Vachan Mela 7th Standard Question Answer Hindi Chapter 1 Maharashtra Board

Class 7 Hindi Chapter 1 Vachan Mela Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 1 वाचन मेला Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Chapter 1 Vachan Mela Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 1 वाचन मेला Textbook Questions and Answers

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला 1
Answer:
चित्रों का परिचय:

प्रस्तुत चित्र में वाचन मेले का दृश्य है। पुस्तकों के माध्यम से हम संसार का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। “पुस्तकों से क्या नाता है, पुस्तक हमारे भ्राता हैं।” वाचन मेले में कुछ बच्चों ने अपनी ग्रंथदिंडी के माध्यम से ग्रंथों का महत्त्व समझाने का प्रयास किया है। वाचन मेले में कई बच्चे अपने अध्ययन के लिए ‘ई-बुक्स’ और ‘ऑडियो बुक्स’ देख रहे हैं। वाचन मेले में सभी प्रकार के आयु वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। बाल साहित्य, किशोर साहित्य, विज्ञान की कथाएँ आदि कई ज्ञानवर्धक पुस्तकें कई बच्चे पढ़ व देख रहे हैं। “पुस्तकें ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर अग्रसित करती हैं।” इस प्रकार के वाचन मेले में जाकर हमें भी अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 1 वाचन मेला Additional Important Questions and Answers

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(मित्र, ग्रंथदिंडी, माताएँ, गणवेश, विज्ञान)

Question 1.
वाचन मेले में ……….. कथा की पुस्तकें भी हैं।
Answer:
विज्ञान

Question 2.
स्कूल के छात्रों ने …………… निकाली है।
Answer:
ग्रंथदिंडी

Question 3.
कुछ ………….. भी अपने बच्चों के साथ मेला देखने आई हैं।
Answer:
माताएँ

Question 4.
पुस्तकें हमारी ……………….. हैं।
Answer:
मित्र

Question 5.
स्कूल के बच्चे अपने ………………. में हैं।
Answer:
गणवेश

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।

Question 1.
‘आनंद मेला’ लगा है।
Answer:
गलत

Question 2.
स्कूली छात्रों ने ग्रंथदिंडी निकाली हैं।
Answer:
सही

Question 3.
वाचन मेले में बाल साहित्य नहीं है।
Answer:
गलत

Question 4.
किशोर साहित्य के पास कोई भी खड़ा नहीं है।
Answer:
गलत

Question 5.
छात्रों के हाथ में घोष वाक्य हैं।
Answer:
सही

Question 6.
वाचन मेले में ‘ई-बुक्स’ भी हैं।
Answer:
सही

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
वाचन मेले में लोग क्यों जाते हैं?
Answer:
वाचन मेले में लोग विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने जाते हैं।

Question 2.
छात्रों ने घोषणा पृष्ठ पर कौन-सा घोषवाक्य लिखा
Answer:
छात्रों ने घोषणा पृष्ठ पर “पुस्तकों से पाएँ ज्ञान, जानें भाषाएँ, विज्ञान।” यह घोषवाक्य लिखा हैं।

Question 3.
स्कूली छात्रों ने किसकी दिंडी निकाली हैं?
Answer:
स्कूली छात्रों ने ग्रंथों की दिंडी निकाली हैं।

Question 4.
‘वाचन मेले’ में साहित्य के मुख्य कितने विभाग बनाए गए हैं?
Answer:
‘वाचन मेले’ में साहित्य के मुख्य तीन विभाग (बाल साहित्य, विज्ञान कथा, किशोर साहित्य) बनाए गए हैं।

Question 5.
चित्र में दिखाई गई दिंडी में कितने बच्चे शामिल हैं?
Answer:
चित्र में दिखाई गई दिंडी में सात बच्चे शामिल हैं।

Question 6.
पुस्तकें हमारे जीवन में कौन-सी बाती प्रज्वलित करती
Answer:
पुस्तकें हमारे जीवन में ज्ञान की बातौ प्रज्वलित करती हैं।

Question 7.
साहित्य किसे कहते हैं?
Answer:
ज्ञान के संचित कोष को साहित्य कहते हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला

Question 8.
निम्नलिखित शब्द समूह में से ‘बाचन मेला’ और ‘गाँव का मेला’ से संबंधित शब्दों को अलग करके दी गई तालिका में लिखिए।

(पुस्तकें, छात्र, खिलौनेवाला, ग्रंथ, रेलगाड़ी, किशोर, साहित्य, शांति, भेल, मिठाइयाँ, ऑडियो बुक्स, शोर, अनुशासन, मौज-मस्ती, कचरा-गंदगी, स्वच्छता)

Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 वाचन मेला 3

आकारिक मूल्यमापन:

  • प्रदर्शनी में की जाने वाली उद्घोषणाएँ सुनने के लिए कहें।
  • पुस्तक संबंधी अन्य घोषवाक्य बनवाएँ।
  • इंटरएक्टिव आदि डिजिटल साहित्य की जानकारी देकर प्रयोग करवाएँ।
  • विद्यार्थियों को अन्य पुस्तकों की सुची बनाने के लिए कहे।

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions पहली इकाई

Punaravartan-1 Standard 7th Question Answer Hindi Maharashtra Board

Class 7 Hindi Punaravartan-1 Textbook Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati पुनरावर्तन – १ Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Punaravartan-1 Textbook Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions पुनरावर्तन – १ Textbook Questions and Answers

Question 1.
शब्दों की अंत्याक्षरी लिखिए।
Answer:
उदा. श्रृंखला – लालित्य – यकृत – तरुवर – रम्य – ……….।

(१) पुस्तक – कमल – लाल – लीची – चीनी – नमक – कलम – मोटी – टमाटर – रात ……।
(२) शंकर – राम – मारुती – तीरुपती – तीमिर – रावन – नमस्कार – राह – हिरन – नल …………।
(३) आम – मटर – रोटी – टीम – मकई – ईमान – नगर – रस – समय – याद ………..।

Question 2.
निम्न प्रकार से मात्रा एवं चिह्नवाले अन्य शब्द लिखिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - १ 5
Answer:

  1. नौला
  2. चुलबुला
  3. कृषि प्रधान
  4. मेले
  5. अतः
  6. रूबरू
  7. नूर
  8. नखरैल
  9. खामोश
  10. नीली
  11. नौदल
  12. हृदयवान
  13. चौकोन
  14. मतंग
  15. धुआँ
  16. मिडिया
  17. कैसे
  18. मितली
  19. घंटियाँ
  20. मॉडल

Question 3.
वर्णमाला को क्रमानुसार लिखिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - १ 2
Answer:

स्वर – अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अः अँ ऑ

क वर्ग – क ख ग घ ङ
ट वर्ग – ट ठ ड ढ ण
प वर्ग – प फ ब भ म
ऊष्म व्यंजन – श ष स ह ळ

च वर्ग – च छ ज झ ञ
त वर्ग – त थ द ध न
अंतस्थ व्यंजन – य र ल व
संयुक्त व्यंजन – क्ष त्र ज्ञ श्र

Question 4.
अपने विद्यालय में आयोजित अंतरशालेय चित्रकला प्रदर्शनी का विज्ञापन तैयार कीजिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - १ 3
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - १ 4

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions पहली इकाई

Chanda Mama Ki Jay 7th Standard Question Answer Hindi Chapter 6 Maharashtra Board

Class 7 Hindi Chapter 6 Chanda Mama Ki Jay Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 6 चंदा मामा की जय Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Chapter 6 Chanda Mama Ki Jay Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय Textbook Questions and Answers

जरा सोचो….. चर्चा करो

‘यदि तुम्हारा घर मंगल ग्रह पर होता तो…’ विषय पर अपने विचार लिखिए। (कल्पनात्मकलेखन)
Answer:
यदि हमारा घर मंगल ग्रह पर होता, तो हम सब मंगलवासी कहे जाते। पृथ्वी सबसे अधिक मंगल के करीब है अत: वहाँ से पृथ्वी का नजारा देखा करते । मंगल को ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है। हम वहाँ के इस सौंदर्य का आनंद लेते। सूर्य से दूर होने की वजह से मंगल ग्रह पर मौसम की लम्बाई पृथ्वी से दोगुनी होगी। ऐसे में मंगल का एक साल पृथ्वी के दो साल के बराबर हो जाएगा। इस प्रकार पृथ्वी की एक साल की पढ़ाई वहाँ दो साल करनी पड़ेगी।

मंगल ग्रह को अपने अक्ष पर घुमने में २५घंटे और सूर्य की परिक्रमा करने में ६८७ दिन लगते हैं। समय के हिसाब से मंगल ग्रह धीमी गति का है। दो वर्ष पर एक बार जन्मदिन मनाने मिलेगा। सभी ऋतुएँ चार-चार महीने की होने लगेगी। इस प्रकार मंगल ग्रह पर एक नया अनुभव होगा। यदि वहाँ से धरती पर वापस आएँगे, तो पता चलेगा कि मेरे सभी दोस्त मुझसे पढ़ाई में काफ़ी आगे निकल चुके हैं। फिर भी एक नए ग्रह पर घर होना और घुमने की कल्पना ही मन में उत्साह और रोमांचक एहसास भर देती है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

वाचन जगत से

भारतीय मूल की किसी महिला अंतरिक्ष यात्री संबंधी जानकारी पढ़ो तथा अंतरिक्ष यात्रियों के नाम बताओ।

स्वयं अध्ययन

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय 1
Answer:
ग्रहों का क्रम – क्रमशः इस प्रकार है: शनि, गुरु, मंगल, रवि, शुक्र, बुध, अरुण, वरुण और पृथ्वी।
उपग्रहों की संख्या – सौरमंडल में पहचाने गए उपग्रहों की संख्या १७८ है। प्राकृतिक उपग्रह एकमात्र चंद्रमा है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए ३६५ दिन ५ घंटा ४८ मिनट ४५ सेंकेड में सूर्य की एक परिक्रमा लगाती है।

किसने, किससे कहा?

Question 1.
यह अपनी माँ का कहना नहीं मानता।
Answer:
नौंदपरी ने रातरानी से कहा।

Question 2.
अच्छे बच्चे बड़ों को जवाब नहीं देते।
उत्तरः
सुनील ने रातरानी से कहा।

Question 3.
हम तुम्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे।
Answer:
रातरानी ने सुनील से कहा।

Question 4.
सुनील भैया को कड़ी सजा मत दो।
Answer:
अनिल ने रातरानी से कहा।

Question 5.
मैं अब कभी कोई शैतानी नहीं करूंगा।
Answer:
सुनील ने रातरानी से कहा।

Question 6.
सबको क्षमा किया जाता है।
Answer:
रातरानी ने सभी बच्चों से कहा।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

Question 1.
इस एकांकी का सारांश अपने शब्दों में लिखो।
Answer:
प्रस्तुत एकांकी ‘चंदा मामा की जय’ में लेखक ने शांति प्रियता, बड़ों का आदर, छोटों से प्यार और बुरी आदतों को त्यागने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसमें प्रकृति का मानवीकरण किया गया है। जिसमें एक लड़की जज की भूमिका में है और बाकी पाँच बच्चे जिनकी शिकायत नींद परी करती है। बाद में चंदा मामा उन बच्चों के गुणों को याद कराते हैं और बच्चों से बुरी आदतें छोड़ने की प्रतिज्ञा कराते हैं। अंत में सभी बच्चों को क्षमा किया जाता है।

Question 2.
‘चंदा मामा की जय’ एकांकी के पसंदीदा पात्र का वर्णन कीजिए।
उत्तरः
‘चंदा मामा की जय’ एकांकी का सबसे पसंदीदा पात्र चंदामामा है। बच्चे चंदा मामा को अपना मामा मानते हैं। उनके आते ही वे सब खड़े हो जाते हैं और ताली बजाकर अपनी खुशी प्रकट करते हैं। चंदामामा भी बच्चों का पक्ष लेते हुए उनके गुणों का वर्णन करते हैं। वे बच्चों को माफी दिलवाते हैं और बच्चे चंदामामा की जय-जयकार करने लगते हैं।

Question 3.
नैतिक मूल्यों की सूची बनाइए और उन पर अमल कीजिए।
Answer:
दैनिक जीवन में उपयोगी कुछ नैतिक मूल्य निम्नलिखित हैं:

  • छोटे बच्चों से स्नेह एवं प्यार करना।
  • बड़ों की बात मानना।
  • बड़ों का आदर करना।
  • भोजन करते समय प्रसन्न रहना एवं समय पर खाना।
  • खेलने के समय पर ही खेलना।
  • पढ़ाई के समय मन लगाकर पढ़ना।
  • सभी काम समय पर करना।
  • सभी से मिलकर रहना।
  • घर की वस्तुओं को संभालकर रखना।
  • छोटी-बड़ी सभी बुरी आदतों से दूर रहना।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

Question 4.
आप अपनी माँ की कौन-कौन सी बातें मानते हैं? उनकी सूची बनाइए।
Answer:
हम अपनी माँ की निम्नलिखित बातें मानते हैं:

  • सुबह जल्दी उठना।
  • नित्य क्रिया के बाद पढ़ने बैठना।
  • मन लगाकर पढ़ाई करना।
  • विद्यालय में सबसे प्रेमपूर्वक रहना।
  • समय पर गृहकार्य करना।
  • घर के छोटे-छोटे कार्यों में हाथ बटाना।
  • कभी-कभी दुकान से समान लाना।
  • छोटे भाई और बहन को पढ़ाई में मदद करना।
  • सत्य बोलना और बड़ों का आदर करना।
  • घर में स्वच्छता रखना।

Question 5.
आपको कौन-सा काम करना अच्छा लगता है और क्यों?
Answer:
मुझे घर में साफ-सफाई करना और दुकान से सामान लाना अच्छा लगता है क्योंकि इस काम के बाद मुझे कुछ पुरस्कार भी पारितोषिक रूप में प्राप्त होता है।

खोजबीन

इस वर्ष का सूर्यग्रहण कब है? उस समय पशु-पक्षी के वर्तन-परिवर्तन का निरीक्षण करो और बताओ।

मेरी कलम से

किसी दुकानदार और ग्राहक के बीच होने वाला संवाद लिखिए और सुनाइए। (संवाद-लेखन)
जैसे – माँ और सब्जीवाली
Answer:
माँ – भिंडी क्या भाव है? बहन!
सब्जीवाली – ५० रु. किलो
माँ – और टमाटर?
सब्जीवाली – ८०रु.
माँ – क्या? ८० रु. किलो?कल ही तो५०रु. का एक किलो लिया था मैने।
सब्जीवाली – कल की बात कल थी। आज तो ८० रु. का भाव है।
माँ – तुम लोग इस तरह एक ही रात में इतना भाव बढ़ाओगे, तो गरीब आदमी क्या खाएगा?
सब्जीवाली – देखो बहन जी! हमारे घर की खेती तो है नहीं। हम बाजार से जो भाव लेते हैं। उसी भाव में हमें बेचना पड़ता है।
माँ – चलो ठीक है। आज आधा किलो ही टमाटर दे दो। महँगाई की मार बहुत बुरा दिन दिखाने लगी है।
सब्जीवाली – हाँ, वो तो हैं। अभी देती हूँ।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

विचार मंथन

‘बिन माँगे मोती मिले’ विषय पर आधारित एक अनुच्छेद लिखिए। (अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
एक प्राचीन कहावत है ‘बिन मांगे मोती मिले, माँगे मिले न भीख।’ कहने का आशय यह है कि हम छोटी-छोटी बात पर लोगों से माँगने लगते हैं। कुछ तो भगवान के मंदिर में भी जाते हैं, तो भगवान से न जाने क्या-क्या माँग करते रहते हैं। वे यह भूल जाते हैं कि माँगने से हमें कुछ प्राप्त नहीं होता। हम जिससे मांगते हैं उसकी नजरों में स्वयं को छोटा बना देते हैं।

रही बात भगवान की तो मेरा यह काम हो गया तो मैं आपके लिए उपवास रखूगा। नारियल और प्रसाद चढ़ाऊँगा। वे यह भूल जाते हैं कि हमारा काम हमारे परिश्रम से ही सफल हो सकता है। उसके लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं है। यदि हम परिश्रमपूर्वक मन लगाकर कोई भी कार्य करेंगे, तो अवश्य सफल होंगे और बिन मांगे हमें सब कुछ मिल जाएगा। यदि हम सिर्फ माँगने पर ही निर्भर रहेंगे, तो भीख भी नहीं मिलेगी।

सदैव ध्यान में रखो

निवेदन सदैव विनम्र शब्दों में ही करना चाहिए।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

भाषा की ओर

निम्नलिखित वाक्य पढ़ो और मोटे और में छपे शब्दों पर ध्यान दो :
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय 2
“उपर्युक्त वाक्यों में और, परंतु, अथवा, तो, क्योंकि शब्द अलग-अलग स्वतंत्र वाक्यों या शब्दों को जोड़ते हैं । ये शब्द समुच्चयबोधक अव्यय हैं।


उपर्युक्त वाक्यों में वाह, अरे, अरे रे, छि:, शाबाश, ये शब्द क्रमशः खुशी, आश्चर्य, दुख, घृणा, प्रशंसा के भाव दिखाते हैं। – ये शब्द विस्मयादिबोधक अव्यय हैं ।

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1.
अनिल कैसा बच्चा है?
Answer:
रोनेवाला

Question 2.
चाय की कप-प्लेट किसने तोड़ी थी?
Answer:
सुनील

Question 3.
सभी बच्चे चाँद को क्या कहते हैं?
Answer:
मामा

Question 4.
बच्चों पर अन्याय कौन कर रहा था?
Answer:
रातरानी

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।

Question 1.
अनिल ५ वर्ष का बालक है।
Answer:
सही

Question 2.
सुनील उसका छोटा भाई है।
Answer:
गलत

Question 3.
सुनील अनिल को मार-पीटकर सोया था।
Answer:
गलत

Question 4.
अनिल सुनील को सजा दिलाना चाहता था।
Answer:
गलत

Question 5.
सुनील अपने से छोटे बच्चों को कभी नहीं पीटता था।
Answer:
सही

Question 6.
ये बच्चे अपने से बड़ों का कहना मानते हैं।
Answer:
सही

Question 7.
अंत में सबको क्षमा दी जाती है।
Answer:
सही

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
रातरानी किसी तरह बच्चों को चुप कराना क्यों चाहती है?
Answer:
कार्यवाही चालू करने के लिए रातरानी किसी तरह बच्चों को चुप कराना चाहती है।

Question 2.
रातरानी गुस्से से क्यों काँपने लगती है?
Answer:
रातरानी गुस्से से काँपने लगती है क्योंकि सभी बच्चे गला फाड़कर रोने लगते हैं।

Question 3.
सब बच्चे किसे देखकर खड़े हो जाते हैं?
Answer:
सब बच्चे चंदामामा को देखकर खड़े हो जाते हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित वाक्यों से समुच्चयबोधक अव्यय चुनकर लिखिए।

Question 1.
इन्हें किसी तरह चुप कराओ; ताकि कार्यवाही चालू की जाए।
Answer:
ताकि

Question 2.
अच्छे बच्चे बड़ों को जवाब नहीं देते इसलिए मैं जवाब नहीं दूंगा।
Answer:
इसलिए

Question 3.
यह चाय की कप-प्लेट तोड़कर और अपनी माँ से पिटकर सोया था।
Answer:
और

Question 4.
रोने से हमको बताशे मिलते हैं। इसलिए हम रोते हैं।
Answer:
इसलिए

Question 5.
हम कभी नहीं रोएँगे, परंतु सुनील भैया को सजा न दी जाए।
Answer:
परंतु

Question 6.
एक व्यक्ति में अगर गुण अधिक हों और बुरी आदतें कम तो उसे क्षमा कर दिया जाता है।
Answer:
और

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

कोष्ठक में दिए गए विस्मयादिबोधक अव्यय से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(जी!, छि-छि!, अरे!, खबरदार!, वाह!, बाप रे!, काश!, उफ़!)

Question 1.
……….. चुप हो जाओ!
Answer:
अरे!

Question 2.
………….. चारों ओर कितनी गंदगी है।
Answer:
छि-छि!

Question 3.
………………. पीछे गाड़ी आ रही है।
Answer:
खबरदार

Question 4.
………………… तुमने तो कमाल कर दिया।
Answer:
वाह!

Question 5.
……………………. सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
Answer:
उफ!

Question 6.
……………………….. मैं भी अच्छा गा सकता।
Answer:
काश!

Question 7.
……………………….. सब्जियाँ कितनी महंगी हो गई हैं।
Answer:
बाप रे!

Question 8.
…………….. आपने ठीक का।
Answer:
जी!

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

  1. सजा
  2. आदर
  3. अपराध
  4. अन्याय
  5. गुण
  6. प्यार
  7. जय
  8. शांति

Answer:

  1. माफ
  2. निरादार
  3. निरपराध
  4. न्याय
  5. अवगुण
  6. घृणा
  7. पराजय
  8. अशांति

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित किया विशेषण शब्द से कीजिए।

जोर-जोर, अचानक, पिटकर, चौंककर, गला फाड़कर, अचानक

Question 1.
यह अपनी माँ से …………..”सोया था।
Answer:
पिटकर

Question 2.
सब बच्चे . …………” उधर देखते हैं।
Answer:
चौंककर

Question 3.
सभी ………………” रो पड़ते हैं।
Answer:
गला फाड़कर

Question 4.
तब मैं और ……………. से रोऊँगा।
Answer:
जोर-जोर

Question 5.
मैं ………. देख चुकी हूँ।
Answer:
अभी-अभी

Question 6.
चंदामामा …… आ गए।
Answer:
अचानक

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

निम्नलिखित क्रियाओं का वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
अकड़ना
Answer:
हमें बड़ों के सामने अकड़ना नहीं चाहिए।

Question 2.
डाँटना
Answer:
छोटे बच्चों को हमेशा डाँटना नहीं चाहिए।

Question 3.
चौंकना
Answer:
सभी बच्चे चौंकना नहीं जानते हैं।

Question 4.
शरमाना
Answer:
शरमाना मनुष्य का स्वाभाविक गुण है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

निम्नलिखित बाक्यों में से कारक चिहन चुनकर लिखिए।

कारक – “संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध वाक्य में क्रिया के साथ जाना जाए, उसे कारक कहते हैं।”

कारक के मुख्य आठ भेद होते हैं

  • कर्ता कारक
  • कर्म कारक
  • करण कारक
  • संप्रदान कारक
  • अपादान कारक
  • संबंध कारक
  • अधिकरण कारक
  • संबोधन कारक

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय 5

Question 1.
यह अपनी माँ का कहना नहीं मानता।
Answer:
का

Question 2.
खाने के समय खाना नहीं खाता।
Answer:
के

Question 3.
कोई काम समय पर नहीं करता।
Answer:
पर

Question 4.
अच्छे बच्चे बड़ों को जवाब नहीं देते।
Answer:
को

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 चंदा मामा की जय

Question 5.
ये बच्चे अपने से बड़ों का कहना मानते हैं।
Answer:
से, का

Question 6.
सुनील अपने से छोटे बच्चों को कभी नहीं पीटता।
Answer:
से, को

Hindi Sulabhbharati 7th Standard Digest Guide दूसरी इकाई

Abhyas-1 Standard 7th Question Answer Hindi Maharashtra Board

Class 7 Hindi Abhyas-1 Textbook Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati अभ्‍यास – १ Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Abhyas-1 Textbook Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions अभ्‍यास – १ Textbook Questions and Answers

चित्र देखकर संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया आदि के भेदों के आधार पर उचित वाक्य बनाइए और तालिका में शब्द लिखिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - १ 1
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - १ 2

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - १

Answer:
संज्ञा शब्द:
(१) लड़का दूसरों की मदद करता है।
(२) लड़की पेड़ के नीचे बैठी है।
(३) बूढ़ा थकावट से बेहाल है।

सर्वनाम शब्द:
(१) वह बहुत अच्छा समाजसेवक है।
(२) उसके बारे में सब अच्छा बोलते हैं।
(३) उसने सबकी मदद की।

विशेषण शब्द:
(१) पेड़ पर मीठे आम लगे हैं।
(२) टहनी पर सुंदर पक्षी बैठे हैं।
(३) घोंसले में छोटे-छोटे अंडे हैं।

क्रिया शब्द:
(१) पेड़ पर पक्षी चहचहा रहे हैं।
(२) मीना आम खा रही है।
(३) मोहन बूढ़े को पानी पिला रहा है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - १ 3

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - १

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions पहली इकाई

Jeevan Nahi Mara Karta Hai 7th Standard Question Answer Hindi Chapter 8 Maharashtra Board

Class 7 Hindi Chapter 8 Jeevan Nahi Mara Karta Hai Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Chapter 8 Jeevan Nahi Mara Karta Hai Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है Textbook Questions and Answers

जरा सोचो….. चर्चा करो:

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है 4
Answer:
बनस्पतिः सूर्य के न होने से इसका बहुत बड़ा प्रभाव वनस्पति जगत पर पड़ेगा। वनस्पतियाँ कार्बन डाइऑक्साइड और पानी की सहायता से सूर्य प्रकाश में अपना भोजन तैयार करती हैं। सूर्य प्रकाश न होने से उनकी वृद्धि नहीं होगी। उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। शाकाहारी पशुपक्षियों को भोजन न मिलेगा। मानव को ऑक्सीजन की प्राप्ति नहीं होगी। वनस्पति ही सजीवों के अन्न स्रोत का मुख्य आधार है। सूर्य के न होने से वनस्पति जगत समाप्त हो जाएगा और उसका सबसे बड़ा प्रभाव प्राणी जगत पर होगा। पशु-पक्षी: पशु-पक्षियों का जीवन सूर्य के न होने से कष्टप्रद हो जाएगा। बनस्पति समाप्त होने से पशु-पक्षियों को अपना अन्न न मिलेगा। कुछ मांसाहारी प्राणी शाकाहारी प्राणियों पर आधारित होते हैं। उन्हें अपना अन्न न मिलने पर जंगली पशु-पक्षियों का जीवन संकट में आ जाएगा।

सर्य के न रहने के कारण वनस्पति, पेड-पौधे जीवित नहीं रहेंगे। जिससे बड़े-बड़े वन नष्ट हो जाएंगे। इसका सबसे बड़ा असर प्राणी जगत पर ही होगा। मनुष्यः यदि सूर्य प्रकाश न मिले, तो मनुष्य का जीवन शून्य के समान हो जाएगा। सूर्य का प्रकाश मनुष्य के जीवित रहने का मुख्य आधार है। प्रकृति ही अन्न स्रोत की मालिका होती है। प्रकृति की प्रत्येक वस्तु एकदूसरे पर निर्भर होती है। वनस्पति, पशु-पक्षी, मानव ये तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इनके जीवित रहने का मुख्य आधार सूर्य प्रकाश है। मनुष्य का जीवन तो प्रकृति में स्थित वनस्पति व प्राणी जगत पर आधारित होता है। जलचर, थलचर, उभयचर इन सभी जीवों का जीवन सूर्य प्रकाश पर ही आधारित है। बिना सूर्य प्रकाश के वनस्पति व प्राणीजगत की कल्पना ही नहीं की जा सकती। बिना सूर्य प्रकाश के प्रकृति का विनाश हो जाएगा तथा मनुष्य की प्रगति पर प्रश्नचिह्न भी लग सकता है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

सुनो तो जरा:

ई-न्यूज, आकाशवाणी, दुरदर्शन एवं अन्य प्रसार माध्यमों आदि से समचार पढ़ो। सुनो और मुख्य बातें सुनाओ। सदैव ध्यान में रखो कालचक्र निरंतर गतिमान है।

अध्ययन कौशल

सौरऊर्जा पर टिप्पणी तैयार कीजिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है 3
Answer:
सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को ‘सौरऊर्जा’ कहा जाता है। सूर्य के किरणों को एक बिंदु पर एकत्रित करके जब ऊर्जा उत्पन्न करते है। तो उसे ‘सौरऊर्जा’ कहते हैं। सौरऊर्जा मनुष्य के लिए कई दृष्टि से लाभकारी है। यह कभी समाप्त न होने वाला संसाधन है। यह वातावरण के लिए लाभकारी है। यह वातावरण में कार्बन डाइऑक्साईड व अन्य हानिकारक गैस नहीं छोड़ती। इसके कारण वातावरण प्रदूषित नहीं होता। इसके प्रयोग से कोयला, पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों की बचत होगी। सौरऊर्जा उष्णता के लिए, भोजन पकाने, कार, हवाई जहाज, बड़ी नावें, उपग्रहों आदि के उपयोग में सहायक होती हैं। अन्य ऊर्जा संसाधनों की तुलना में यह अत्यंत सस्ता व बेहतरीन विकल्प है। सौरऊर्जा हमारे देश में विकसित रूप ग्रहण कर चुकी है। इसके उपयोग से मानव जाति की प्रगति अवश्य होगी, परंतु इसका हमें उपयोग योग्य और ठीक ढंग से करना चाहिए।

मेरी कलम से

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है 2
Answer:
(१) दीपशिखा
(२) दीपमाला
(३) दीपावली
(४) दीपमय
(५) दीपनीय
(६) दीपाधार
(७) दीपक
(८) दीपिका

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

विचार मंथन

‘जीवन चलता ही रहेगा।।’ विषय पर अपने विचार लिखिए। (विचारात्मक लेखन)
Answer:
संसार में हर एक प्राणी अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। सूर्य, चंद्र, तारे अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहते हैं। तो फिर मनुष्य अपने जीवन को बिना उद्देश्य से कैसे रख सकता है। जीवन हिमालय पर्वत से उद्गमित गंगा नदी के समान हमेशा चलता ही रहता है। जीवन में कई कठिनाइयाँ मनुष्य को सदैव रोकने का प्रयास करती हैं। उस समय उसकी गति शायद थोड़ी धीमी होती है, किंतु वह रूकता नहीं है। जीवन मनुष्य की अंतिम सांस तक चलता रहता है। जीवन और संघर्ष का एक अटूट संबंध होता है। जीवन की धारा अबाध गति से बहती रहती है और मनुष्य आगे बढ़ते जाता है। जब तक प्रकृति रहेगी, जीवन चलता ही रहेगा।

निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ लिखिए।

Question 1.
“लाख करे पतझर कोशिश पर उपवन नहीं मरा करता
Answer:
इन पंक्तियों का अर्थ यह है कि पतझर के मौसम में पेड़, पौधों के पत्ते झड़ जाते हैं और सारा वन-उपवन उजड़ा व वीरान-सा लगने लगता है किंतु इससे उपवन में स्थित पेड़पौधों का जीवन समाप्त नहीं होता। वसंत ऋतु आते ही वे फिर से हरे-भरे होने लगते हैं। उसी प्रकार जीवन में किसी के भी द्वारा कितनी ही तकलीफें देने या अपने रास्ते में संकट पैदा करने से मनुष्य का जीवन रूक नहीं जाता। वह
निरंतर आगे ही बढ़ते रहता है।

Question 2.
कितनी बार गगरियाँ फूटी शिकन न आई पनघट पर।
Answer:
इन पंक्तियों का अर्थ यह है कि पनघट पर पानी भरते समय कितनी गगरियाँ वहाँ गिरकर टूट जाती हैं, किंतु पनघट उस पर कभी चिंतित नहीं होता। उसी प्रकार जीवन में रुकावटें व संकट तो आते ही रहेंगे। उनकी चिंता न करते हुए तथा उन्हें जीवन का एक भाग समझकर आगे बढ़ना चाहिए। चिंता करने से मनुष्य अपने लक्ष्य को साध्य नहीं कर सकता।

‘जीवन नहीं मरा करता है।’ कविता का मुख्य आशय लिखिए। Answer: इस कविता का मुख्य आशय यह है कि मंजिल को प्राप्त करने के लिए संकटों से लड़ने का हौसला मनुष्य के भीतर होना चाहिए। जीवन में आने वाली समस्याओं से निराश, चिंतित एवं डरकर भागने से वह समाप्त नहीं होती। जब तक जीवन रहेगा, समस्याएँ आती रहेंगी। जीवन शाश्वत होता है, वह कभी नहीं मरता। जीवन में तूफान आते रहेंगे, किंतु असली नाविक वह है, जो उस तूफ़ान में भी राह निर्माण करें। हौसला झरने से नहीं बल्कि हौसला रखकर लड़ने से जीवन शाश्वत रहेगा।

Question 3.
‘जीवन की शाश्वतता’ को बताने वाली पंक्तियाँ चुनकर लिखिए।
Answer:
(१) “छिप-छिप अश्रु बहाने वालों! मोती व्यर्थ लुटाने वालों!
कुछ सपनों के मर जाने से जीवन नहीं मरा करता है।”

(२) “खोता कुछ भी नहीं यहाँ पर
केवल जिल्द बदलती पोथी,
जैसे रात उतार चाँदनी
पहने सुबह धूप की धोती।”

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

निम्नलिखित वाक्यों में निश्चित स्थान पर उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए।

Question 1.
कामायनी महाकाव्य कवि जयशंकर प्रसाद
Answer:
‘कामायनी’ महाकाव्य कवि ‘जयशंकर प्रसाद’।

Question 2.
विशाखा लंदन से दिल्ली आती है हवा जैसी आने की सूचना नहीं देती।
Answer:
विशाखा लंदन से दिल्ली आती है, “हवा, जैसी आने की सूचना नहीं देती।”

Question 3.
बालभारती हिंदी की पुस्तकें हैं सुलभभारती
Answer:
बालभारती ,सुलभ भारती। हिंदी की पुस्तकें हैं।

Question 4.
किसी दिन हम भी आपके घर आएँगे
Answer:
किसी दिन हम भी आपके घर आएँगे।

Question 5.
कल मेरी हिंदी की परीक्षा है
Answer:
कल मेरी हिंदी की परीक्षा है।

Question 6.
पिता जी ने बाज़ार से केले आम सेब और अमरूद खरीदें।
Answer:
पिता जी ने बाजार से केले, आम, सेब और अमरूद खरीदें।

Question 7.
तुम्हारी परीक्षाएँ कब आरंभ होंगी
Answer:
तुम्हारी परीक्षाएँ कब आरंभ होंगी?

Question 8.
बाह तुमने तो कमाल कर दिया
Answer:
वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

सदैव ध्यान में रखो

कालचक्र निरंतर गतिमान है।

भाषा की ओर

पढ़ो, समझो और करो:

() छोटा कोष्ठक, [ ] बड़ा (वर्गाकार) कोष्ठक, { } मँझला (सर्पाकार) कोष्ठक, ∧ हंसपद
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है 1

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित कविता की पंक्तियों को पूर्ण कीजिए।

Question 1.
माला बिखर गई तो क्या है
……………………….. ,
आँसू गिर निलाम हुए तो
………………………..,
Answer:
माला बिखर गई तो क्या है
खुद ही हल हो गई समस्या,
आँसू गिर निलाम हुए तो
समझो पूरी हुई समस्या

Question 2.
………………………… ,
केवल जिल्द बदलती पोथी,
………………………….. ,
पहने सुबह धूप की धोती,
Answer:
ङ्केखोता कुछ भी नहीं यहाँ पर
केवल जिल्द बदलती पोथी,
जैसे रात उतार चाँदनी
पहने सुबह धूप की धोती,

Question 3.
कितनी बार गगरियाँ फूटी
……………………… ,
कितनी बार किश्तियाँ डूबी
………………………,
Answer:
कितनी बार गगरियाँ फूटी
शिकन न आई पनघट पर,
कितनी बार किश्तियाँ डूबी
चहल-पहल वो ही है तट पर

Question 4.
………………….. ,
लुटी न, गंध फूल की,
……………………. ,
खिड़की बंद न हुई धूल की
Answer:
लूट लिया माली ने उपवन
लुटी न, गंध फूल की,
तूफानों तक ने छेड़ा पर
खिड़की बंद न हुई धूल की,

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
कविता के माध्यम से कवि ने किसे संबोधित किया है?
Answer:
कविता के माध्यम से कवि ने आज के मानव को संबोधित किया है।

Question 2.
जीवन के सपने समाप्त होने से क्या समाप्त नहीं होता?
Answer:
जीवन के सपने समाप्त होने से जीवन समाप्त नहीं होता।

Question 3.
दीपक के बुझ जाने से क्या नहीं मरता?
Answer:
दीपक के बुझ जाने से आँगन नहीं मरता।

Question 4.
खिलौनों के खोने से क्या नहीं मरा करता?
Answer:
खिलौनों के खोने से बचपन नहीं मरा करता।

Question 5.
आज भी नदी तट पर क्या दिखाई देता है?
Answer:
आज भी नदी तट पर लोगों की चहल-पहल दिखाई देती है।

Question 6.
मुखड़ों की नाराजी से कौन मरा नहीं करता?
Answer:
मुखड़ों की नाराजी से दर्पण मरा नहीं करता।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

निम्नलिखित शब्दों का बाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
आयु
Answer:
मेरे दादाजी की आयु सौ बरस की है।

Question 2.
उपवन
Answer:
मोहन प्रतिदिन उपवन में घूमने जाता है।

Question 3.
गंध
Answer:
फूलों की गंध मनुष्य के मन को आकर्षित करती है।

Question 4.
नफरत
Answer:
हमें दूसरों के साथ नफरत का व्यवहार नहीं करना चाहिए।

Question 5.
मुखड़ा
Answer:
हंसते मुखड़े को सभी लोग पसंद करते हैं।

Question 6.
व्यर्थ
Answer:
मनुष्य को अपना जीवन व्यर्थ नहीं गँवाना चाहिए।

Question 7.
नीलाम
Answer:
गरीबी से तंग आकर मोहन ने अपना सब कुछ नीलाम कर दिया।

Question 8.
बचपन
Answer:
मनुष्य को अपना बचपन बड़ा प्यारा लगता है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1.
कवि ने अश्रु को किसकी उपमा दी है?
Answer:
मोती की

Question 2.
आँसू नीलाम होने से क्या समाप्त नहीं होगी?
Answer:
समस्या

Question 3.
सुबह ने किसकी धोती पहनी है?
Answer:
धूप की

Question 4.
गगरियाँ फूटने पर भी किस पर शिकन नहीं आती है?
Answer:
पनघट पर

Question 5.
माली क्या नहीं लूट पाया?
Answer:
फूल की गंध

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन पंक्तियों में लिखिए।

Question 1.
कविता में कवि ने तम की उम्र बढ़ाने व लौ की आयु घटाने की बात क्यों कही है?
Answer:
कविता में कवि ने तम की उम्र बढ़ाने व लौ की आयु घटाने की बात इसलिए कही है क्योंकि आज समाज में बुरे कर्म करने वाले लोगों का बोलबाला है और सज्जन लोगों की संख्या कम होती जा रही है। इस पंक्ति में तम बुरे लोगों का तथा लौ अच्छे कर्म करने वाले लोगों का प्रतीक है। हमें भी जीवन में अच्छे कर्म करके जीवन रूपी उपवन को पुष्पित-पल्लवित करना चाहिए।

Question 2.
दूसरों से नफ़रत करने वालों व उन पर धूल उड़ाने वालों से कवि ने क्या कहा है?
Answer:
दूसरों से नफ़रत करने वालों व उन पर धूल उड़ाने वालों से कवि कहते हैं कि दूसरों को बदनाम करने अथवा उनके साथ घृणा करने से उस सज्जन व्यक्ति का कुछ भी न बिगड़ेगा। सज्जन व्यक्ति को ऐसे लोगों से समाज में मुकाबला करना ही पड़ता है। ऐसी छोटी-बड़ी मुसीबतों से निडर व्यक्ति नाराज नहीं होता, न समाप्त होता है।

Question 3.
‘जिल्द बदलती पोथी’ से आप क्या समझते हैं?
Answer:
‘जिल्द बदलती पोथी’ से हम यह समझते हैं कि जीवन में दिन-प्रतिदिन बदलाव आते रहता है; किंतु जिस प्रकार नाम बदलने से इंसान नहीं बदलता; उसी प्रकार जीवन में आने वाली समस्याओं से मनुष्य में थोड़ा-सा परिवर्तन जरूर आ जाता है, परंतु जीवन की शाश्वतता उसी रूप में कायम रहती है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए।

  1. अश्रु
  2. सपना
  3. कमीज़
  4. पोथी
  5. चंद
  6. गगरी
  7. किश्ती
  8. उपवन
  9. मुखड़ा

Answer:

  1. आँसू
  2. स्वप्न
  3. पोशाक
  4. पुस्तक
  5. थोड़े
  6. मटका
  7. नाव
  8. बगीचा
  9. चेहरा

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

निम्नलिखित शब्दों का वचन बदलकर लिखिए।

  1. समस्या
  2. चाँदनी
  3. गगरी
  4. किश्ती
  5. खिड़की
  6. खिलौना
  7. मुखड़ा
  8. कमीज़

Answer:

  1. समस्याएँ
  2. चाँदनियाँ
  3. गगरियाँ
  4. किश्तियाँ
  5. खिड़कियाँ
  6. खिलौने
  7. मुखड़े
  8. कमीजें

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

निम्नलिखित शब्दों का विलोम लिखिए।

  1. जीवन
  2. दिवस
  3. बुझा
  4. रात
  5. धूप
  6. खोना
  7. बचपन
  8. तम
  9. सुगंध

Answer:

  1. मरण
  2. रात्रि
  3. जला
  4. दिन
  5. छाँव
  6. पाना
  7. बुढ़ापा
  8. प्रकाश
  9. दुर्गध

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है

निम्नलिखित उचित विशेषण शब्दों को संज्ञा शब्दों के सामने लिखिए।

(कुछ, रूठे, फटी, चंद, फूटी, गंध, बंद, मरा, डूबी, नाराज)

Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 जीवन नहीं मरा करता है 5

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions पहली इकाई

Basant Geet 7th Standard Question Answer Hindi Chapter 5 Maharashtra Board

Class 7 Hindi Chapter 5 Basant Geet Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 5 बसंत गीत Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Chapter 5 Basant Geet Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 5 बसंत गीत Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1.
कौन सजकर आया है?
Answer:
वसंत ऋतु

Question 2.
मकरंद किसने चुराया?
Answer:
मधुप ने

Question 3.
कलि-कलि पर कलोल कौन कर रहा है?
Answer:
कुसुम

Question 4.
कोयल क्या गाती है?
Answer:
गीत

Question 5.
बौर किस पर लगा है?
Answer:
आम पर

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 5 बसंत गीत

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
वसंत ऋतु में मोर क्या कर रहा है?
Answer:
वसंत ऋतु में मोर ठुमक-ठुमककर नाच रहा है।

Question 2.
सरसों कैसी फूली हैं?
Answer:
सरसों पीली-पीली फूली हैं।

Question 3.
बिछौने के ऊपर अमित रंग कौन बरसाती है?
Answer:
बिछौने के ऊपर अमित रंग हरी-हरी मटर बरसाती है।

Question 4.
वसंत ऋतु में सुगंध कहाँ-कहाँ फैल रही है?
Answer:
वसंत ऋतु में वन-बाग और बगीचों में सुगंध फैल रही है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 5 बसंत गीत

निम्नलिखित शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(कोयलिया, ऋतु, कलि-कलि, मधुप गन, अमवा)

Question 1.
अजी गाओ रे ………. बसंत सजि आयो।
Answer:
ऋतु

Question 2.
……………’ करत कलोल कुसुम मन।
Answer:
कलि-कलि

Question 3.
गुन-गुन-गुन गुन गूंजे ………
Answer:
मधुप गन

Question 4.
गीत ………… गायो।
Answer:
कोयलिया

Question 5.
अरु बौर ……… पे छायो।
Answer:
अमवा

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 5 बसंत गीत

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।

  1. कुसुम
  2. मधुप
  3. सुगंध
  4. वन
  5. वसंत ऋतु

Answer:

  1. फूल, पुष्प, सुमन
  2. भ्रमर, भौंरा, मधुकर
  3. खुशबू, महक, सुवास
  4. कानन, अरण्य, जंगल
  5. ऋतुराज, मधुमास, मधुऋतु

उचित विशेषण-विशेष्य की जोड़ियाँ मिलाइए।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 5 बसंत गीत 2
Answer:
१ – ख
२ – ग
३ – घ
४ – क

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 5 बसंत गीत

निम्नलिखित शब्दों के समान तुकवाले (लयात्मक) शब्द कविता के आधार पर लिखिए।

  1. मुस्कायो
  2. उड़ायो
  3. छायो
  4. आयो

Answer:

  1. चुरायो
  2. गायो
  3. बरसायो
  4. आयो

लेखन विभाग

वसंत ऋतु में प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं? कविता के आधार पर लिखिए।
Answer:
वसंत ऋतु के आने पर प्रकृति पूरी तरह से सज गई है। कवि सबसे इस सौंदर्य का गान गाने के लिए कह रहे हैं। प्रत्येक कलि कल्लोल कर रही है और उन्हें देख फूल मुस्कुराने लगे हैं। भौरों का समूह गुन-गुन का गुंजार कर रहे हैं और फूलों से मधुर मकरंद चुरा रहे हैं। वन, बाग और बगीचे में चारों तरफ खुशबू फैल रही है। मोर ठुमकठुमककर नाच रहे हैं और कोयल गीत गा रही है। पीलीपीली सरसों में फूल खिल चुके हैं और आमों पर बौर छा गए हैं। हरी-हरी मटर असीमित रंग बरसा रही हैं। वसंत में प्रकृति सज गई है सभी मिलकर वसंत गीत गा रहे हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 5 बसंत गीत

आकारिक मूल्यमापन

  1. मौसम के अनुसार होनेवाले परिवर्तन पर चर्चा कीजिए।
  2. बसंत ऋतु से संबंधित अन्य कोई कविता सुनिए।
    वर्षा ऋतु
    शीत ऋतु
    ग्रीष्म ऋतु
  3. तीनों ऋतु में हम कौन-से कपड़े पहनते हैं? चार्ट बनाओ।

Hindi Sulabhbharati 7th Standard Digest Guide दूसरी इकाई

Punaravartan–2 Standard 7th Question Answer Hindi Maharashtra Board

Class 7 Hindi Punaravartan–2 Textbook Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati पुनरावर्तन – २ Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Punaravartan–2 Textbook Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions पुनरावर्तन – २ Textbook Questions and Answers

Question 1.
निम्नलिखित शब्दों में कौन-से पंचमाक्षर छिपे हुए हैं, सोचिए और लिखिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २ 1
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २ 4
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २ 5

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २

Question 2.
पाठ्यपुस्तक में आए संयुक्ताक्षरयुक्त तीन-तीन शब्द ढूंढिए। उनके संयुक्ताक्षर बनने के प्रकारानुसार वर्गीकरण कीजिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २ 2
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २ 6
(क) अस्पताल – अस्पताल में शांति बनाए रखनी चाहिए।
रक्तदान – रक्तदान महादान के समान है। सप्ताह
सप्ताह – सप्ताह में सात दिन होते हैं। संयुक्ताक्षरयुक्त

(ख) संस्कृति – हमारी संस्कृति सबसे अच्छी है।
पत्नी – चित्रकार की पत्नी समझदार थी।
स्वयं – अपना कार्य स्वयं करना चाहिए।

(ग) प्रत्येक – प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करना चाहिए।
बुद्धिमानी – अकबर बीरबल की बुद्धिमानी से परिचित थे।
समस्या – भ्रष्टाचार आज की महत्त्वपूर्ण समस्या है।

(घ) शब्द – हमें अपनी शब्द-संपदा बढ़ानी चाहिए।
व्यक्ति – हर व्यक्ति को अपनी भाषा बोलनी चाहिए।
रहस्य – सभी रहस्यात्मक कहानियों में कुछ-न-कुछ रहस्य होते ही हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २ 3

उपक्रम:

Question 1.
प्रतिदिन किसी अपठित गद्यांश पर आधारित ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए; जिनके उत्तर एक-एक वाक्य में हों।
Answer:
(छात्र स्वयं करेंगे।)

Question 2.
प्रति सप्ताह विद्यालय की विशेष उल्लेखनीय घटना
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २ 7

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २

Question 3.
प्रत्येक सत्र में ग्राफिक्स, वर्ड आर्ट आदि की सहायता सूचना पट्ट पर लिखिए। से एक-एक विषय पर विज्ञापन बनाइए।
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २ 8

प्रकल्प:

Question 1.
हिंदी की महिला कवयित्री संबंधित जानकारी पर आधारित व्यक्तिगत अथवा सामूहिक प्रकल्प तैयार कीजिए।
Answer:
छात्र स्वयं करेंगे।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions पुनरावर्तन - २

Hindi Sulabhbharati 7th Standard Digest Guide दूसरी इकाई

Dadi Maa Ka Parivar 7th Standard Question Answer Hindi Chapter 3 Maharashtra Board

Class 7 Hindi Chapter 3 Dadi Maa Ka Parivar Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 3 दादी माँ का परिवार Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Chapter 3 Dadi Maa Ka Parivar Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार Textbook Questions and Answers

जरा सोचो ………. बताओ

यदि प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो जाएँ तो… जैसे-जल, बन आदि। इस पर आधारित अपने विचार लिखिए। (कल्पनात्मक-लेखन)
Answer:
प्रकृति हमारी माता है, वह हमारी जीवनदायिनी है। प्रकृति से हमें कई प्राकृतिक संसाधन प्राप्त होते हैं। जल, वन, खनिज तेल, धातुएँ, कोयला, समुद्र से प्राप्त होनेवाले कई पदार्थ ये सब प्राकृतिक संसाधन हैं। मनुष्य ने अपने स्वार्थ हेतु इन वस्तुओं को अधिक से अधिक मात्रा में उपयोग किया है। अब इनकी संख्या में दिन-प्रतिदिन कमी आती जा रही है। ये सारे प्राकृतिक संसाधन अगर मनुष्य की ऐसी बेपरवाह एवं स्वार्थपरायण वृत्ति से समाप्त हो जाए, तो मनुष्य की आनेवाली पीढ़ियाँ इसका उपभोग न कर पाएंगी और इसका सारा दोष वर्तमान मनुष्य पर डालेंगी।

इसका विचार करते हुए वर्तमान समय में हमें इन सभी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग सोच-समझकर एवं योग्य मात्रा में करना चाहिए। जिस प्रकार पानी के बिना मछली जीवित नहीं रह सकती, उसी प्रकार मनुष्य का संपूर्ण जीवन प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है। इनकी समाप्ति मानव जीवन की सबसे बड़ी हानि होगी। प्रकृति का साथ लेकर ही मनुष्य अपना जीवन अधिक सुंदर व सफल बना सकता है। इसलिए प्रकृति प्रदत्त इस संपदा का प्रयोग हमें भविष्य की सोच एवं संचयन नीति के आधार पर करना चाहिए।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

मेरी कलम से

निम्नलिखित शब्दों के आधार पर एक कहानी लिखिए। (पानी, पुस्तक, बिल्ली, राखी।) (कहानी-लेखन)
Answer:
रामपुर नाम का एक गाँव था। वहाँ मोहन नाम का एक लड़का अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसकी बहन मीना उनसे दूर रघुपूर नामक गाँव में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए गई थी। मोहन अपनी बहन से बहुत प्रेम करता था। अपनी प्यारी बहन से दूर रहना उसे बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। कुछ दिनों बाद राखी का त्योहार आया। मोहन अपनी बहन से मिलने जाना चाहता था किंतु आकाश में छाए बादलों व भारी वर्षा के कारण सब जगह पानी जमा हो गया।

अब मोहन को मीना से मिलने की इच्छा डूबती हुई नज़र आने लगी। उसने अपनी बहन को उपहार देने के लिए कहानियों की एक पुस्तक खरीदी थी। उसे बहुत बुरा लग रहा था। उसने निश्चय किया कि कुछ भी हो वह अपनी बहन से मिलने अवश्य जाएगा। वह बहन को मिलने जाने के लिए जब घर से निकला तब काली बिल्ली रास्ता काटती चली गई। वह बहुत डर गया और सोचने लगा कि अगर रघुपूर जानेवाली बस उसे नहीं मिली, तो वह अपनी बहन से नहीं मिल पाएगा।

वह निराश होकर नीचे बैठ गया और सिसक-सिसककर रोने लगा। तभी उसके सिर को किसी ने प्यार से सहलाया। मोहन ने ऊपर देखा तो उसके सामने उसकी बहन मीना खड़ी थी। मोहन खुशी से फूला न समाया और अपनी बहन से लिपट गया। स्वयं मीना उससे मिलने आई थी। घर के सभी लोग खुश थे। इस प्रकार मोहन-मीना के साथ समस्त परिवार ने खुशीखुशी त्योहार मनाया।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

विचार मंथन:

“वृक्षवल्ली आम्हां सोयरे वनचरे” इन पंक्तियों का अर्थ स्पष्ट कीजिए। (अर्थ-स्पष्टीकरण)
Answer:
“वृक्षवल्ली आम्हां सोयरे वनचरे”
वृक्ष अर्थात पेड़-पौधे। वृक्ष महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं। इनसे मिलनेवाले सारे सुख-साधन हमारे लिए प्रकृति की देन हैं। वन में रहनेवाले सभी पशु-पक्षी, जीव-जंतु, पेड़-पौधे और अपनी मधुर आवाज से अपने भगवान को पुकारने वाले ये रंग-बिरंगे पक्षी प्राकृतिक संबंधों में हमारे परिवार के सदस्य हैं।

इस कारण हमारे परिवार के सभी सदस्यों की देखभाल करना उनके भविष्य के बारे में सोचना उनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। प्रकृति में स्थित पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, नदी-नाले इन सभी प्राकृतिक चीजों पर संपूर्ण मानव जाति का जीवन आधारित है। इनकी रक्षा करना संपूर्ण मानव जाति की रक्षा करना है।

सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंगों को पुन: स्मरण करके सुनाइए।
Answer:
विदयार्थी स्वयं सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंग सुनाकर अपेक्षित कृति करेंगे।

आकारिक मूल्यमापन

१. सुनो तो जरा: सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंगों को पुन: स्मरण करके सुनाओ।
२. वाचन जगत से: स्वामी विवेकानंद का कोई भाषण पढ़ो और प्रमुख वाक्य बताओ।
३. अध्ययन कौशल: अपने और किसी पड़ोसी राज्य के राष्ट्रीय अभ्यारण्यों की शासकीय वीडियो क्लिप्स फिल्म्स आदि देखकर वर्गीकरण करों एवं टिपण्णी बनाओ।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

अध्ययन कौशल

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार 1
Answer:
१. राज्य का नाम: महाराष्ट्र
अभयारण्य का नाम: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
विशेषताएं: यह उद्यान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उत्तरी भाग में स्थित है। उद्यान लगभग १०४ वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस उद्यान में दो मुख्य जलाशय हैं, जिनके आस-पास घिड़याल और पाइथन साँपों का निवास है। इस पार्क के । जंगलों में शेर, बाघ, चमगादड़, माउस डीयर, बोनेट मेकाक, रिसस मेकाक व हनुमान लंगूर आदि भी देखने को मिलते है।

२. राज्य का नाम: केरल
अभयारण्य का नाम: पेरिया वन्य जीव अभयारण्य
विशेषताएं: यह राष्ट्रीय उद्यान एक बाघ संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ नदी के गहरे जल में हाथी तैरने का अभ्यास करते हैं। नीलगाय, सांभार, भालू, चीता तथा तेंदुआ आदि जंगली जानवर भी यहाँ पाए जाते हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

वाचन जगत से:

स्वामी विवेकानंद का कोई भाषण – पढ़ो और प्रमुख वाक्य बताओ।
Answer:
स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में ११ सितंबर, १८९३ को आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में जो भाषण दिया था, उसमें उन्होंने कहा था, ‘मैं एक ऐसे धर्म का अनुयायी होने में गर्व का अनुभव करता हूँ, जिसने संसार को सहिष्णुता तथा सार्वभौम स्वीकृत दोनों की ही शिक्षा दी है। हम लोग सब धर्मों के प्रति केवल सहिष्णुता में ही विश्वास नहीं करते वरन समस्त धर्मों को सच्चा मानकर स्वीकार करते हैं। मुझे ऐसे देश का व्यक्ति होने का अभिमान है जिसने इस पृथ्वी के समस्त धर्मों और देशों के उत्पिीड़तों और शरणार्थियों को आश्रय दिया है।”

सदैव ध्यान में रखो:

संगठन में ही शक्ति है, इसे जीवन में उतारो ।

भाषा की ओर:

निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य में प्रयोग करके लिखो।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार 2
Answer:
१. थैली – पॉलीथिन की थैली का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
२. पंखे – आवश्यकता न होने पर पंखे बंद रखकर हमें बिजली की बचत करनी चाहिए।
३. दीवारें – सोना के घर की दीवारें बहुत ही ऊँची हैं।
४. राजा – अपनी प्रजा की रक्षा करना प्रत्येक राजा का कर्तव्य होता है।
५. वस्तु – विजय ने अपनी कीमती वस्तु सँभालकर रखी।
६. भिड़ए – जंगल में भिड़ए दल बनाकर शिकार करते हैं।
७. बहुएँ – मीरा चाची की बहुएँ बहुत ही स्वादिष्ट खाना बनाती हैं।
८. रोटियाँ – समिधा ने अपनी माँ से गोल-गोल रोटियाँ बनाना सीख लिया है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित वाक्यों को कहानी के घटना क्रम के अनुसार लिखिए।

Question 1.
चिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया।
Answer:
घर के आंगन में बरगद का पेड़ था।

Question 2.
एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार।
Answer:
चिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया

Question 3.
टीनू-मीनू, चुसकू-मुसकू खेलने लगे।
Answer:
एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार।

Question 4.
घर के आँगन में बरगद का पेड़ था।
Answer:
घर के आँगन में बरगद का पेड़ था।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

Question 1.
चिड़िया कहाँ रहती थी?
Answer:
चिड़िया दादी माँ के घर के आँगन के पेड़ पर बने घोंसले में रहती थी।

Question 2.
बहेलिया कब ठगा-सा रह गया?
Answer:
सभी पंछियों को जाल सहित उड़ते देखकर बहेलिया ठगा-सा रह गया।

Question 3.
दादी माँ सुबह उठकर क्या करतीं?
Answer:
दादी माँ सुबह उठकर अपने घर और आँगन की साफ़-सफाई करती। आँगन में अपना आसन लगाकर खाना बनाती व खाती थीं।

Question 4.
चुसकू-मूसकू ने किससे जाल काटा?
Answer:
चुसकू-मुसकू ने अपने पैने दाँतों से जाल काटा।

Question 5.
दादी माँ की दीन-दुनिया में कौन-कौन थे?
Answer:
दादी माँ की दीन-दुनिया में बरगद के पेड़ पर घोंसले में रहने वाली नीलू चिड़िया तथा पेड़ के नीचे बिल बनाकर रहने वाली चिंकी चुहिया थी।

Question 6.
दादी माँ नीलू चिड़िया व चिंकी चुहिया के बच्चों को हमेशा क्या समझाती थीं?
Answer:
दादी माँ नीलू चिड़िया व चिंकी चुहिया के बच्चों को हमेशा यह समझाती थीं कि आपस में लडाई-झगडा मत करो। सभी मिलकर एकता से रहो। एकता में ही खुशहाली है। आपस में किसी प्रकार का मतभेद न रखते हुए खुशहाली से रहो।

Question 7.
चिड़े-चिड़ियों की घर जाने की आस क्यों खत्म हुई?
Answer:
चिड़े-चिड़ियों की घर जाने की आस इसलिए खत्म हो गई क्योंकि सभी पंछी बहेलिए के जाल में फंस गए थे। कई बार निकलने का प्रयास करने के बावजूद भी वे उसमें से नहीं निकल पा रहे थे।

Question 8.
टीनू ने बहेलिए के चंगुल से बच निकलने के लिए कौन-सी योजना बनाई?
Answer:
टीनू ने बहेलिए के चंगुल से बच निकलने के लिए मीनू के एक, दो, तीन, चार कहने पर एक ही दिशा में एक साथ उड़ चलने की योजना बनाई।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
थैलियाँ – थैली
Answer:
पॉलीथिन की थैली का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Question 2.
पंखा – पंखे
Answer:
गरमी के दिनों में सभी घरों में पंखे चलाए जाते हैं।

Question 3.
दीवार – दीवारें
Answer:
राजमहल में कई दीवारें होती हैं।

Question 4.
राजा – राजा
Answer:
हमारे भारत में कई वीर राजा हुए हैं।

Question 5.
वस्तुएँ – वस्तू
Answer:
मैने मोहन के हाथ में किमती वस्तू देखी।

Question 6.
भेड़िया – भेड़िए
Answer:
जंगल में कई भेड़िए देखने को मिलते हैं।

Question 7. बहू – बहुएँ
Answer:
मीना की सारी बहुएँ बहुत सुंदर हैं।

Question 8.
रोटी – रोटियाँ
Answer:
मैने भूखे कुत्ते को रोटियाँ खिलाई।

Question 9.
चिड़िया – चिड़ियाँ
Answer:
पेड़ पर चिड़ियाँ चहचहा रही थीं।

Question 10.
लता – लताएँ
Answer:
अंगूर की लताएँ बिखरने लगी हैं।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए।

  1. एक
  2. ठंडा
  3. रोना
  4. अच्छा
  5. मुक्त
  6. हार
  7. पास
  8. आरंभ

Answer:

  1. अनेक
  2. गरम
  3. हँसना
  4. बुरा
  5. कैद
  6. जीत
  7. दूर
  8. अंत

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार Additional Important Questions and Answers

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(छोटे-से, आँगन, दाना, एकता, कलरव, ग्यारह, सीख, ताकत)

Question 1.
नीलू …………. चुगने चली गई।
Answer:
दाना

Question 2.
दादी माँ एक ………….. घर में रहती थीं।
Answer:
छोटे-से

Question 3.
उन सब में गजब की ………. थी।
Answer:
एकता

Question 4.
एक और एक .होते हैं।
Answer:
ग्यारह

Question 5.
दादी माँ की ……….. रंग लाई।
Answer:
सीख

Question 6.
आँगन में अचानक …………. हुआ।
Answer:
कलरव

Question 7.
सुबह उठकर दादी ………..” बुहारती थीं।
Answer:
आँगन

Question 8.
हम सब एकता की ………” दिखाएँगे।
Answer:
ताकत

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए।

Question 1.
दादी माँ कैसी थीं?
Answer:
दादी माँ समझदार व सयानी थीं।

Question 2.
घर के आँगन में कौन-सा पेड़ था?
Answer:
घर के आंगन में बरगद का पेड़ था।

Question 3.
नीलू चिड़िया के बच्चों के नाम क्या थे?
Answer:
नीलू चिड़िया के बच्चों के नाम टीनू और मीनू थे।

Question 4.
चिंकी चुहिया के बच्चों के नाम क्या थे?
Answer:
चिंकी चुहिया के बच्चों के नाम चुसकू-मुसकू थे।

Question 5.
नीलू बच्चों को अपने साथ कहाँ ले गई?
Answer:
नीलू बच्चों को अपने साथ दाना चुगने के लिए ले गई।

Question 6.
चिड़ियाँ कहाँ फँस गई?
Answer:
चिड़ियाँ बहेलिए के जाल में फंस गईं।

Question 7.
चिड़ियों ने अपने भीतर कौन-सी शक्ति भरी?
Answer:
चिड़ियों ने अपने भीतर एकता की शक्ति भरी।

Question 8.
दादी माँ ने किस गोली की बात बताई?
Answer:
दादी माँ ने एकता की गोली की बात बताई।

Question 9.
दादी माँ ने चिड़ियों को किससे याचना करने के लिए कहा?
Answer:
दादी माँ ने चिड़ियों को चिंकी से याचना करने के लिए कहा।

Question 10.
सभी ने एकसाथ मिलकर क्या कहा?
Answer:
सभी ने एकसाथ मिलकर यह कहा कि “अंत भला तो सब भला।”

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

किसने, किससे कहा?

Question 1.
“एकता पंछियों की ही नहीं, औरों में भी होनी चाहिए वही।”
Answer:
दादी माँ ने पंछियों से कहा।

Question 2.
“हम आजाद हो रहे हैं, अहा!”
Answer:
टीनू-मीनू ने मौसी से कहा।

Question 3.
“मेरे बच्चों, मत लड़ो। झगड़े-टंटों में मत पड़ो।”
Answer:
दादी माँ ने टीनू-मोनू और चुसकू-मुसकू से कहा।

Question 4.
“अरे! हम सब उलझ गए हैं।”
Answer:
मुनमुन ने सभी चिड़ियों से कहा।

Question 5.
“बहेलिए के जाल में फंस गए हैं।”
Answer:
नीलू ने सभी चिड़ियों से कहा।

Question 6.
“बस, इतने में ही डर गई?”
Answer:
टीनू ने सभी चिड़ियों से कहा।

Question 7.
“खैरियत तो है, क्या हुआ था काज?”
Answer:
दादी माँ ने नीलू से कहा।

Question 8.
“टीनू-मीनू हैं समझदार। तभी तो किया खबरदार।”
Answer:
दादी माँ ने पंछियों से कहा।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निमलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

  1. सुबह
  2. दुनिया
  3. स्नेह
  4. होशियार
  5. चाह
  6. आँख

Answer:

  1. भोर, प्रात:
  2. संसार, जगत, विश्व
  3. प्रेम, प्यार
  4. चालाक, चतुर
  5. इच्छा, कामना, आकांक्षा
  6. नयन, नेत्र, चक्षु

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित शब्दों को सही स्थान पर रखकर अर्थपूर्ण शब्द बनाइए।

  1. चानका
  2. गऑन
  3. याटिख
  4. रककससि
  5. ईहादु
  6. ताकए

Answer:

  1. अचानक
  2. आँगन
  3. खटिया
  4. सिसककर
  5. दुहाई
  6. एकता

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्द चुनकर लिखिए।

संज्ञा शब्द के बदले प्रयोग किए जानेवाले शब्दों को ‘सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम के मुख्य रूप से छ: भेद होते हैं।

पुरूषवाचक सर्वनाम: जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग व्यक्ति, वक्ता, श्रोता या किसी अन्य के लिए करता है, उसे ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – मैं, तुम, आप, वे इत्यादी।

निश्चयवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता हो, उसे ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – यह, वह, ये, वे आदि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम: जिस सर्वनाम शब्द से किसी अनिश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता हो, उसे ‘अनिश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – कोई, कुछ, किसी आदि।

संबंधवाचक सर्वनाम : जो सर्वनाम शब्द वाक्य में आए दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्द से संबंध बताए, उसे ‘संबंधवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे – जो-वह, जैसा-वैसा आदि। प्रश्नवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उसे ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ कहते –
जैसे – कौन, क्या, कहाँ आदि।

निजवाचक सर्वनाम: ऐसे सर्वनाम शब्द जो स्वयं के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।
जैसे – स्वयं, खुद, अपने, आप आदि।

  1. वह दादी माँ की संगिया थी।
  2. वे सब खुश थे।
  3. उसने सबको बतलाया।
  4. हमें एकता से लड़ना चाहिए।
  5. उन्होंने मिलकर संकट का सामना किया।

Answer:

  1. वह
  2. वे
  3. उसने
  4. हमें
  5. उन्होंने

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

प्रस्तुत पाठ में आए लयात्मक शब्दों को ढूँढ़कर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
बुहारती – सँवारती
Answer:
मेरी माँ प्रतिदिन घर को बुारती-संवारती रहती है।

Question 2.
फुदकती – चिंचियाती
Answer:
मेरे घर के आँगन में हर दिन चिड़ियाँ फुदकती-चिंचियाती रहती है।

Question 3.
हँसते – खेलते
Answer:
छोटे बच्चे हमेशा हँसते-खेलते रहते हैं।

Question 4.
खाते – गाते
Answer:
मोहन हर पल खाते-गाते रहता है।

Question 5.
आनन- फानन
Answer:
त्योहारों की धूम में कुछ लोग आनन-फानन में नाचते हैं।

Question 6.
टीनू – मीनू
Answer:
टीनू-मीनू दोनों भी चालाक थे।

Question 7.
चुसकू – मुसकू
Answer:
चुसकू-मुसकू के दाँत बड़े तेज थे।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 3 दादी माँ का परिवार

निम्नलिखित मुहावरों एवं कहावतों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
तुनककर बोलना – चिढ़कर बोलना।
Answer:
झगड़े में राजीव का नाम आते ही वह तुनककर बोलने लगा।

Question 2.
अक्ल का पत्ता खोलना – तरकीब बताना।
Answer:
बाढ़ के समय सुनिल ने अपनी अक्ल का पत्ता खोलकर सबकी जान बचाई।

Question 3.
ठगा-सा रहना – चकित होना, सुध-बुध खोकर देखना।
Answer:
उस छोटे बच्चे का करतब देखकर मैं ठगा-सा रह गया।

Question 4.
रंग लाना – मेहनत का फल मिलना।
Answer:
कक्षा में राम का प्रथम क्रमांक आया, आखिर उसकी मेहनत रंग लाई

Question 5.
मन को बहलाना – प्रेमपूर्वक बातें करना।
Answer:
मेरी दादी माँ हर दिन हम बच्चों के मन को बहलाती हैं।

Question 6.
यत्न करना – बहुत प्रयास करना।
Answer:
कौरवों ने कई प्रकार का यत्न किया किंतु वे पांडवों के साथ युद्ध न जीत सकें।

Question 7.
एक और एक ग्यारह – एकता में बल।
Answer:
कंपनी के मालिक ने मजदूरों को एक-दूसरे से तोड़ने की बहुत कोशिश की किंतु वे बिलकुल डटे रहें, कहते हैं न एक और एक ग्यारह होते हैं

Question 8.
अंत भला तो सब भला – परिणाम अच्छा तो सब अच्छा।
Answer:
महात्मा गांधी हमेशा सच्चाई की राह पर चलने की सीख देते थे क्योंकि उनका मानना था कि अंत भला तो सब भला

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions पहली इकाई

Jahan Chah Wahan Raah 7th Standard Question Answer Hindi Chapter 7 Maharashtra Board

Class 7 Hindi Chapter 7 Jahan Chah Wahan Raah Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Chapter 7 Jahan Chah Wahan Raah Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Textbook Questions and Answers

बताओ तो सही:

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 8
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 3

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

विचार मंथन:

“श्रद्धा और विज्ञान, जीवन के दो पक्ष महान” विषय पर अपने विचार लिखिए। (अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
‘श्रद्धा’ शब्द का अर्थ है विश्वास और ‘विज्ञान’ शब्द का अर्थ है संशोधन के माध्यम से सिद्ध की हुई बात। श्रद्धा अधिक होने से अंधश्रद्धा निर्माण होती है। किसी कार्य के प्रति श्रद्धा (विश्वास) ही मनुष्य को लक्ष्य की ओर ले जाती है। इसलिए मनुष्य को अपने कार्य में गहन विश्वास होना चाहिए। विज्ञान वहीं विश्वास हमें दिलाता है। विज्ञान कई अंधश्रद्धा को अपनी विज्ञान की कसौटी पर कसकर उन्हें झूठ साबित करता है। विज्ञान ही है, जिसने मनुष्य को अंधविश्वास से दूर करके उसमें आत्मविश्वास पैदा किया है। श्रद्धा विज्ञान की कसौटी पर कसकर ही और अधिक पक्की व दृढ़ बन जाती है। श्रद्धा मनुष्य में विश्वास उत्पन्न करती है, तथा विज्ञान उसे जीवन की आधुनिक राह दिखाता है। श्रद्धा और विज्ञान ही मानव को जीवन की सही राह दिखाते हैं, वे जीवन के दो महान पक्ष हैं। इन दो पक्षों के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को सुंदर, समर्थ व सशक्त बना सकता है।

अध्ययन कौशल:

संदर्भ स्रोतों द्वारा निम्न रोगों से बचने के लिए दिए जाने वाले टीकों की जानकारी लिखिए।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 2
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 5

खोजबीन:

भारतीय सेना संबंधी जानकारी ढूँढो और लिखो।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 1
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 4

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

वाचन जगत से:

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंग पढ़ो और पसंदीदा किसी एक का वर्णन करो।
Answer:
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंगों में से मेरे पसंदीदा प्रसंग का वर्णन निम्नलिखित है:
५ मई, २०१६ को विशाल ठाकुर घर पर अपनी माँ विमला और छोटे भाई के साथ था। उसके पिता काम से बाहर गए थे। तभी एक अनजान व्यक्ति उनके घर आया और अपने आप को उसके पिता जी का दोस्त बताया। विशाल की माँ ने जब उसके पिता को फोन करके बताया तो उन्होंने उस अनजान व्यक्ति को नहीं पहचाना। फिर वह व्यक्ति शौचालय जाने के बहाने घर के अंदर आया और अपनी जेब से छुरा निकालकर विशाल की माँ के गले पर रखा। उसने विशाल से घर की सारी कीमती चीजें और पैसे लाने के लिए कहा।

विशाल उस चोर के पैर पकड़कर अपनी माँ को छोड़ने की गुहार करने लगा और फिर उसने चोर के पैर पकड़कर उसे गिरा दिया। चोर के नीचे गिरते ही सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। विशाल की इस बहादुरी के लिए उसे गणतंत्र दिवस पर जनरल राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सदैव ध्यान में रखो:

दृढ़ संकल्पों से ही सपने साकार होते हैं।

किसने किससे कहा है ?

Question 1.
“आज इतने विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने का कारण क्या है?”
Answer:
गुरुजी ने विद्यार्थियों से कहा।

Question 2.
“जब कभी शहर गए हैं, बड़े-बड़े पुल देखे भी हैं।”
Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

किसने किससे कहा है ?

Question 1.
कहानी के शीर्षक की सार्थकता लिखिए।
Answer:
प्रस्तुत कहानी का शीर्षक ‘जहाँ चाह, वहाँ राह’ अत्यंत सटिक एवं योग्य है। गाँव में बरसात के मौसम में आने वाली उस नाले रूपी मुसीबत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया था। किंतु शिक्षा की आस से अभिभूत होकर उन बच्चों ने नाले पर पुल बनाने का निश्चय किया। उन सभी बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और लगन थी इसी रुचि ने उनके हौसले को बढ़ाया। ज्ञान की चाह ने उन्हें नाले पर पुल बनाने की प्रेरणा दी और उनकी पाठशाला की राह उन्हें मिल गई। अगर मनुष्य में हौसला हो, तो वह किसी भी वस्तु की चाहत में अपनी राह ढूँढ़ ही निकालता है।

Question 2.
अपनी आँखों देखी किसी घटना का वर्णन कीजिए।
Answer:
कई साल पहले मैं अपने परिवार के साथ मुंबई दर्शन करने गया था। हम विरार से चर्चगेट का सफर लोकल ट्रेन से तय करने वाले था। सफर के दौरान ट्रेन में बड़ी भीड़ थी हम जैसे-तैसे ट्रेन में चढ़े। अगले दो स्टेशन के बाद ही भीड़ और अधिक बढ़ गई। ट्रेन में खड़े होने की भी जगह न थी। कई लोग दरवाजे पर भी लटक रहे थे। उसमें से एक आदमी खिड़की के पास लटका हुआ बाहर की ओर झूल रहा था। लोकल ट्रेन सामने की ओर से जा रही थी। ट्रेन में शोर और कोलाहल था।

कई लोग उस आदमी को ऊपर की और खिंचना चाहते थे कि एकाएक सभी लोग शांत हुए और एक जोर की आवाज हुई। खिड़की से लटके हुए आदमी के हाथ की पकड़ ढीली पड़ने से वह नीचे गिर गया। उसकी मृत्यु हो गई। तुरंत ही ट्रेन की चैन खिंची गई। ट्रेन रुक गई किंतु उस वक्त सब कुछ व्यर्थ था। उस व्यक्ति के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक व शोकभरी घटना है। इस घटना की दुखद छाप आज भी मेरे मानस पटल पर स्थित है।

Question 3.
‘जहाँ चाह, वहाँ राह’ कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
Answer:
मनुष्य अगर मन में ठान ले, तो वह किसी भी हालत में अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकता है। प्रस्तुत पाठ के बच्चों ने मन में ठान लिया था कि उनकी पढ़ाई व भविष्य में बाधा डालने वाले उस नाले पर वे पुल बनाएंगे। जब मनुष्य अपना लक्ष्य निश्चित करता है, तो उसे पाने के लिए वह सारे प्रयास करता है। उसके लिए दिन-रात एक करता है। अपने राह में आनेवाली सारी मुसीबतों का सामना करता है। प्रस्तुत पाठ में बच्चों ने गाँव के बड़े-बूढ़े लोगों में इस कार्य के प्रति प्रेरणा निर्माण की और उनकी मदद से सभी ने मिलकर नाले पर पुल बनाने के कार्य को पूर्ण किया। अतः जहाँ कार्य के प्रति लगन होती है, वहाँ सफलता अवश्य मिलती है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

भाषा की ओर:

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और मोटे अक्षरों में छपे शब्दों पर ध्यान दो, पढ़कर उद्देश्य-विधेय अलग करके लिखो :
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 7
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 6

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(बरसात, नाला, संभव, समस्या, माहौल, बंजर, श्रमदान, हौसले)

Question 1.
सभी ने एकता, संगठन और ……….’ का महत्त्व भी समझा था।
Answer:
श्रमदान

Question 2.
येसंबा गाँव के ठीक बीच से एक ………….” बहता था।
Answer:
नाला

Question 3.
दामिनी की बातों ने बातचीत का ………. बदल दिया।
Answer:
माहौल

Question 4.
पुल भी विद्यार्थियों के ………………. को दाद दे रहा था।
Answer:
हौसले

Question 5.
धुआँधार ………. हो रही थी।
Answer:
बरसात

Question 6.
हर ……………” का निदान संभव है।
Answer:
समस्या

Question 7.
……… जमीन से मिट्टी खोदी गई।
Answer:
बंजर

Question 8.
असंभव में मूल शब्द …….. होता है।
Answer:
संभव

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1.
गाँव का नाम क्या था?
Answer:
येसंबा

Question 2.
नाले में कितने फीट पानी भरता था?
Answer:
चार से पांच फीट

Question 3.
अच्छी श्रेणी लाने वाले विद्यार्थी किस परीक्षा में पीछे रह जाते?
Answer:
वार्षिक

Question 4.
बच्चे किस पेड़ के नीचे बैठे थे?
Answer:
बरगद

Question 5.
शुभम की कुल उपस्थिति कितनी थी?
Answer:
चौदह दिन

Question 6.
प्रकृति ने विचार करने के लिए मनुष्य को क्या दिया है?
Answer:
बुद्धि

Question 7.
बच्चों ने नाले पर क्या बनवाने का निश्चय किया?
Answer:
पुल

Question 8.
छगनबाबा ने पुल बनवाने के लिए क्या दिया?
Answer:
रेत

Question 9.
पुल कितने दिनों में तैयार हुआ?
Answer:
पंद्रह

Question 10.
जुई ने किसकी सहायता से पुल के उद्घाटन का वृत्तांत बनाया?
Answer:
बड़े भाई की

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
प्रार्थना कक्षा में क्यों संपन्न हुई?
Answer:
वर्षा के कारण प्रार्थना मैदान पर न होकर कक्षा में संपन्न हुई।

Question 2.
बच्चों ने किस पंक्ति को गीत की तरह गाकर तालियाँ बजाई?
Answer:
‘हम बच्चे कर भी क्या सकते हैं। इस पंक्ति को गीत की तरह गाकर बच्चों ने तालियाँ बजाई।

Question 3.
बच्चों में किसके स्वर ने आत्मविश्वास भर दिया?
Answer:
बच्चों में दामिनी के स्वर ने आत्मविश्वास भर दिया।

Question 4.
विद्यार्थियों ने किस पुस्तक में पुल बनाने की जानकारी पढ़ी थी?
Answer:
विद्यार्थियों ने विज्ञान की पुस्तक में पुल बनाने की जानकारी पढ़ी थी।

Question 5.
पुल बनाने की सामग्री खरीदने के लिए आरंभ में हर एक से कितने रुपये लिए गए?
Answer:
पुल बनाने की सामग्री खरीदने के लिए आरंभ में हर एक से बीस-बीस रुपये लिए गए।

Question 6.
गाँव वालों के लिए अद्भुत उपलब्धि कौन-सी थी?
Answer:
पुल का बनना गाँव वालों के लिए अद्भुत उपलब्धि थी।

Question 7.
जूही ने कौन-सा वृत्तांत बनाया?
Answer:
जूही ने ‘पुल के उद्घाटन’ का वृतांत बनाया।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा?

Question 1.
“आज इतने विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने का
कारण क्या है?”
Answer:
गुरुजी ने विद्यार्थियों से कहा।

Question 2.
“अरे! इस बरगद के पेड़ में भूत है। वहाँ क्यों बैठे हो?”
Answer:
तुषार ने अपने मित्रों से कहा।

Question 3.
“भूत-बूत सब कोरी कल्पना और बकवास है। क्या हम में से किसी ने भूत देखा है? सब केवल मनगढ़त बातें हैं।”
Answer:
जुई ने अपने मित्रों से कहा।

Question 4.
“मेरी तो कुल उपस्थिति ही शायद चौदह होगी।”
Answer:
शुभम ने मित्रों से कहा।

Question 5.
“हम कर भी क्या सकते हैं। हम तो बच्चे हैं।”
Answer:
तुषार ने मित्रों से कहा।

Question 6.
“हँसो मत! कोई कुछ कर सकता है तो वह हम ही हैं।”
Answer:
दामिनी ने मित्रों से कहा।

Question 7.
“जब कभी शहर गए हैं, बड़े-बड़े पुल देखे भी हैं।”
Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।

Question 8.
“हम नाले पर पुल बनाएँगे।”
Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।

  1. प्रार्थना मैदान पर हुई।
  2. गाँव के बीच से एक झरना बहता था।
  3. ज़ोर की बारिश में विद्यार्थी स्कूल नहीं जाते थे।
  4. बरगद के पेड़ में भूत था।
  5. पुल बनाने के लिए दो महीने लगे।
  6. छगनबाबा ने पुल बनाने के लिए रेत दी।
  7. सभी लोग विद्यार्थियों की प्रशंसा कर रहे थे।
  8. सबके संगठित प्रयासों से पुल तैयार हुआ।

Answer:

  1. गलत
  2. गलत
  3. सही
  4. गलत
  5. गलत
  6. सही
  7. सही
  8. सही

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Question 1.
बरसात के मौसम में येसंबा गाँव के बच्चे पाठशाला में अनुपस्थित क्यों रहते थे?
Answer:
येसंवा गाँव के बीच से एक नाला बहता था। बरसात के मौसम में नाले में कई बार चार से पांच फीट तक पानी भरता था। बच्चों के लिए यह नाला लाँघना असंभव था। इसलिए उन दिनों येसंबा गाँव के बच्चे पाठशाला में अनुपस्थित रहते थे।

Question 2.
गाँव का नाला, बरसात व बच्चों की पाठशाला के चलते गाँव में कौन-सा गाना प्रचलित हो चुका था?
Answer: गाँव का नाला, बरसात व बच्चों की पाठशाला के चलते “गाँव में बरसात, नाले में भरा पानी, पाठशाला से छुट्टी, येसंबा की यही कहानी’ यह गाना प्रचलित हो चुका था।

Question 3.
बच्चों ने क्या निश्चय किया और क्यों?
Answer:
बच्चों ने नाले के ऊपर पुल बनाने का निश्चय किया क्योंकि वह नाला बरसात के मौसम में पानी से भर जाता था। उसके चलते सभी बच्चों को पाठशाला में अनुपस्थित रहना पड़ता था।

Question 4.
किन-किन लोगों के संगठित प्रयासों से पुल का काम आकार लेने लगा?
Answer:
बुजुर्गों के अनुभव, युवाओं की शक्ति और विद्यार्थियों के उत्साह के संगठित प्रयासों से पुल का काम आकार लेने लगा।

पाठ में आए हिंदी-मराठी समोच्चारित शब्दों की सूची बनाइए।
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 9

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

  1. पाठशाला
  2. बरसात
  3. नुकसान
  4. राशि
  5. हाथ
  6. आनंद

Answer:

  1. विद्यालय, स्कूल
  2. वर्षा, बारिश
  3. हानि, घाटा
  4. धन, पैसा
  5. हस्त, कर
  6. हर्ष, खुशी, उल्लास

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए।

  1. ग्रामीण
  2. आगे
  3. उपस्थित
  4. संभव
  5. फायदा
  6. विश्वास
  7. गाँव
  8. बंजर
  9. हँसना

Answer:

  1. शहरी
  2. पीछे
  3. अनुपस्थित
  4. असंभव
  5. नुकसान
  6. अविश्वास
  7. शहर
  8. उर्वर
  9. रोना

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।

  1. बस्ती
  2. बरसात
  3. नाला
  4. छुट्टी
  5. अनुपस्थिति
  6. बात
  7. ताली
  8. समस्या
  9. पुस्तक
  10. सामग्री
  11. कठिनाई
  12. बच्चा

Answer:

  1. बस्तियों
  2. बरसातें
  3. नाले
  4. छुट्टियाँ
  5. अनुपस्थितियाँ
  6. बातें
  7. तालियाँ
  8. समस्याएँ
  9. पुस्तकें
  10. सामग्रियाँ
  11. कठिनाइयाँ
  12. बच्चे

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित शब्दों में मूलशब्द और प्रत्यय अलग अलग करके लिखिए।

  1. उपस्थिति
  2. विद्यार्थीगण
  3. वार्षिक
  4. कठिनाई
  5. सामूहिक
  6. सज्जनता
  7. जानकारी
  8. मिलकर

Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 10

प्रस्तुत कहानी में आए विरामचिह्नों को चुनकर उनका भेद लिखिए।
Answer:
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह 11

प्रस्तुत पाठ में आए पुनरुक्त शब्दों के जोड़े चुनकर लिखिए।
Answer:

  • जब-जब
  • बड़े-बड़े
  • छोटे-छोटे
  • बीस-बीस
  • देखते-देखते
  • एक-एक
  • ज़ोर-ज़ोर

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित वाक्यों में उद्देश्य और विधेय अलग करके लिखिए।

Question 1.
हिमालय देश का गौरव है।
Answer:
उद्देश्य – हिमालय
विधेय – देश का गौरव है।

Question 2.
महासागर अपने देश के चरण पखारता है।
Answer:
उद्देश्य – महासागर
विधेय – अपने देश के चरण पखारता है।

Question 3.
निखिल कश्मीर घूमने गया था। Answer: उद्देश्य – निखिल
विधेय – कश्मीर घूमने गया था।

Question 4. मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है।
Answer:
उद्देश्य – मुंबई
विधेय – देश की आर्थिक राजधानी है।

Question 5.
परिश्रम सफलता की कुंजी है।
Answer:
उद्देश्य – परिश्रम
विधेय – सफलता की कुंजी है।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कारक रेखांकित करके भेद लिखिए।

Question 1.
येसंबा गाँव के ठीक बीच से एक नाला बहता था।
Answer:
के – संबंध कारक, से – करण कारक

Question 2.
जुई ने कहकर बातचीत आगे बढ़ाई।
Answer:
ने – कर्ता कारक

Question 3.
इस बरगद के पेड़ में भूत है।
Answer:
के – संबंध कारक, में – अधिकरण कारक

Question 4.
प्रकृति ने विचार करने के लिए हमें बुद्धि दी है।
Answer:
ने – कर्ता कारक, के लिए – संप्रदान कारक

Question 5.
बंजर जमीन से मिट्टी खोदी गई।
Answer:
से – अपदान कारक

Question 6.
क्या हम में से किसी ने भूत देखा है?
Answer:
में – अधिकरण कारक, से- करण कारक ने- कर्ताकारक

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions पहली इकाई

Abhyas-3 Standard 7th Question Answer Hindi Maharashtra Board

Class 7 Hindi Abhyas-3 Textbook Question Answer Maharashtra Board

Balbharti Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Sulabhbharati अभ्‍यास – ३ Notes, Textbook Exercise Important Questions and Answers.

Std 7 Hindi Abhyas-3 Textbook Question Answer Maharashtra Board

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions अभ्‍यास – ३ Textbook Questions and Answers

चित्रकथा:

चित्रवाचन करके अपने शब्दों में कहानी लिखो और उचित शीर्षक बताओ । अंतिम चित्र में दोनों ने एक-दूसरे से क्या कहा होगा ? लिखो :
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - ३ 1

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - ३

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - ३ 3
Answer:

सच्चा मित्र:

ज्ञानपूर गाँव में दो मित्र रहते थे। एक का नाम था रामू और दूसरे का नाम था श्यामू। दोनों में गहरी दोस्ती थी। एक दिन दोनों व्यवसाय के काम से बाहर गए। चलते-चलते दोपहर हो गई। वे एक वृक्ष के पास बैठकर खाना खाने लगे। उसी समय एक भालू उसी तरफ आते दिखाई पड़ा। दोनों डर गए। दोनों भागने लगे। अचानक रामू को एक उपाय सुझा; वह पेड़ पर चढ़ गया। श्यामू पेड़ पर चढ़ना नहीं जानता था। वह डर गया। डर के मारे वह जमीन पर ही सो गया। उसने आँखें बंद कर ली। भालू उसके नजदीक आया और उसके कान के पास मुँह लगाकर सूंघने लगा। रामू पेड़ पर बैठे-बैठे यह सब देख रहा था। थोड़ी देर में भालू दूसरी तरफ जाने लगा। भालू के चले जाने पर रामू नीचे उतरकर आया। उसने श्यामू को बताया कि भालू दूर जा चुका है। रामू ने श्यामू से पूछा कि भालू तुम्हारे कान में क्या कह रहा था? श्यामू ने कहा कि कुछ खास नहीं। उसने इतना ही कहा कि मुसीबत में जो मित्र अकेला छोड़कर भाग जाए ऐसे धोखेबाज मित्र से सावधान रहना चाहिए। रामू अपने किए पर लज्जित हो गया। उसने वचन दिया कि आगे से वह ऐसा नहीं करेगा।

Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions अभ्‍यास - ३

Hindi Sulabhbharati 7th Standard Digest Guide दूसरी इकाई