बच्चों की आवाजें आती थीं। परंतु आज कल अधिकतर कोई नहीं आता, क्योंकि मेरा सही तरीके से ध्यान नहीं रखा गया। बेंचें टूट गईं, झूले टूट गए, पेडों के सभी पत्ते झड़ गए; इसलिए मैं उदास हूँ। कोई मेरी तरफ ध्यान देगा तो मैं फिर से पहले की तरह बन जाऊँगा। मैं सभी को खुशी देना चाहता हूँ। सबके साथ मिल-जुलकर रहना चाहता हूँ।

मैं सड़क हूँ Summary in Hindi

पाठ का सारांश:

प्रस्तुत पाठ एक सड़क की आत्मकथा है। सड़क खुद अपने बारे में बता रही है कि किस तरह लोग उसका उपयोग करते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 मैं सड़क हूँ

शब्दार्थ:

  1. महामार्ग – हाइवे (highway)
  2. सेतु – पुल (bridge)
  3. द्रुतगति मार्ग – चौड़ा रास्ता (express way)
  4. किनारे – आसपास (surround)
  5. चौराहा – चार रास्ता (crossroads)
  6. वर्दी – गणवेश (uniform)
  7. यातायात – परिवहन (transportation)
  8. अनुशासन – शिष्टता (discipline)
  9. कोलतार – डामर (tar)
  10. ताँगा – घोड़ा गाड़ी (tonga)
  11. पगडंडी – चलने के लिए बना कच्चा रास्ता (crooked)

5th Std Hindi Digest Pdf 

Karo aur Jano Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 8 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 8 Karo aur Jano Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 8 करो और जानो Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Karo aur Jano Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 8 करो और जानो Textbook Questions and Answers

1. सुनो और अभिनय करते हुए गाओ:

प्रश्न 1.
सुनो और अभिनय करते हुए गाओ:

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए वर्णों से रिक्त स्थान भरो : (डे, णों, की, ना, मैं, थ, सू, हा, कि )
– ने, कप -, ह – म, अ – ज, – कान, रज, क – नी, – र – ।

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 8 करो और जानो Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
कपड़े कौन सिलता है?
उत्तर:
कपड़े दर्जी सिलता है।

प्रश्न 2.
बाग-बगीचों की देखभाल कौन करता है?
उत्तर:
बाग-बगीचों की देखभाल माली करता है।

प्रश्न 3.
धोबी कौन-सा काम करता है?
उत्तर:
धोबी कपड़े धोने, सुखाने और इस्त्री करने का काम करता है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

प्रश्न 4.
हमारे शहर में सुरक्षा प्रदान करने का काम किसका है?
उत्तर:
हमारे शहर में सुरक्षा प्रदान करने का काम पुलिस का है।

प्रश्न 5.
आग बुझाने का काम कौन-सा विभाग करता है?
उत्तर:
आग बुझाने का काम अग्निशामक (दमकल) विभाग करता है।

पाठ्यपुस्तक पृष्ठ क्र. 12 के चित्र देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
कुम्हार क्या कर रहा है?
उत्तर:
कुम्हार मिट्टी के बरतन बना रहा है।

प्रश्न 2.
फूलवाली ने चित्र में कौन-कौन से फूल रखे हैं?
उत्तर:
फूलवाली ने चित्र में सेवंती, मौलश्री, कमल, चंपा, बेला, कनेर, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि फूल रखे हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

प्रश्न 3.
फलवाले की दुकान में कौन-कौन से फल रखे हैं?
उत्तर:
अंगूर, तरबूज, अनार, सेब, संतरा, खरबूजा, अनन्नास, सीताफल, केला आदि फल रखे हैं।

प्रश्न 4.
पंसारी क्या-क्या बेचता है?
उत्तर:
पंसारी दाल, चावल, गेहूँ, बादाम, काजू, तेल आदि सभी चीजें बेचता है।

प्रश्न 5.
पंसारी चित्र में क्या कर रहा है?
उत्तर:
पंसारी सामान तौल रहा है।

प्रश्न 6.
चित्र में फुगड़ी कौन खेल रहा है?
उत्तर:
चित्र में दो लड़कियाँ फुगड़ी खेल रही हैं।

उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 3.
उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(पगड़ी, बेल, कूदते, झाडू, फुगड़ी)

  1. लड़का ………….. बाँध रहा है।
  2. लड़का रोटी …………. रहा है।
  3. हम रस्सी …………. हैं।
  4. माँ घर में सुबह-शाम ………… लगाती हैं।
  5. लड़कियाँ ………….. खेल रही हैं।

उत्तर:

  1. पगड़ी
  2. बेल
  3. कूदते
  4. झाडू
  5. फुगड़ी

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:

  1. खेतों में काम कौन करता है?
  2. देश की रक्षा करनेवाले क्या कहलाते हैं?
  3. कोर्ट – कचहरी में कौन हमें न्याय पाने के लिए मदद करते हैं?
  4. अस्पताल में मरीजों की देखभाल कौन करता है?
  5. हमारे घर चिट्ठी कौन ले आता है ?

उत्तर:

  1. किसान
  2. सैनिक
  3. वकील
  4. नर्स
  5. डाकिया

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए कोष्ठक में से चुनकर अनाजों, फूलों और फलों के नाम लिखिए: (चावल, गुलाब, आम, कमल, गेहूँ, अमरूद, केला, चना, गेंदा, मटर, सेब, राजमा, चंपा, संतरा, चमेली)
उत्तर:

अनाज फूल फल
1. चावल कमल आम
2. गेहूँ गुलाब अमरूद
3. चना गेंदा केला
4. मटर चंपा सेब
5. राजमा चमेली संतरा

प्रश्न 6.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. मछुआरा (अ) बगीचे की देखभाल करता है।
2. कवि (आ) लकड़ी का सामान बनाता है।
3. मूर्तिकार (इ) जूते सिलता है।
4. चालक (ई) मरीजों का इलाज करता है।
5. गायक (उ) साथ में पढ़ता है।
6. सहपाठी (ऊ) गीत गाता है।
7. डॉक्टर (ए) गाड़ी चलाता है।
8. मोची (ऐ) मूर्तियाँ बनाता है।
9. बढ़ई (ओ) कविता लिखता है।
10. माली (औ) मछलियाँ पकड़ता है।

उत्तर:

(अ) (ब)
1. मछुआरा (औ) मछलियाँ पकड़ता है।
2. कवि (ओ) कविता लिखता है।
3. मूर्तिकार (ऐ) मूर्तियाँ बनाता है।
4. चालक (ए) गाड़ी चलाता है।
5. गायक (ऊ) गीत गाता है।
6. सहपाठी (उ) साथ में पढ़ता है।
7. डॉक्टर (ई) मरीजों का इलाज करता है।
8. मोची (इ) जूते सिलता है।
9. बढ़ई (आ) लकड़ी का सामान बनाता है।
10. माली (अ) बगीचे की देखभाल करता है।

करो और जानो Summary in Hindi

पाठ का परिचय:

इस पाठ के द्वारा हमें विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी गई है। क्रिया का अर्थ है कार्य करना (Action/Verb) – जैसे हँसना, खेलना, गाना, सोना, पढ़ना, आना, जाना, उठना, बैठना, धोना, बेलना, कूदना, नाचना, दौड़ना, खिलाना, झूलना आदि। चित्रों में सभी कुछ ना कुछ कार्य कर रहे हैं।
1. कुम्हार – मिट्टी के बरतन बनाने वाले को कुम्हार कहा जाता है। (potter)

2. पंसारी – पंसारी के यहाँ हर प्रकार की खाने वाली चीजें दाल, चावल, गेहूँ, बादाम, काजू, तेल आदि मिलती हैं। (grocer)

3. फूलवाली – फूलवाली (florist) के पास अलग-अलग प्रकार के फूल एवं फूलों की मालाएँ होती हैं। इनमें सेवंती white rose, मोलश्री, बेला (सफेद फूल), कनेर – सफेद, लाल या पीले फूल oleander, गेंदा marigold, गुलाब rose, गुड़हल hibiscus, कमल lotus, चंपा – एक सुगंधित पीला फूल magnolia इत्यादि होते हैं।

4. फलवाला – फलवाला (fruitseller) अलग-अलग प्रकार के फलों को बेचता है। अंगूर grapes, केला banana, अनार pomegranate, खरबूजा muskmelon, सीताफल custard apple, तरबूज watermelon, सेब apple, संतरा orange, अनन्नास pineapple इत्यादि होते हैं।

5. किसान – किसान खेती का काम करते हैं। (farmer)
6. डाकिया – हर एक के घर में चिट्ठी देने का काम करता है। (postman)
7. सैनिक – हमारे देश की रक्षा करता है। (soldier)
8. नर्स – मरीज़ों की सेवा करती है। (nurse)
9. वकील – वकील कोर्ट में केस लड़ता है। (lawyer)
10. मछुआरा – मछलियाँ पकड़ने तथा बेचने का काम करता है। (fisherman)
11. मूर्तिकार – मूर्तियाँ बनाने का काम करता है। (sculptor)
12. कवि – कविताएँ लिखता है। (poet)
13. चालक -गाड़ी चलाने का काम करता है। (driver)
14. गायक – गाना गाता है। (singer)

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 करो और जानो

शब्दार्थ:

  1. धोना – साफ करना (to clean)
  2. कुम्हार – मिट्टी के बरतन बनानेवाला (potter)
  3. फूलवाली – फूल बेचनेवाली (florist)
  4. फलवाला – फल विक्रेता (fruit seller)
  5. विभिन्न – अलग-अलग (different)
  6. बोध – जानकारी (information)
  7. मुवक्किल – (client)
  8. पक्ष – साथ देना (favour)
  9. गवाह – साक्षी (witness)

5th Std Hindi Digest Pdf 

Gada Dhan Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 10 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 10 Gada Dhan Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 10 गड़ा धन Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Gada Dhan Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 10 गड़ा धन Textbook Questions and Answers

1. सुनो, समझो और उत्तर लिखो:

प्रश्न (क)
रामदीन परेशान क्यों था?
उत्तर:
रामदीन अपने बेटों के अल्हड़पन से परेशान था।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 गड़ा धन

प्रश्न (ख)
तीर्थयात्रा पर निकलते समय रामदीन ने बेटों से क्या कहा?
उत्तर:
रामदीन ने बेटों से कहा, “मैंने खेत में धन गाड़कर छिपा रखा है। जरूरत पड़ने पर उसे निकालकर उपयोग कर लेना।”

प्रश्न (ग)
चारों भाइयों को पिताजी की कौन-सी बात याद आई?
उत्तर:
चारों भाइयों को याद आया कि पिताजी ने कहा था, ज़रूरत के समय खेत में से गड़ा धन निकाल लेना।

प्रश्न (घ)
चारों भाइयों के मन में उत्साह कब जागा?
उत्तर:
खेत में नन्हें-नन्हें अंकुर देखकर चारों भाइयों के मन में उत्साह जागा।

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 10 गड़ा धन Additional Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिएः

प्रश्न 1.
क्या आप घर के कामों में अपनी माँ की सहायता करते हैं?
उत्तर:
हाँ, मैं घर के कामों में अपनी माँ की सहायता करता हूँ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 गड़ा धन

प्रश्न 2.
आपके कितने मित्र हैं? क्या आप उनकी मदद करते हैं?
उत्तर:
मेरे चार मित्र हैं। हाँ, मैं उनकी मदद करता/करती हूँ।

प्रश्न 3.
खेती के लिए किन-किन साधनों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
खेती के लिए खाद, हल, बैल इत्यादि की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 4.
हमें अनाज कहाँ से प्राप्त होता है?
उत्तर:
हमें अनाज खेतों से प्राप्त होता है।

प्रश्न 5.
फसल किसे कहते हैं?
उत्तर:
खेत में बीज बोने के बाद जो पौधे तैयार होते हैं, उन्हें काटने के बाद जो अनाज प्राप्त होता है, वह फसल कहलाती है।

प्रश्न 6.
चावल के बीज को क्या कहते हैं?
उत्तर:
चावल के बीज को धान कहते हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
किसान रामदीन कौन-से गाँव का था?
उत्तर:
किसान रामदीन सुंदरपुर गाँव का था।

उचित विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
उचित विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. रामदीन नामक एक ………… रहता था। (किसान/व्यापारी)
  2. उसके चारों बेटे ……………थे। (परिश्रमी/आलसी)
  3. उसे हमेशा बेटों के …………… की चिंता सताया करती थी। (भविष्य/पढ़ाई)
  4. हम दूर …………… पर जा रहे हैं। (तीर्थयात्रा/सैर)
  5. जीवन में ………….. के बिना कुछ भी संभव नहीं (परिश्रम/पैसे)

उत्तर:

  1. किसान
  2. आलसी
  3. भविष्य
  4. तीर्थयात्रा
  5. परिश्रम

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 गड़ा धन

निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ अथवा गलत ✗ के निशान लगाइए:

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ अथवा गलत ✗ के निशान लगाइए:

  1. रामदीन स्वयं तो बहुत परिश्रमी था।
  2. रामदीन अपने बेटों के सच्चेपन से परेशान था।
  3. बेटे पिताजी की तीर्थयात्रा की बात सुनकर नाराज़ हुए।
  4. खेत में नन्हें-नन्हें अंकुर निकल आए।
  5. फसल बहुत अच्छी नहीं हुई।

उत्तर:

प्रश्न 5.
पाठ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाइए:

  1. वे चारों अपने घर लौट रहे थे
  2. तुम सब थके हुए क्यों हो
  3. अब तुम्हें खेत में गड़े धन का राज़ समझ में आ गया होगा
  4. हाँ पिताजी
  5. जीवन में परिश्रम के बिना कुछ भी संभव नहीं है

उत्तर:

  1. वे चारों अपने घर लौट रहे थे।
  2. “तुम सब थके हुए क्यों हो?”
  3. “अब तुम्हें खेत में गड़े धन का राज़ समझ में आ गया होगा।”
  4. “हाँ, पिता जी!”
  5. “जीवन में परिश्रम के बिना कुछ भी संभव नहीं है।”

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 गड़ा धन

निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाइए:

प्रश्न 1.
परिश्रम
उत्तर:
हमें परिश्रम करना चाहिए।

प्रश्न 2.
चिंता
उत्तर:
बच्चों को परीक्षा की चिंता होती है।

प्रश्न 3.
निराश
उत्तर:
कम अंक देखकर निराश मत होना।

प्रश्न 4.
उदास
उत्तर:
कम अंक आने पर राजू उदास हो गया।

प्रश्न 5.
धन्यवाद
उत्तर:
रास्ता दिखाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
किसान का नाम क्या था?
उत्तर:
किसान का नाम रामदीन था।

प्रश्न 2.
किसान के कितने बेटे थे?
उत्तर:
किसान के चार बेटे थे।

प्रश्न 3.
किसान को किस बात की चिंता थी?
उत्तर:
किसान को बेटों के भविष्य की चिंता थी।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 गड़ा धन

प्रश्न 4.
किसान के बेटे कैसे थे?
उत्तर:
किसान के बेटे आलसी थे।

प्रश्न 5.
रामदीन और उसकी पत्नी ने कहाँ जाने का विचार किया?
उत्तर:
रामदीन और उसकी पत्नी ने तीर्थयात्रा पर जाने का विचार किया।

प्रश्न 6.
रामदीन के जाने के बाद घर की क्या हालत हुई?
उत्तर:
बेटों के पास का धन और अनाज खतम हो गया।

प्रश्न 7.
हरिनाथ ने रामदीन के बेटों को क्या सलाह दी?
उत्तर:
हरिनाथ ने कहा, “तुम लोगों ने खेत खोद दिया है, अब उसमें बीज भी बो दो।”

प्रश्न 8.
खाली जगह भरिए:

  1. खेत में नन्हें नन्हें …………… निकल आए।
  2. ………….बहुत अच्छी हुई।
  3. ………………… को धन्यवाद दिया।

उत्तर:

  1. अंकुर
  2. फसल
  3. हरिनाथ काका

किसने किससे कहा?

प्रश्न 1.
“हम दूर तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं।”
उत्तर:
रामदीन ने अपने बेटों से कहा।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 गड़ा धन

प्रश्न 2.
“तुम सब थके हुए क्यों हो?”
उत्तर:
हरिनाथ काका ने रामदीन के बेटों से कहा।

प्रश्न 3.
“अब तुम्हें खेत में गड़े धन का राज़ समझ में आ गया होगा।”
उत्तर:
रामदीन ने अपने बेटों से कहा।

प्रश्न 4.
“परिश्रम से ही धन पाया जा सकता है।”
उत्तर:
रामदीन के बेटों ने रामदीन से कहा।

प्रश्न 5.
विभिन्न फसलों के नाम लिखिए:
उत्तर:
बाजरा, जौ, ज्वार, मक्का, चावल, गेहूँ, चना, ग्वार, मूंग, मसूर, मटर, गन्ना, सेब, लालमिर्च, छोटी इलायची, तरबूज, टमाटर, मूली, प्याज, भिंडी आदि।

व्याकरण:

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:

  1. गाँव
  2. परिश्रमी
  3. सुबह

उत्तर:

  1. ग्राम
  2. मेहनती
  3. प्रात:

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

  1. परिश्रमी
  2. इधर
  3. परेशान
  4. दिन
  5. खुशी
  6. सुबह
  7. सामान्य
  8. समाप्त
  9. अच्छी
  10. बेचना

उत्तर:

  1. आलसी
  2. उधर
  3. निश्चित
  4. रात
  5. दुख
  6. शाम
  7. असामान्य
  8. शुरू
  9. बुरी
  10. खरीदना

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 गड़ा धन

प्रश्न 3.
लिंग बदलिए:

  1. बेटा
  2. माता
  3. भाई
  4. बूढ़ा

उत्तर:

  1. बेटी
  2. पिता
  3. बहन
  4. बूढ़ी

प्रश्न 4.
वचनं बदलिए:

  1. बेटा
  2. बूढ़ा
  3. फसल

उत्तर:

  1. बेटे
  2. बूढ़े
  3. फसलें

प्रश्न 5.
पाठ में आए विराम चिह्नों के नाम लिखिए:

  1. “ ”
  2. !
  3. ?

उत्तर:

  1. दोहरा उद्धरण चिह्न।
  2. विस्मय सूचक चिह्न।
  3. प्रश्नवाचक चिह्न।

गड़ा धन Summary in Hindi

कहानी का सारांश:

प्रस्तुत कहानी में बताया गया है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। मेहनत करने वालों को सफलता ज़रूर मिलती है। मेहनत ही हमारा सच्चा धन होता है। जीवन में मेहनती बनो।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 गड़ा धन

शब्दार्थ:

  1. गाँव – कस्बा, छोटी बस्ती (village)
  2. किसान – खेती करनेवाला (farmer)
  3. परिश्रम – मेहनत (hard work)
  4. आलसी – सुस्त, निकम्मा (lazy)
  5. चिंता – फिक्र, व्याकुलता (tension)
  6. उपाय – युक्ति (idea)
  7. तीर्थयात्रा – पवित्र स्थान की यात्रा (pilgrimage)
  8. खुदाई – खोदना (digging)
  9. निराश – उदास (disappointed)
  10. हताश – दुखी (hopeless)
  11. अंकुर – बीज का फलना-फूलना (flower seeds)
  12. निराई – फसल के बीच से फालतू घास, कचरा साफ करना (weeding)
  13. गप्पे – इधर-उधर की फालतू बातें करना (gossip)
  14. अल्हड़ – सीधा – सादा (innocent)
  15. भविष्य – आनेवाला कल (future)
  16. झिझकना – डरते हुए बोलना (hesitate)

5th Std Hindi Digest Pdf 

Kashmira Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 4 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 4 Kashmira Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 4 कश्मीरा Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Kashmira Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 4 कश्मीरा Textbook Questions and Answers

1. अंतर बताओ:

प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक के पेज क्र. 7 पर दिए गए चित्रों में दस अंतर निम्नलिखित हैं-
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीरा 1
उतर:
चित्र 2 में

  1. आसमान में एक पक्षी कम है।
  2. एक पर्वत पर बर्फ नहीं गिरी है।
  3. वृक्षों की संख्या कम है।
  4. लड़की ने चूड़ी नहीं पहनी है।
  5. नाव चलानेवाले चप्पू (पतवार) का आकार अलग है।
  6. गले के पासवाले डिजाइन में लॉकेट के नीचे तीन गोले हैं।
  7. लड़की के बाएँ हाथ के पीछे दुपट्टा दिख रहा है।
  8. नीचे की तरफ कुर्ते के रंग में अंतर है।
  9. गुलदस्ते और मटके के बीच में फूल नहीं है।
  10. नीचे की तरफ मटके के रंग में अंतर है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीरा

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 4 कश्मीरा Additional Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए दोनों चित्रों में से 5 अंतर बताओ और लिखो –
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीरा 2
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीरा 3

  1. पेड़ की डाली पर 1 चिड़िया कम है।
  2. गुब्बारेवाले के बाएँ हाथ में गुब्बारा नहीं है।
  3. टोपीवाले के पास एक टोपी कम है।
  4. गुब्बारेवाले के पास लड़का नहीं खड़ा है।
  5. दो बतख़ ज्यादा हैं और बतख़ के बच्चे कम हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 कश्मीरा

कश्मीरा Summary in Hindi

इस पाठ के द्वारा छात्रों की निरीक्षण-शक्ति का विकास किया गया है। ”

5th Std Hindi Digest Pdf 

Pahchan Hamari Bhag 2 Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 13 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 13 Pahchan Hamari Bhag 2 Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 13 पहचान हमारी – भाग (२) Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Pahchan Hamari Bhag 2 Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 13 पहचान हमारी – भाग (२) Textbook Questions and Answers

1. देखो और सुनो

प्रश्न 1.
देखो और सुनो

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 पहचान हमारी - भाग (२)

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 13 पहचान हमारी – भाग (२) Additional Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों को वर्णक्रम के अनुसार लिखिए:

  1. गढ़
  2. कैकेयी
  3. खरबूजा
  4. घड़ी
  5. एक
  6. ऐनक
  7. औरत
  8. झरना
  9. छाता
  10. टमटम

उत्तर:

  1. एक
  2. ऐनक
  3. औरत
  4. कैकेयी
  5. खरबूजा
  6. गढ़
  7. घड़ी
  8. छाता
  9. झरना
  10. टमटम

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों में से भिन्न शब्द पर गोला बनाइए:

  1. कैकेयी, वैदेही, कैनेडी, कचौड़ी
  2. अचरज, अनपढ़, कुतुहल, जगमग
  3. काला, पपीता, ताला, माला
  4. जल, चौकोन, नल, हल
  5. तौल, दौड़, झाड़, प्रौढ़

उत्तर:

  1. कचौड़ी
  2. कुतुहल
  3. पपीता
  4. चौकोन
  5. झाड़

प्रश्न 3.
उचित जगहों पर अनुस्वार (-) और विसर्ग (:) लगाइए:

  1. गगा
  2. झडा
  3. नम
  4. रग

उत्तर:

  1. छ:
  2. गंगा
  3. झंडा
  4. नमः
  5. रंग

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 पहचान हमारी - भाग (२)

प्रश्न 4.
अर्थपूर्ण शब्द बनाइए:

  1. नी ढ़ ओ
  2. र झ ना
  3. न ज हि स
  4. ज्ञा त अ
  5. त चा क
  6. पी ता प

उत्तर:

  1. ओढ़नी
  2. झरना
  3. सहिजन
  4. अज्ञात
  5. चातक
  6. पपीता

प्रश्न 5.
निम्नलिखित चित्रों की उनके नाम के साथ जोड़ियाँ मिलाइए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 पहचान हमारी - भाग (२) 1
उत्तर:

  1. ऑक्टोपस – ख
  2. अँगूठी – ग
  3. श्रवणयंत्र – क
  4. धनादेश – च
  5. अंडा – घ
  6. कंधा – ङ

प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. ……………… तपस्या करते हैं।
  2. मुझ पर ………………………. करो।
  3. घर के पास एक ………………. है।
  4. ………………. यहाँ पर बैठिए।

उत्तर:

  1. ऋषि
  2. कृपा
  3. वृक्ष
  4. कृपया

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 पहचान हमारी - भाग (२)

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों का उपयोग करके अर्थपूर्ण वाक्य बनाइए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 पहचान हमारी - भाग (२) 2
उत्तर:

  1. घर जा
  2. फल खा
  3. पानी आया
  4. पानी भर
  5. गढ़ पर चढ़
  6. नल पर आ
  7. गढ़ पर मत चढ़
  8. खाना ला
  9. ऊपर चढ़
  10. मत आ

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से सही शब्द को चुनकर लिखिए:

  1. वृक्ष, वृश, वृष
  2. सूरय, सूर्य, सुरय
  3. ओरत, आरत, औरत
  4. पैसा, पेसा, पसा
  5. गुबारा, गुब्बारा, गुबर

उत्तर:

  1. वृक्ष
  2. सूर्य
  3. औरत
  4. पैसा
  5. गुब्बारा

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 पहचान हमारी - भाग (२)

प्रश्न 9.
कोष्ठक में से चुनकर, चित्र पहचानकर उनके नाम लिखिए: (मेज, तिलचट्टा, घर, अमरुद, साँप, छत्ता)
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 पहचान हमारी - भाग (२) 3
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 पहचान हमारी - भाग (२) 4
उत्तर:

  1. छत्ता
  2. घर
  3. साँप
  4. तिलचट्टा
  5. टेबल
  6. अमरूद

5th Std Hindi Digest Pdf 

Yogya Chunav Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 3 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 3 Yogya Chunav Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 3 योग्‍य चुनाव Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Yogya Chunav Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 3 योग्‍य चुनाव Textbook Questions and Answers

1. इस कहानी से क्या सीख मिलती है, बताओ |

प्रश्न 1.
इस कहानी से क्या सीख मिलती है, बताओ |

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 3 योग्‍य चुनाव Additional Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
क्या आपने किसी की सहायता की है? कैसे?
उत्तर:
हाँ, एक बार मेरे पड़ोस में रहनेवाला दो साल का मोनू कीचड़ में गिर गया था। मैंने उसे कीचड़ से निकाला। उसके घर छोड़कर आया। उसकी मम्मी ने मुझे धन्यवाद दिया। ।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 योग्‍य चुनाव

प्रश्न 2.
राजा मंगलसेन ने मंत्री से क्या कहा?
उत्तर:
राजा मंगलसेन ने कहा, “आप पहले अपने जैसे सेवाभावी, परोपकारी और ईमानदार मंत्री का चुनाव कर लीजिए, तभी आपको सेवामुक्त किया जा सकता है।”

प्रश्न 3.
बैलगाड़ी के पहिए को कीचड़ में फँसा देखकर कर्मवीर ने क्या किया?
उत्तर:
बैलगाड़ी के पहिए को कीचड़ में फँसा देखकर कर्मवीर सीधे कीचड़ में उतरा और ज़ोर लगाकर बैलगाड़ी का पहिया कीचड़ से बाहर निकाला।

प्रश्न 4.
सारे उम्मीदवार कर्मवीर को देखकर क्यों हँसने लगे?
उत्तर:
सारे उम्मीदवार कर्मवीर को देखकर हँसने लगे, क्योंकि उसके कपड़े कीचड़ से सने थे।

प्रश्न 5.
राजा ने कर्मवीर को मंत्री क्यों बनाया?
उत्तर:
राजा मंगलसेन का मानना था कि “जो सामान्य आदमी की पीड़ा से दु:खी होता है, वही ऊँचे पद पर बैठने का अधिकारी होता है।” इसलिए राजा ने कर्मवीर को मंत्री बनाया।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
राजा मंगलसेन के मंत्री कौन थे?
उत्तर:
राजा मंगलसेन के मंत्री जगतराम थे।

प्रश्न 2.
राजा ने मंत्री को सेवामुक्त करने के लिए क्या शर्त रखी?
उत्तर:
राजा ने मंत्री को सेवामुक्त करने के लिए यह शर्त रखी कि आप पहले अपने जैसे सेवाभावी, परोपकारी और ईमानदार मंत्री का चुनाव कर लीजिए।

प्रश्न 3.
बैलगाड़ी का पहिया कहाँ फँस गया था?
उत्तर:
बैलगाड़ी का पहिया कीचड़ में फँस गया था।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 योग्‍य चुनाव

प्रश्न 4.
वृद्ध ने कर्मवीर को इनाम में क्या देना चाहा?
उत्तर:
वृद्ध ने कर्मवीर को इनाम में कुछ रुपये देने चाहे।

प्रश्न 5.
बैलगाड़ी का चालक कौन था?
उत्तर:
बैलगाड़ी के चालक स्वयं मंत्री जगतराम थे।

प्रश्न 6.
राजा का नाम क्या था?
उत्तर:
राजा का नाम मंगलसेन था।

प्रश्न 7.
राज्य में क्या ढिंढोरा पिटवाया गया?
उत्तर:
राज्य में यह ढिंढोरा पिटवाया गया कि राज्य के नए मंत्री का चयन अगले गुरुवार को किया जाएगा।

प्रश्न 8.
किसकी बैलगाड़ी का पहिया कीचड़ में फँस गया था?
उत्तर:
मंत्री जगतराम की बैलगाड़ी का पहिया कीचड़ में फँस गया था।

प्रश्न 9.
मंत्री जगतराम की मदद किसने की?
उत्तर:
मंत्री जगतराम की मदद कर्मवीर नाम के प्रतिभाशाली नवयुवक ने की।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 योग्‍य चुनाव

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(बूढ़े, ढिंढोरा, निर्धन, चयन, कीचड़, मंत्री, प्रसन्न, आशीर्वाद, हताश, सैकड़ों, हरकारे, ग्यारह)

  1. राजा के मंत्री ………….. हो चुके थे।
  2. राज्य के नए मंत्री का ……….. किया जाएगा।
  3. हरकारे गाँव-गाँव ………….. पीटने लगे।
  4. कर्मवीर …………. परिवार का प्रतिभाशाली नवयुवक था।
  5. उसके कपड़े ………….. से सने थे।
  6. मंत्री पद के लिए इच्छुक ………… बजे राज दरबार पहुँचे।
  7. …………. गाँव-गाँव ढिंढोरा पीटने लगे।
  8. …………. की संख्या में युवक दरबार की ओर जा रहे थे।
  9. रास्ते पर एक वृद्ध ………….. सा बैठा था।
  10. वृद्ध ने उसे ढेरों ………….. दिए।
  11. राजा मंगलसेन बहुत ………….. हुए।
  12. आज से कर्मवीर राज्य के नए ………… होंगे।

उत्तर:

  1. बूढ़े
  2. चयन
  3. ढिंढोरा
  4. निर्धन
  5. कीचड़
  6. ग्यारह
  7. हरकारे
  8. सैकड़ों
  9. हताश
  10. आशीर्वाद
  11. प्रसन्न
  12. मंत्री

4. किसने किससे कहा:

प्रश्न 1.
किसने किससे कहा:

  1. “आप पहले अपने जैसे सेवाभावी, परोपकारी और ईमानदार मंत्री का चुनाव कर लीजिए।”
  2. “महाराज! कर्मवीर में वे सारे गुण हैं, जो राज्य के मंत्री के लिए आवश्यक हैं।”
  3. “आज से कर्मवीर राज्य के नए मंत्री होंगे।”

उत्तर:

  1. राजा मंगलसेन ने अपने मंत्री जगतराम से कहा।
  2. मंत्री जगतराम ने राजा मंगलसेन से कहा।
  3. राजा मंगलसेन ने मंत्री जगतराम से कहा।

व्याकरण:

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:

  1. बूढ़ा
  2. विनती
  3. चुनाव
  4. हताश
  5. कोशिश
  6. पीड़ा
  7. राजा
  8. मार्ग
  9. सुबह
  10. सहायता

उत्तर:

  1. वृद्ध
  2. प्रार्थना
  3. चयन
  4. निराश
  5. प्रयत्न
  6. दर्द
  7. नृप
  8. रास्ता
  9. सवेरा
  10. मदद

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 योग्‍य चुनाव

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

  1. ईमानदार
  2. असफल
  3. सहायता
  4. बूढ़ा
  5. उम्मीद
  6. प्रसन्न
  7. राजा
  8. युवक
  9. दूर
  10. दुखी
  11. गाँव
  12. सुबह
  13. हँसना
  14. गुण
  15. आवश्यक
  16. योग्य

उत्तर:

  1. बेईमान
  2. सफल
  3. असहायता
  4. जवान
  5. नाउम्मीद
  6. अप्रसन्न
  7. रंक
  8. वृद्ध
  9. पास
  10. सुखी
  11. शहर
  12. शाम
  13. रोना
  14. दोष
  15. अनावश्यक
  16. अयोग्य

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलिए:

  1. राजा
  2. बूढ़ा
  3. युवक
  4. वृद्ध
  5. आदमी

उत्तर:

  1. रानी
  2. बूढ़ी
  3. युवती
  4. वृद्धा
  5. औरत

प्रश्न 4.
पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों को याद करके अपनी कॉपी में पाँच बार लिखिए:
उत्तर:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 योग्‍य चुनाव 1

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्द ढूँढकर लिखिए:

  1. वह युवक प्रतिभाशाली था।
  2. उसने विनम्रता से मना कर दिया था।
  3. जगतरामजी ने योग्य व्यक्ति का चुनाव किया है।

उत्तर:

  1. प्रतिभाशाली
  2. विनम्रता
  3. योग्य

योग्‍य चुनाव Summary in Hindi

कहानी का सारांश:

इस कहानी के माध्यम से सदा सत्य की राह पर चलने का संदेश दिया गया है। दूसरों की मदद करना पुण्य का काम है। हमें हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए। इसी में जीवन का सच्चा आनंद है। हमें हमेशा भलाई के बदले भलाई ही प्राप्त होती है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 3 योग्‍य चुनाव

शब्दार्थ:

  1. योग्य – उचित (appropriate)
  2. चुनाव – चयन (to select)
  3. ईमानदार – सच्चा (honest)
  4. प्रयास – प्रयत्न (effort)
  5. विनम्रता – विनीत (politeness)
  6. हताश – निराश (disappoint)
  7. सेवामुक्त – जो सेवा से मुक्त होना चाहता हो (to retire from service)
  8. विनती – प्रार्थना (request)
  9. सेवाभावी – सेवा का भाव (social worker)
  10. परोपकारी – दूसरों का भला करनेवाला (kind)
  11. ढिंढोरा पीटना – ढोल पीटकर अपनी बात दूसरों तक पहुँचाना (to announce)
  12. इच्छुक – जिसकी इच्छा हो (willing)
  13. हरकारे – ढिंढोरा पीटनेवाले (messenger)
  14. सैकड़ों – सौ की संख्या (hundred)
  15. वृद्ध – बूढ़ा (old)
  16. निर्धन – गरीब (poor)
  17. प्रतिभाशाली – जिसमें सभी गुण हों (able, brilliant)
  18. बैलगाड़ी – (bullock cart)
  19. ढेरों – बहुत (many)
  20. आशंका – डर (fear)
  21. हाँफना – साँस फूलना (breathless)
  22. कीचड़ सने – कीचड़ लगे हुए (muddy)
  23. गुण – अच्छाइयाँ (quality)

5th Std Hindi Digest Pdf 

Neem Poem 5th Hindi Question Answer Chapter 9 Maharashtra Board

Std 5 Hindi Lesson 9 Neem Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 5 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 9 नीम Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

5th Std Hindi Poem Neem Question Answer

5th Standard Hindi Digest Chapter 9 नीम Textbook Questions and Answers

1. कोष्ठक में दिए वर्गों से रिक्त स्थान भरोः

प्रश्न 1.
कोष्ठक में दिए वर्गों से रिक्त स्थान भरोः
(डे, णों, की, ना, मैं, थ, सू, हा, कि)
…………. ने, कप …………. , ह………. म, अ ……… ज, …………. कान, ……….. रज, क ………….. नी, …….. र ……….. ।
उत्तर:

  1. मैं
  2. ड़े
  3. की
  4. ना
  5. सू
  6. हा
  7. कि, णों

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम

Hindi Sulabhbharati Class 5 Solutions Chapter 9 नीम Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
आपने कौन-कौन से वृक्ष देखे हैं? उनके नाम बताइए।
उत्तर:
आम, बरगद, पीपल, अशोक, देवदार, चीड़, पेरू आदि वृक्ष देखे हैं।

प्रश्न 2.
वृक्ष हमें क्या देते हैं?
उत्तर:
वृक्ष हमें फल, फूल, छाया, दवाइयाँ और लकड़ी देते हैं।

प्रश्न 3.
रात के समय पेड़ों के नीचे क्यों नहीं जाना चाहिए?
उत्तर:
पेड़ दिन में ऑक्सीजन देते हैं और रात में कार्बन डाय ऑक्साइड छोड़ते हैं, इसलिए रात में पेड़ों के नीचे नहीं जाना चाहिए।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

प्रश्न 1.
नीम की शीतल छाया किसके कारण है?
उत्तर:
नीम की शीतल छाया उसकी घनी पत्तियों के कारण है।

प्रश्न 2.
नीम की सूखी पत्तियों से हमें क्या लाभ होता है?
उत्तर:
नीम की सूखी पत्तियाँ जलाने से मक्खी, मच्छर भाग जाते हैं।

प्रश्न 3.
कविता में किसकी कहानी के चलने की बात की गई है?
उत्तर:
कविता में सूरज, तारे, धरती, चाँद के चलने की बात की गई है।

प्रश्न 4.
नीम ने क्या ठानी है?
उत्तर:
नीम ने हमेशा सबको सुख देने की ठानी है।

प्रश्न 5.
सूखी पत्तियों के धुएँ से क्या दूर भागता है?
उत्तर:
सूखी पत्तियों के धुएँ से मक्खी, मच्छर दूर भागते हैं।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम

प्रश्न 6.
इस कविता में कौन-से पेड़ के बारे में बताया गया है?
उत्तर:
इस कविता में नीम के पेड़ के बारे में बताया गया है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:

प्रश्न 1.
नीम के पत्तों का स्वाद कैसा होता है?
उत्तर:
कड़वा

प्रश्न 2.
नीम के फल को क्या कहते हैं?
उत्तर:
निबौरी (निंबोली)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ अथवा गलत × के निशान लगाइए:

  1. मैं तो केवल डॉक्टर हूँ।
  2. मेरी छाया शीतल नहीं है।
  3. मेरी सूखी पत्तियाँ ऊनी कपड़े और अनाज को खराब होने से बचाती हैं।
  4. हमें पेड़ को काट देना चाहिए।
  5. सूरज की किरणों से मिलकर नीम का पेड़ हवा शुद्ध करता है।

उत्तर:

  1. ×
  2. ×
  3. ×

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पत्तों के आधार पर पौधों / वृक्षों के नाम लिखिए:
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम 1
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम 2
उत्तर:

  1. पीपल का पेड़
  2. बरगद का पेड़
  3. गुड़हल का पेड़
  4. गुलाब का पौधा
  5. केले का पेड़
  6. आम का पेड़

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम

प्रश्न 5.
किन्हीं चार सब्ज़ियों के नाम लिखिए:
उत्तर:

  1. भिंडी
  2. करेला
  3. फूलगोभी
  4. बैंगन

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

  1. गरमी
  2. नीचे
  3. सुख
  4. शुद्ध
  5. दूर
  6. थकान

उत्तर:

  1. सरदी
  2. ऊपर
  3. दुख
  4. अशुद्ध
  5. पास
  6. चुस्त-दुरुस्त (तरो-ताज़ा)

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. ना मैं ……………… , ना मैं ……………….. ।
  2. ना मैं ………….. …………..
  3. मैं तो केवल एक ………….. हूँ।
  4. नाम है मेरा ………………. ।
  5. मेरी ………….. पत्ती डालो।
  6. ………….. , ………….. बचा लो।
  7. सुखी पत्ती के ………….. से।
  8. ……………….., ………………. दूर भगा लो।

उत्तर:

  1. डॉक्टर, ओझा
  2. वैद्य – हकीम
  3. पेड़
  4. नीम
  5. सूखी
  6. ऊनी कपड़े, अनाज
  7. धुएँ
  8. मक्खी , मच्छर।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम

प्रश्न 8.
सही जोड़ियाँ मिलाइए:

(अ) (ब)
1. घनी पत्तियों के कारण (क) हवा शुद्ध कर देता
2. गरमी और थकान मिटी (ख) मैं इतने सुख दे देता
3. नहीं काटना मुझको तुम (ग) जो मेरे नीचे आया
4. सूरज की किरणों से मिलकर (घ) शीतल है मेरी छाया

उत्तर:

  1. शीतल है मेरी छाया
  2. जो मेरे नीचे आया
  3. मैं इतने सुख दे देता
  4. हवा शुद्ध कर देता।

व्याकरण:

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए

  1. पेड़
  2. कपड़ा
  3. अनाज
  4. शीतल
  5. सुख
  6. शुद्ध
  7. कहानी

उत्तरः

  1. वृक्ष
  2. वस्त्र
  3. अन्न
  4. ठंडा
  5. आराम
  6. साफ
  7. कथा

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

  1. एक
  2. सूखी
  3. दूर
  4. शीतल
  5. नीचे
  6. सुख
  7. धरती

उत्तरः

  1. अनेक
  2. गीली
  3. पास
  4. उष्ण
  5. ऊपर
  6. दुख
  7. आसमान

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम

प्रश्न 3.
वचन बदलिए:

  1. पत्ती
  2. कपड़ा
  3. मक्खी
  4. किरण
  5. तारा

उत्तर:

  1. पत्तियाँ
  2. कपड़े
  3. मक्खियाँ
  4. किरणे
  5. तारे

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्द देखकर अपनी कॉपी में तीन बार लिखिए:
उत्तर:
डॉक्टर, ओझा, वैद्य-हकीम, पेड़, पत्ती, कपड़े, धुएँ, मक्खी, मच्छर, छाया, मैं, शुद्ध, चाँद, ठानी।

नीम Summary in Hindi

कविता का अर्थ:

प्रस्तुत कविता नीम के बारे में है। इस कविता में नीम के पेड़, पत्ते तथा फल के महत्त्व एवं उपयोग की जानकारी दी गई है।

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 9 नीम

शब्दार्थ:

  1. ओझा – तांत्रिक
  2. वैद्य – हकीम, आयुर्वेदिक उपचारक (vaidya)
  3. शीतल – ठंडी (cold)
  4. छाया – छाँव (shade)
  5. थकान – थक जाना (tiredness)
  6. ठानी – तय करना (to decide)
  7. मक्खी – छोटा कीड़ा (fly)
  8. घनी – बहुत सारी (thick)
  9. शुद्ध – असली (pure)

5th Std Hindi Digest Pdf